Shuru
Apke Nagar Ki App…
योजनाएं चलाना अच्छा, लेकिन पहले गाय को मां कहकर बुलाओ, कोटा में शंकराचार्य ने कहा- सिर्फ सफलता नहीं, असफलता से लड़ना भी सिखाएं संस्थान कोटा में अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने कहा- सिर्फ सफलता नहीं, असफलता से लड़ना भी सिखाएं संस्थान
Anubhav Mittal Journalist
योजनाएं चलाना अच्छा, लेकिन पहले गाय को मां कहकर बुलाओ, कोटा में शंकराचार्य ने कहा- सिर्फ सफलता नहीं, असफलता से लड़ना भी सिखाएं संस्थान कोटा में अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने कहा- सिर्फ सफलता नहीं, असफलता से लड़ना भी सिखाएं संस्थान
More news from राजस्थान and nearby areas
- मजदूर किसान भवन पर झंडारोहण कर मनाया किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस कोटा। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा कोटा जिले के इटावा स्थित मजदूर किसान भवन में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया गया। किसान नेताओं ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा मजदूर किसान भवन इटावा में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस किसान सभा का झंडा फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सभा के सदस्य मौजूद रहे। तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी ने बताया कि 11 अप्रैल 1936 को ब्रिटिश शासनकाल में स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया गया था, जो तब से लेकर आज तक किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। कामरेड दुलीचंद आर्य ने किसान सभा का झंडा फहराया। कार्यक्रम में किसान नेताओं ने सरकार से विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें भूमिहीनलकिसानों और मजदूरों को सीलिंग एक्ट के तहत कृषि भूमि आवंटित करना, किसानों-मजदूरों व लघु दुकानदारों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत फार्मूले पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी कानून लागू करना, खाद्यान्न वस्तुओं की बढ़ी कीमतों को कम करना तथा किसानों को सस्ते खाद-बीज उपलब्ध कराना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और रोजगार की गारंटी देने की मांग भी उठाई गई। किसानों से एकजुट होने का आह्वान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा पिछले 90 वर्षों से किसानों को पूंजीपतियों और बिचौलियों के शोषण से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। किसान सभा नेताओं ने वर्तमान में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे और बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर आंदोलन की तैयारी की जानकारी भी दी। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर इटावा स्थित अंबेडकर सर्किल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, सीटू यूनियन महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, कामरेड रामकुंवर महावार, भोजराज नागर, प्रेम पेंटर, हीरालाल मेहरा, रामचरण मीणा, चेतनप्रकाश मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।1
- कोटा में अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने कहा- सिर्फ सफलता नहीं, असफलता से लड़ना भी सिखाएं संस्थान1
- नगर निगम आयुक्त ने किया बंदा धर्मपुरा गौशाला का ओचित निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा1
- कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ताजा मामला आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती से सामने आया है, जहाँ शुक्रवार रात को सरेआम लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर आए हमलावरों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया। मामला क्या है? जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक लव मैरिज (प्रेम विवाह) से जुड़ा है। विशाल और तनीषा, जो दोनों बालिग हैं, ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। सुरक्षा की दृष्टि से लड़की (तनीषा) ने पहले ही थाने में जाकर अपने परिजनों को पाबंद भी करवा दिया था। थाने में पाबंद करने के बाद भी हमला हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और पाबंद किए जाने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। शुक्रवार रात तनीषा के घर वालों ने लड़के (विशाल) के घर पर धावा बोल दिया। हमलावर: लाठी, डंडे और नंगी तलवारों के साथ पहुंचे। नुकसान: घर पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई और दहशत का माहौल पैदा किया गया। सीसीटीवी/वीडियो: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जब दोनों पक्ष बालिग हैं और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, साथ ही पुलिस को सूचना देकर पाबंद भी करवाया जा चुका था, तो फिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया गया? आंवली रोझड़ी बस्ती के लोगों में इस घटना के बाद से ही दहशत का माहौल है।1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।2
- कोटा में कानून व्यवस्था की हालत दिनों दिन बंद से बदतर होती जा रही है, वीडियो आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती का शुक्रवार रात का है, मामला लव मैरिज का बताया जा रहा है जिसमें लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, लड़की ने घर वालों को थाने में जाकर पाबंद भी करवा दिया था इसके बावजूद लड़की तनीषा के घर वालों ने लड़के विशाल के यहां जाकर लाठी डंडों और तलवार से हमला कर दिया...1
- जंग का आज 35 वां दिन: ईरानी हमले में तेल अवीव स्थित मोसाद मुख्यालय के पूरी तरह से नष्ट होने की खबर: 3 घंटे पहले जारी वीडियो...1