logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खमेरा में चोरों का तांडव! एक रात में पांच घर निशाने पर रात 11 से सुबह 3 बजे तक बेखौफ घूमते रहे चोर, कहीं ताले तोड़े तो कहीं जागने पर भागे पड़ोस के मकानों के दरवाजे बाहर से किए बंद, बंद CCTV और पुलिस गश्त पर उठे सवाल बाँसवाड़ा जिले के थाना क्षेत्र खमेरा में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं घर में मौजूद लोगों के जागने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। कन्हैयालाल पुत्र खेमजी बुनकर के घर में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय कन्हैयालाल अहमदाबाद गए हुए थे। चोरों ने अंदर रखी तिजोरी तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा कन्हैयालाल की पत्नी बबली के पुराने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंकित बुनकर पुत्र मणिलाल बुनकर के पुराने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। अंकित और परिवार पुराने मकान के सामने बने नए मकान में सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा गेहूं का कट्टा उठाकर ले गए। इसी दौरान चोरों ने अड़ोस-पड़ोस के कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ युवा बाहर से लौट रहे थे। बुलेट की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई। भोईवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कुरा भोई की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखी तिजोरी से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय दिनेश और उसका परिवार यात्रा पर गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए चोरी में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन दिनेश के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। राजपूत मोहल्ले में सूर्यवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह राजपूत के मकान में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया। चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मकान मालिक और उनके पुत्र के जागने की आशंका के चलते मौके से भाग निकले। वहीं मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार के घर में भी चोरी हुई। साजिद की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने पीहर मेहमान गई हुई थीं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 6 ग्राम की सोने की एक बाली, 2 ग्राम की सोने की एक बाली, दो चांदी की चेन, दो चांदी के कड़े, पायजेब तथा करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। बंद CCTV कैमरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिल सकती थी। लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा बंद पड़े CCTV कैमरों को तत्काल चालू करवाने की मांग की है।

19 hrs ago
user_Dilip Kumar
Dilip Kumar
न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
19 hrs ago

खमेरा में चोरों का तांडव! एक रात में पांच घर निशाने पर रात 11 से सुबह 3 बजे तक बेखौफ घूमते रहे चोर, कहीं ताले तोड़े तो कहीं जागने पर भागे पड़ोस के मकानों के दरवाजे बाहर से किए बंद, बंद CCTV और पुलिस गश्त पर उठे सवाल बाँसवाड़ा जिले के थाना क्षेत्र खमेरा में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं घर में मौजूद लोगों के जागने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। कन्हैयालाल पुत्र खेमजी बुनकर के घर में चोरों ने

ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय कन्हैयालाल अहमदाबाद गए हुए थे। चोरों ने अंदर रखी तिजोरी तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा कन्हैयालाल की पत्नी बबली के पुराने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंकित बुनकर पुत्र मणिलाल बुनकर के पुराने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। अंकित और परिवार पुराने मकान के सामने बने नए मकान में सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा गेहूं का कट्टा उठाकर ले गए। इसी दौरान चोरों ने अड़ोस-पड़ोस के कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ युवा बाहर से लौट रहे थे। बुलेट की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई। भोईवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कुरा भोई की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान

के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखी तिजोरी से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय दिनेश और उसका परिवार यात्रा पर गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए चोरी में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन दिनेश के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। राजपूत मोहल्ले में सूर्यवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह राजपूत के मकान में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया। चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मकान मालिक और उनके पुत्र के जागने की आशंका के चलते मौके से भाग निकले। वहीं मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार के घर में भी चोरी हुई। साजिद की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने पीहर मेहमान गई हुई थीं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया

और 6 ग्राम की सोने की एक बाली, 2 ग्राम की सोने की एक बाली, दो चांदी की चेन, दो चांदी के कड़े, पायजेब तथा करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। बंद CCTV कैमरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिल सकती थी। लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा बंद पड़े CCTV कैमरों को तत्काल चालू करवाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत घाटोल - बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।
    1
    भारी बारिश से नदी उफान पर, घाटोल-बड़ी पड़ाल मार्ग का संपर्क कटा
आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत
घाटोल -  बाँसवाड़ा जिले के घाटोल उपखण्ड में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लंबे समय से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया।
ग्राम पंचायत बड़ी पड़ाल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण घाटोल से बड़ी पड़ाल के बीच का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग पर पानी बढ़ने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
मार्ग अवरुद्ध होने का असर केवल बड़ी पड़ाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरनावट, मकनपुरा, कंठाव सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलस्तर कम होने तक लोगों से नदी-नालों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।
    user_Dilip Kumar
    Dilip Kumar
    न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा। संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प
आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा।
संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रेवदर। उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके रेवदर। उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के कारण पीड़ित पशुपालक दिलीप कुमार पुत्र धनाराम चौधरी को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक व पशु चिकित्सा टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेवदर थाने से एएसआई (ASI) गणेशराम मेघवाल तथा पटवारी मनीष राणा ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका पर्चा तैयार किया और नुकसान का जायजा लिया। वहीं पशु चिकित्सा विभाग से पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र ननोमा जी व पशुधन निरीक्षक मनोज कुमार एवं भरत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों का नियमानुसार परीक्षण कर पोस्टमार्टम संबंधी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने घटनास्थल पर एकत्र हुए। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश मकावल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जैसाराम, गुलाबसिंह, खंगारराम, सुरेश कुमार और प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक की आजीविका के एकमात्र साधन को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य आपदा राहत कोष और सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
    1
    रेवदर।  उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके
रेवदर।  उपखंड क्षेत्र के मकावल गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दो दुधारू भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के कारण पीड़ित पशुपालक दिलीप कुमार पुत्र धनाराम चौधरी को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक व पशु चिकित्सा टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेवदर थाने से एएसआई (ASI) गणेशराम मेघवाल तथा पटवारी मनीष राणा ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका पर्चा तैयार किया और नुकसान का जायजा लिया। वहीं पशु चिकित्सा विभाग से पशुचिकित्सा  अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र ननोमा जी व पशुधन  निरीक्षक मनोज कुमार एवं भरत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों का नियमानुसार परीक्षण कर पोस्टमार्टम संबंधी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने घटनास्थल पर एकत्र हुए। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश मकावल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जैसाराम, गुलाबसिंह, खंगारराम, सुरेश कुमार और प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक की आजीविका के एकमात्र साधन को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य आपदा राहत कोष और सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
    user_रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    News Anchor Pratapgarh, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मोरन नदी उफान पर आ गई है। खड़गदा गांव से होकर बहने वाली मोरन नदी में बीती रात हुई तेज बारिश के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से नदी का बहाव और तेज हो गया, जिससे खड़गदा और भवानपुरा के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया। तेज बहाव के कारण नदी पर बनी पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। नदी के उफान पर होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मोरन नदी का नजारा देखने के लिए नदी किनारे पहुंच गए। उफनती जलधारा और तेज बहाव को देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार मोरन नदी में इस तरह का जलस्तर लंबे समय बाद देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2006 में भी नदी इसी तरह उफान पर आई थी और उसके बाद करीब 20 वर्षों में पहली बार इतना अधिक जलस्तर और तेज बहाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुलिया के आसपास जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
    1
    खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर
खड़गदा से भवानपुरा का संपर्क टूटा, तेज बहाव से पुलिया क्षतिग्रस्त, मोरन नदी उफान पर
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते मोरन नदी उफान पर आ गई है। खड़गदा गांव से होकर बहने वाली मोरन नदी में बीती रात हुई तेज बारिश के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से नदी का बहाव और तेज हो गया, जिससे खड़गदा और भवानपुरा के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया।
तेज बहाव के कारण नदी पर बनी पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। नदी के उफान पर होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मोरन नदी का नजारा देखने के लिए नदी किनारे पहुंच गए। उफनती जलधारा और तेज बहाव को देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार मोरन नदी में इस तरह का जलस्तर लंबे समय बाद देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2006 में भी नदी इसी तरह उफान पर आई थी और उसके बाद करीब 20 वर्षों में पहली बार इतना अधिक जलस्तर और तेज बहाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुलिया के आसपास जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डबल मर्डर मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रिक्रिएशन
    1
    डबल मर्डर मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रिक्रिएशन
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जिले में लगातार हो रही बारिश से वर मंडल से मोखमपुरा जाने वाला मार्ग हुआ बंद जिले में लगातार हो रही बारिश से वर मंडल से मोखमपुरा जाने वाला मार्ग हुआ बंद ब्यूरो चीफ अनिल जटिया प्रतापगढ़ शहर में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं प्रतापगढ़ शहर के अर्चना टाकीज़ रोड़ पर बारीश के पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी मेन रोड पर आ जाने से शहर की सड़को ने तालाब का रुप ले लिया समाजसेवी हरीश जटिया ने बताया की इस मार्ग की हालात खस्ता हाल होने से आने जाने वाले राहगीरों को भी काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड़ा जिसके चलते बारिश का पानी लोको की दुकान में घुसने लगा पल्थान निवासी धर्मेंद्र सेन ने बताया की वहीं वर मंडल गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते वर मंडल गांव से मन्दसौर शहर की और जाना वाला मार्ग वर मंडल में खाल आने के दौरान कुछ समय के लिए बंद हो गया जिससे वर मंडल गांव से मोखमपुरा पल्थान पिल्लू मन्दसौर रोड़ बंद हो गया ग्रामीणों को व वाहन चालक को प्रतापगढ़ शहर होकर मन्दसौर व मोखमपुरा होकर पल्थान पिल्लू जाना पड़ा। बारिश का दौर अभी भी जारी है।
    1
    जिले में लगातार हो रही बारिश से वर मंडल से मोखमपुरा जाने वाला मार्ग हुआ बंद 
जिले में लगातार हो रही बारिश से वर मंडल से मोखमपुरा जाने वाला मार्ग हुआ बंद 
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया 
प्रतापगढ़ शहर में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं प्रतापगढ़ शहर के अर्चना टाकीज़ रोड़ पर बारीश के पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी मेन रोड पर आ जाने से शहर की सड़को ने तालाब का रुप ले लिया समाजसेवी हरीश जटिया ने बताया की इस मार्ग की हालात खस्ता हाल होने से आने जाने वाले राहगीरों को भी काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड़ा जिसके चलते बारिश का पानी लोको की दुकान में घुसने लगा पल्थान निवासी धर्मेंद्र सेन ने बताया की वहीं वर मंडल गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते वर मंडल गांव से मन्दसौर शहर की और जाना वाला मार्ग वर मंडल में खाल आने के दौरान कुछ समय के लिए बंद हो गया जिससे वर मंडल गांव से मोखमपुरा पल्थान पिल्लू मन्दसौर रोड़ बंद हो गया ग्रामीणों को व वाहन चालक को प्रतापगढ़ शहर होकर मन्दसौर व मोखमपुरा होकर पल्थान पिल्लू जाना पड़ा। बारिश का दौर अभी भी जारी है।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। शुक्रवार को गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई यह बारिश दिन निकलने के साथ धीमी हो गई, लेकिन सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश जारी रही। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे इलाके में ठंडक और राहत महसूस हुई। सोम कमला आंबा बांध पर 198 एमएम बारिश तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। कुछ जगहों पर पानी की निकासी ठीक से न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। सोम कमला आंबा बांध पर 198 MM और आसपुर में 200 MM बारिश दर्ज की गई है। उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से सोम कमला आंबा बांध में भी पानी का स्तर बढ़ा है। फिलहाल, बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी है। सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं, देव सोमनाथ नदी पर 1.20 मीटर एवं गोमती नदी पर 0.50 मीटर का गेज रहा है। साबला में उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर बस स्टैंड पर पानी की निकासी नहीं होने से वहां पानी भर गया है, जिससे आवागमन पर असर पड़ा है। सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक मुख्य रूप से उदयपुर जिले में होने वाली बारिश पर निर्भर करती है। सोम कागदार बांध के ओवरफ्लो होने के बाद ही सोम कमला आंबा बांध में पानी आता है।
    1
    पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। 

डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं।

पूंजपुर का पुंजेला बांध छलका, एक फीट चादर चलीः खेड़ा आसपुर घमेला तालाब तीन फिट चादर चलीं सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी, कई तालाब ओवरफ्लो हुए। 
डूंगरपुर के आसपुर में गुरुवार रात करीब 3 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते क्षेत्र सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक हुई है। वहीं, पूंजपुर का पुंजेला बांध से करीब 1 फीट की चादर चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के कई तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं।
शुक्रवार को गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई यह बारिश दिन निकलने के साथ धीमी हो गई, लेकिन सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश जारी रही। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे इलाके में ठंडक और राहत महसूस हुई। सोम कमला आंबा बांध पर 198 एमएम बारिश
तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। कुछ जगहों पर पानी की निकासी ठीक से न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। सोम कमला आंबा बांध पर 198 MM और आसपुर में 200 MM बारिश दर्ज की गई है। उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से सोम कमला आंबा बांध में भी पानी का स्तर बढ़ा है। फिलहाल, बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक जारी है।    सोम कमला आंबा बांध में 134 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं, देव सोमनाथ नदी पर 1.20 मीटर एवं गोमती नदी पर 0.50 मीटर का गेज रहा है।
साबला में उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर बस स्टैंड पर पानी की निकासी नहीं होने से वहां पानी भर गया है, जिससे आवागमन पर असर पड़ा है। सोम कमला आंबा बांध में पानी की आवक मुख्य रूप से उदयपुर जिले में होने वाली बारिश पर निर्भर करती है। सोम कागदार बांध के ओवरफ्लो होने के बाद ही सोम कमला आंबा बांध में पानी आता है।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • खमेरा में चोरों का तांडव! एक रात में पांच घर निशाने पर रात 11 से सुबह 3 बजे तक बेखौफ घूमते रहे चोर, कहीं ताले तोड़े तो कहीं जागने पर भागे पड़ोस के मकानों के दरवाजे बाहर से किए बंद, बंद CCTV और पुलिस गश्त पर उठे सवाल बाँसवाड़ा जिले के थाना क्षेत्र खमेरा में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं घर में मौजूद लोगों के जागने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। कन्हैयालाल पुत्र खेमजी बुनकर के घर में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय कन्हैयालाल अहमदाबाद गए हुए थे। चोरों ने अंदर रखी तिजोरी तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा कन्हैयालाल की पत्नी बबली के पुराने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंकित बुनकर पुत्र मणिलाल बुनकर के पुराने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। अंकित और परिवार पुराने मकान के सामने बने नए मकान में सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा गेहूं का कट्टा उठाकर ले गए। इसी दौरान चोरों ने अड़ोस-पड़ोस के कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ युवा बाहर से लौट रहे थे। बुलेट की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई। भोईवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कुरा भोई की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखी तिजोरी से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय दिनेश और उसका परिवार यात्रा पर गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए चोरी में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन दिनेश के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। राजपूत मोहल्ले में सूर्यवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह राजपूत के मकान में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया। चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मकान मालिक और उनके पुत्र के जागने की आशंका के चलते मौके से भाग निकले। वहीं मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार के घर में भी चोरी हुई। साजिद की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने पीहर मेहमान गई हुई थीं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 6 ग्राम की सोने की एक बाली, 2 ग्राम की सोने की एक बाली, दो चांदी की चेन, दो चांदी के कड़े, पायजेब तथा करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। बंद CCTV कैमरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिल सकती थी। लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा बंद पड़े CCTV कैमरों को तत्काल चालू करवाने की मांग की है।
    4
    खमेरा में चोरों का तांडव! एक रात में पांच घर निशाने पर

रात 11 से सुबह 3 बजे तक बेखौफ घूमते रहे चोर, कहीं ताले तोड़े तो कहीं जागने पर भागे

पड़ोस के मकानों के दरवाजे बाहर से किए बंद, बंद CCTV और पुलिस गश्त पर उठे सवाल

बाँसवाड़ा जिले के थाना क्षेत्र खमेरा में बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया तो कहीं घर में मौजूद लोगों के जागने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है।
कन्हैयालाल पुत्र खेमजी बुनकर के घर में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय कन्हैयालाल अहमदाबाद गए हुए थे। चोरों ने अंदर रखी तिजोरी तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा कन्हैयालाल की पत्नी बबली के पुराने चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
अंकित बुनकर पुत्र मणिलाल बुनकर के पुराने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। अंकित और परिवार पुराने मकान के सामने बने नए मकान में सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा गेहूं का कट्टा उठाकर ले गए। इसी दौरान चोरों ने अड़ोस-पड़ोस के कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ युवा बाहर से लौट रहे थे। बुलेट की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई।
भोईवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र कुरा भोई की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखी तिजोरी से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय दिनेश और उसका परिवार यात्रा पर गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए चोरी में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन दिनेश के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा।
राजपूत मोहल्ले में सूर्यवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह राजपूत के मकान में भी चोरों ने वारदात का प्रयास किया। चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मकान मालिक और उनके पुत्र के जागने की आशंका के चलते मौके से भाग निकले।
वहीं मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार के घर में भी चोरी हुई। साजिद की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने पीहर मेहमान गई हुई थीं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 6 ग्राम की सोने की एक बाली, 2 ग्राम की सोने की एक बाली, दो चांदी की चेन, दो चांदी के कड़े, पायजेब तथा करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।
बंद CCTV कैमरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिल सकती थी।
लगातार हुई वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा बंद पड़े CCTV कैमरों को तत्काल चालू करवाने की मांग की है।
    user_Dilip Kumar
    Dilip Kumar
    न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.