logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत घाटोल - बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

12 hrs ago
user_Dilip Kumar
Dilip Kumar
न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
12 hrs ago

भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत घाटोल - बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
    2
    17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी
कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं।
पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं।
मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है।
भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जिला कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालय व पुलिस थाने का किया निरीक्षण
    1
    जिला कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालय व पुलिस थाने का किया निरीक्षण
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अरनोद मंडल द्वारा ग्राम नौगांवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की भावपूर्ण मंगलकामना की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल जी तथा ओबीसी मंडल अध्यक्ष कुंदन डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया। समारोह में सूरज आंजना, मानसिंह आंजना, भैयालाल आंजना, भेरूलाल धनगर, भारत आंजना, प्रकाश डांगी, कमलेश सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    4
    अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना

अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अरनोद मंडल द्वारा ग्राम नौगांवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से  प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की भावपूर्ण मंगलकामना की।
कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल जी तथा ओबीसी मंडल अध्यक्ष कुंदन डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।
समारोह में सूरज आंजना, मानसिंह आंजना, भैयालाल आंजना, भेरूलाल धनगर, भारत आंजना, प्रकाश डांगी, कमलेश सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रतापगढ़ नगर परिषद कांग्रेस से रूठ कर निर्दलीय चुनाव जीतकर घर वापसी
    1
    प्रतापगढ़ नगर परिषद कांग्रेस से रूठ कर निर्दलीय चुनाव जीतकर घर वापसी
    user_रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • साबला स्टेट हाइवे जलभराव से मार्ग अवरूद्ध वाहनों का जमावड़ा लगा साबला स्टेट हाइवे जलभराव से मार्ग अवरूद्ध वाहनों का जमावड़ा लगा रात्रि 2 बजे से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर जमा पानी में उदयपुर बांसवाड़ा स्टेट हाइवे पर जलभराव से वाहनों का जमावड़ा लगा वहीं आसपुर के बड़ोदा मुख्य सड़क भटवाड़ा के सड़क पर पुल पर अतिक्रमण से सड़क पर पानी जमा होने से भी मार्ग अवरूद्ध लोगों को निकले से परेशानियो का सामना करना पड़ता है प्रशासन की अनदेखी से भुमाफिया के हौसले बुलंद होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है
    1
    साबला स्टेट हाइवे जलभराव से मार्ग अवरूद्ध वाहनों का जमावड़ा लगा 
साबला स्टेट हाइवे जलभराव से मार्ग अवरूद्ध वाहनों का जमावड़ा लगा रात्रि 2 बजे से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर जमा पानी में उदयपुर बांसवाड़ा स्टेट हाइवे पर जलभराव से वाहनों का जमावड़ा लगा वहीं आसपुर के बड़ोदा मुख्य सड़क भटवाड़ा के सड़क पर पुल पर अतिक्रमण से सड़क पर पानी जमा होने से भी मार्ग अवरूद्ध लोगों को निकले से परेशानियो का सामना करना पड़ता है प्रशासन की अनदेखी से भुमाफिया के हौसले बुलंद होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | डूंगरपुर नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही सभापति पद के लिए अब भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुशीला केके गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा चुनावी मैदान में हैं। अब दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नामांकन वापसी के बाद सभापति पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 पार्षदों का है। सभापति पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को होगा। ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल कुआँ हर खबर वागड़ न्यूज | डूंगरपुर
    1
    नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट

निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस


🚨 ब्रेकिंग न्यूज | डूंगरपुर
नगर परिषद सभापति चुनाव में बड़ा अपडेट
निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने नामांकन लिया वापस
डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रभु पण्डया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही सभापति पद के लिए अब भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुशीला केके गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा चुनावी मैदान में हैं।
अब दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
नामांकन वापसी के बाद सभापति पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 पार्षदों का है। 
सभापति पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को होगा। 
ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल कुआँ
हर खबर वागड़ न्यूज | डूंगरपुर
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर आनंदपुरी में रक्तदान का जोश, युवाओं ने दिया सेवा-समर्पण का संदेश आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उपजिला अस्पताल आनंदपुरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक व्यक्ति का प्रयास जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। शिविर में जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनिष मसार, महामंत्री हिम्मतलाल गरासिया, ललितपाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोतम लाल पारगी, खातुदास पारगी, रतना डामोर, सोहनलाल गरासिया, गेबीलाल गरासिया, प्रकाश खांट, दिनेश चन्द्र आदि मौजूद रहे। शिविर का समापन समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करते रहने के संकल्प के साथ हुआ।
    2
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर आनंदपुरी में रक्तदान का जोश, युवाओं ने दिया सेवा-समर्पण का संदेश
आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उपजिला अस्पताल आनंदपुरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक व्यक्ति का प्रयास जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
शिविर में जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनिष मसार, महामंत्री हिम्मतलाल गरासिया, ललितपाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोतम लाल पारगी, खातुदास पारगी, रतना डामोर, सोहनलाल गरासिया, गेबीलाल गरासिया, प्रकाश खांट, दिनेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
शिविर का समापन समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करते रहने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सिविल लाइन के पास बसी कॉलोनी में जलभराव से कॉलोनीवासी परेशान, हर बारिश में खुल रही निकासी व्यवस्था की पोल
    1
    सिविल लाइन के पास बसी कॉलोनी में जलभराव से कॉलोनीवासी परेशान, हर बारिश में खुल रही निकासी व्यवस्था की पोल
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश से खेत तरणताल बन गए डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश से खेत तरणताल बन गए वही कही नदी नाले उफान पर होने से गांवों का संपर्क भी कट गया। चूंड़ियावाड़ा गांव में तेज बारिश के चलते पुलियाओं पर पानी बहा वही खेत जलमग्न हो गए। गांव से गुजरने वाली सोम कमला आम्बा बांध की मुख्य नहर में भी बारिश का पानी बहा। खेड़ा आसपुर घमेला तालाब लबालब भर चुका है सड़कों पर बहने लगा पानी इधर जल संसाधन विभाग के अधीन पूंजपुर का पुंजेला बांध भी छलक गया। जिससे देखने ग्रामीणों की रेलमपेल बनी रही। वही पूंजपुर खेड़ासामौर मार्ग बने पुलिया पर पानी बहने से मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन बंद हो गया। गुरुवार रात को शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते कई निजी विद्यालयों ने अवकाश घोषित कर दिया।
    1
    डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश से खेत तरणताल बन गए
डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश से खेत तरणताल बन गए वही कही नदी नाले उफान पर होने से गांवों का संपर्क भी कट गया। चूंड़ियावाड़ा गांव में तेज बारिश के चलते पुलियाओं पर पानी बहा वही खेत जलमग्न हो गए। गांव से गुजरने वाली सोम कमला आम्बा बांध की मुख्य नहर में भी बारिश का पानी बहा। खेड़ा आसपुर घमेला तालाब लबालब भर चुका है सड़कों पर बहने लगा पानी 
इधर जल संसाधन विभाग के अधीन पूंजपुर का पुंजेला बांध भी छलक गया। जिससे देखने ग्रामीणों की रेलमपेल बनी रही। वही पूंजपुर खेड़ासामौर मार्ग बने पुलिया पर पानी बहने से मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन बंद हो गया। गुरुवार रात को शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक लगातार बारिश का दौर जारी है। 
भारी बारिश के चलते कई निजी विद्यालयों ने अवकाश घोषित कर दिया।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.