लोकेशन तहसील सवायजपुर रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एसडीओ रजत गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन लोकेशन तहसील सवायजपुर रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एसडीओ रजत गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में किसानों एवं पदाधिकारियों ने ऐजा पावर हाउस की बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ रजत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आम जनता और किसानों के फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विभागीय कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन समय पर बिजली न मिलने और अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। एसडीओ रजत गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा किसानों से विश्वास बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
लोकेशन तहसील सवायजपुर रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एसडीओ रजत गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन लोकेशन तहसील सवायजपुर रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एसडीओ रजत गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में किसानों एवं पदाधिकारियों ने ऐजा पावर हाउस की बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ रजत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आम जनता और किसानों के फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विभागीय कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन समय पर बिजली न मिलने और अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। एसडीओ रजत गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा किसानों से विश्वास बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
- बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में फायरिंग और जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 मई 2026 को वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज एवं धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना संडीला पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला बढ़ा। क्षेत्राधिकारी संडीला ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1
- तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में1
- शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में डग्गामार बसों का अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद बस संचालक नए-नए रास्ते तलाश कर नियमों को चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबा मोड़ के पास महुआ टोला से होते हुए सिरोमणी नगर, जगदीशपुर रोड के रास्ते अब ये बसें गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे दिल्ली की ओर फर्राटा भर रही हैं। यह नया रूट प्रशासन की नजरों से बचने के लिए तैयार किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 4 डग्गामार बसों को सीज किया था। इसके साथ ही तीन वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही चालकों ने नया रास्ता खोज लिया और फिर से अवैध संचालन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बिना परमिट और सुरक्षा मानकों के चलने वाली ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह ‘आंख मिचौली’ का खेल चलता रहेगा। क्या प्रशासन इन डग्गामार बसों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगा, या फिर ये चालाक संचालक हर बार नया रास्ता निकालते रहेंगे?1
- उत्तर प्रदेश के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। ये अपराधी इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।4
- हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 50 लीटर अवैध डीजल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।1
- हिंदू किशोरी संग पार्क में बैठे मिले दो युवक, ‘लव जिहाद’ के शक में हिंदू युवा संगठन ने घेरा” शाहजहांपुर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू किशोरी के साथ बैठे दो गैर समुदाय के युवकों को पकड़ लिया। संगठन ने मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई, जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाकर हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि “हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।”1
- “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व—संस्कृति, स्वाभिमान और जागरूकता का संगम।” ✨ Shahjahanpur Nagar Nigam , माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी जी एवं अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को फीडबैक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि Swachh Survekshan में शाहजहाँपुर को नंबर 1 बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आइए, मिलकर बनाएं एक स्वच्छ और आदर्श शाहजहाँपुर। ✨ @aksharmabharat @archna.vermabjp @cpcb_official @nagarvikas_up @brajeshpathakup @mohfwindia @nagarvikas_up @MoHUA_India @mlkhattar @Secretary_MoHUA @suhasritu @RoopaMishra77 @SwachhBharatGov @mygovindia @sbmurbangov @sbm_up @swachhBharatGov @SwachhBharat @MoJSDDWS @cmoffice_up @nhm @myyogi_adityanath @ewf_india #shahjahanpurnagarnigam #swachhBharatMission #ewfindiaorg #SwachhUttarPradeshUrban #swachhsurvekshan20254
- कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 315/26 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस लगातार वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1