17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर
आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
- मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा। संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत घाटोल - बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।1
- ग्राम पंचायत bichhawara लाइन को रिपेयर किया था और 2 दिन के बाद जल गई इसका कारण ही लाइन वाले ही है4
- खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मोरन नदी उफान पर आ गई है। खड़गदा गांव से होकर बहने वाली मोरन नदी में बीती रात हुई तेज बारिश के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से नदी का बहाव और तेज हो गया, जिससे खड़गदा और भवानपुरा के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया। तेज बहाव के कारण नदी पर बनी पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। नदी के उफान पर होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मोरन नदी का नजारा देखने के लिए नदी किनारे पहुंच गए। उफनती जलधारा और तेज बहाव को देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार मोरन नदी में इस तरह का जलस्तर लंबे समय बाद देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2006 में भी नदी इसी तरह उफान पर आई थी और उसके बाद करीब 20 वर्षों में पहली बार इतना अधिक जलस्तर और तेज बहाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुलिया के आसपास जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।1
- नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | डूंगरपुर नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही सभापति पद के लिए अब भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुशीला केके गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा चुनावी मैदान में हैं। अब दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नामांकन वापसी के बाद सभापति पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 पार्षदों का है। सभापति पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को होगा। ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल कुआँ हर खबर वागड़ न्यूज | डूंगरपुर1
- डबल मर्डर मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रिक्रिएशन1
- पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। शुक्रवार को गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई यह बारिश दिन निकलने के साथ धीमी हो गई, लेकिन सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश जारी रही। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे इलाके में ठंडक और राहत महसूस हुई। सोम कमला आंबा बांध पर 198 एमएम बारिश तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। कुछ जगहों पर पानी की निकासी ठीक से न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। सोम कमला आंबा बांध पर 198 MM और आसपुर में 200 MM बारिश दर्ज की गई है। उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से सोम कमला आंबा बांध में भी पानी का स्तर बढ़ा है। फिलहाल, बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी है। सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं, देव सोमनाथ नदी पर 1.20 मीटर एवं गोमती नदी पर 0.50 मीटर का गेज रहा है। साबला में उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर बस स्टैंड पर पानी की निकासी नहीं होने से वहां पानी भर गया है, जिससे आवागमन पर असर पड़ा है। सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक मुख्य रूप से उदयपुर जिले में होने वाली बारिश पर निर्भर करती है। सोम कागदार बांध के ओवरफ्लो होने के बाद ही सोम कमला आंबा बांध में पानी आता है।1
- 17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।2