Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में
Ashish Kumar mishra
तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बुलेरो के लेनदेन विवाद में फायरिंग का आरोप, संडीला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र में बुलेरो वाहन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में फायरिंग और जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 मई 2026 को वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उसके भाई पवन सिंह को फोन कर गाली-गलौज एवं धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना संडीला पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बुलेरो वाहन को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला बढ़ा। क्षेत्राधिकारी संडीला ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1
- तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में अभद्रता की पराकाष्ठा का विडियो जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के ग्राम भैलामऊ में लड़ाई के दौरान जमकर अभद्रता हुई वीडियो वायरल सुनिए वीडियो में1
- शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता शाहाबाद में नहीं थम रहा डग्गामार बसों का खेल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी चालकों ने निकाला नया रास्ता हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में डग्गामार बसों का अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद बस संचालक नए-नए रास्ते तलाश कर नियमों को चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबा मोड़ के पास महुआ टोला से होते हुए सिरोमणी नगर, जगदीशपुर रोड के रास्ते अब ये बसें गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे दिल्ली की ओर फर्राटा भर रही हैं। यह नया रूट प्रशासन की नजरों से बचने के लिए तैयार किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 4 डग्गामार बसों को सीज किया था। इसके साथ ही तीन वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही चालकों ने नया रास्ता खोज लिया और फिर से अवैध संचालन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बिना परमिट और सुरक्षा मानकों के चलने वाली ये बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह ‘आंख मिचौली’ का खेल चलता रहेगा। क्या प्रशासन इन डग्गामार बसों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगा, या फिर ये चालाक संचालक हर बार नया रास्ता निकालते रहेंगे?1
- उत्तर प्रदेश के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। ये अपराधी इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।4
- हरदोई की हरपालपुर पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 50 लीटर अवैध डीजल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।1
- शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1680 लीटर संदिग्ध राइस ब्रान तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह तेल फिरोजाबाद से शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में लाया गया था1
- शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।1
- कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 315/26 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस लगातार वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1