बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब मछली मारने के लिए मुख्य बिजली लाइन से कटपीस तार पोखर तक ले जाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडारक थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार (20 वर्ष) के निजी खेत से होकर कटपीस तार ले जाया गया था। उसी समय विकास कुमार अपने खेत में सरसों की कटनी कर रहे थे। कटनी के दौरान अचानक उनका पैर उस कटपीस तार पर पड़ गया, जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखर में मछली मारने के लिए अवैध रूप से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

- Post by JMBNEWS1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के नरौली-करौटा स्थित माँ जगदम्बा स्थान में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 से 27 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा अमृत वर्ष का आयोजन होगा। कथा वाचन राष्ट्र के सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक सुधीर जी महाराज करेंगे। आयोजन श्री माँ जगदम्बा मंदिर परिवार एवं रामकथा अमृतवर्ष आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की गई।1
- दुबाहा पंचायत नल जल 1साल से पानी नहीं आ रहा है वॅड नंबर 9 और8 का ये हल ये1
- Post by Vishal Bhii1
- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत गुदारघाट के पास आटो ट्रक के टक्कर में एक लड़की की घटना स्थल पर मौत.1
- समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर युवती ने यह कदम उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बच गई। लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ कर रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण अब बूढ़ी गंडक पुल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। #समस्तीपुर #बूढ़ीगंडकपुल #SamastipurNews #BiharNews #BreakingNews #BridgeIncident #LocalPeopleHelp #PoliceAction #GroundReport #ViralNews1
- Post by JMBNEWS1