Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिविल लाइन के पास बसी कॉलोनी में जलभराव से कॉलोनीवासी परेशान, हर बारिश में खुल रही निकासी व्यवस्था की पोल
Baba
सिविल लाइन के पास बसी कॉलोनी में जलभराव से कॉलोनीवासी परेशान, हर बारिश में खुल रही निकासी व्यवस्था की पोल
More news from राजस्थान and nearby areas
- अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना अरनोद में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 151 दीप प्रज्ज्वलित कर मांगी दीर्घायु की कामना (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अरनोद मंडल द्वारा ग्राम नौगांवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की भावपूर्ण मंगलकामना की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल जी तथा ओबीसी मंडल अध्यक्ष कुंदन डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया। समारोह में सूरज आंजना, मानसिंह आंजना, भैयालाल आंजना, भेरूलाल धनगर, भारत आंजना, प्रकाश डांगी, कमलेश सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।4
- MP -80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई !! मंदसौर। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला मंदसौर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ का निर्वाचन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शौकत मंसूरी ने 80 प्रतिशत बहुमत प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान एवं बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में नाना लाल जी, दिनेश जी, संजय टप्पा सहित संघ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल साहू जी पटेल, जिला सचिव भंवरलाल जी सूर्यवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जी सहित मल्हारगढ़ तहसील के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कोटवार कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।1
- दिनांक 17 सितंबर 2026 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत गरोठ मंडल के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहीद चौक, दिनांक 17 सितंबर 2026 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत गरोठ मंडल के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहीद चौक,1
- जैन समाज के लिए सिख सुखेड़ा की सुरभि जैन ओर जावरा के हर्ष जैन के प्रेम विवाह से नाराज लड़की के माता पिता ओर परिवार ने बेटी को 8 अक्टूबर को षड्यंत्र से अपने यहां बुलाया ओर फिर उसे भड़का कर दामाद को झूठे मुकदमे में फंसा दिया । सीसीटीवी फुटेज हुआ जारी जावरा के हर्ष जैन ओर सुखेड़ा की सुरभि जैन का प्रेम विवाह जो लड़की पक्ष की रजामंदी के खिलाफ हुआ था उससे आहत होकर लड़की के परिवार ने जावरा के हर्ष जैन को झूठे दहेज केस में फंसा दिया है जबकि प्रेम विवाह बिना लेन की बात पर तय हुआ था लकड़ी के परिवार ने झूठा दहेज मांग ओर भगाने का आरोप लगाया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज जारी हुई है सुखेड़ा के जैन परिवार का आरोप झूठा है लड़की खुद अपने भाई के साथ गई है ओर इसके पीछे मां बाप ओर परिवार का षड्यंत्र नजर आ रहा है4
- भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत घाटोल - बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।1
- मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा। संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- सिविल लाइन के पास बसी कॉलोनी में जलभराव से कॉलोनीवासी परेशान, हर बारिश में खुल रही निकासी व्यवस्था की पोल1
- खमेरा में चोरों का तांडव! एक रात में पांच घर निशाने पर रात 11 से सुबह 3 बजे तक बेखौफ घूमते रहे चोर, कहीं ताले तोड़े तो कहीं जागने पर भागे पड़ोस के मकानों के दरवाजे बाहर से किए बंद, बंद CCTV और पुलिस गश्त पर उठे सवाल बाँसवाड़ा जिले के थाना क्षेत्र खमेरा में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं घर में मौजूद लोगों के जागने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। कन्हैयालाल पुत्र खेमजी बुनकर के घर में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय कन्हैयालाल अहमदाबाद गए हुए थे। चोरों ने अंदर रखी तिजोरी तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा कन्हैयालाल की पत्नी बबली के पुराने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंकित बुनकर पुत्र मणिलाल बुनकर के पुराने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। अंकित और परिवार पुराने मकान के सामने बने नए मकान में सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा गेहूं का कट्टा उठाकर ले गए। इसी दौरान चोरों ने अड़ोस-पड़ोस के कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ युवा बाहर से लौट रहे थे। बुलेट की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई। भोईवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कुरा भोई की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखी तिजोरी से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय दिनेश और उसका परिवार यात्रा पर गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए चोरी में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन दिनेश के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। राजपूत मोहल्ले में सूर्यवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह राजपूत के मकान में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया। चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मकान मालिक और उनके पुत्र के जागने की आशंका के चलते मौके से भाग निकले। वहीं मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार के घर में भी चोरी हुई। साजिद की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने पीहर मेहमान गई हुई थीं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 6 ग्राम की सोने की एक बाली, 2 ग्राम की सोने की एक बाली, दो चांदी की चेन, दो चांदी के कड़े, पायजेब तथा करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। बंद CCTV कैमरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिल सकती थी। लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा बंद पड़े CCTV कैमरों को तत्काल चालू करवाने की मांग की है।4
- 17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।2