logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वायरल वीडियो।।

1 day ago
user_मोनू शुक्ला
मोनू शुक्ला
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

वायरल वीडियो।।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 14 अप्रैल स्पेशल कैप्शन ✨ आज के ये सभी वीडियो 14 अप्रैल के हैं। हम अपने घर से 1800 किलोमीटर दूर रहकर भी अपने महापुरुष B. R. Ambedkar जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाए। हमने यह संदेश भी दिया कि — 👉 “आधी रोटी कम खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाना।” क्योंकि बाबा साहेब ने कहा था — “शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो।” 🙏 यही हमारी असली श्रद्धांजलि है 🙏 #AmbedkarJayanti #JaiBhim #EducateOrganizeAgitate #14April #BabaSaheb #SocialAwareness
    4
    14 अप्रैल स्पेशल कैप्शन ✨
आज के ये सभी वीडियो 14 अप्रैल के हैं।
हम अपने घर से 1800 किलोमीटर दूर रहकर भी
अपने महापुरुष B. R. Ambedkar जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाए।
हमने यह संदेश भी दिया कि —
👉 “आधी रोटी कम खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाना।”
क्योंकि बाबा साहेब ने कहा था —
“शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो।”
🙏 यही हमारी असली श्रद्धांजलि है 🙏
#AmbedkarJayanti #JaiBhim #EducateOrganizeAgitate #14April #BabaSaheb #SocialAwareness
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा
    1
    स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • #हरदोई:-भीषण गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए सोलर वाटर कूलर अब खुद राहत के मोहताज नजर आ रहे हैं। हरदोई के माधोगंज मण्डी में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए ये वाटर कूलर एक ही सीजन में दम तोड़ चुके हैं। कई वार्डों में कूलर बंद पड़े हैं और सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों को न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही साफ पेयजल की सुविधा। वहीं मण्डी के व्यापारियों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और सभी वाटर कूलरों को जल्द चालू कराने की मांग की है। इस मामले में मण्डी सचिव अमित यादव का कहना का कहना है कि खराब कूलरों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही उन्हें ठीक कराया जाएगा। वही दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था भी दर किनार किए ठेकेदार मौज कर रहे हैं अब सवाल ये है कि क्या भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल पाएगी, या फिर ये वाटर कूलर यूं ही शोपीस बने रहेंगे।
    1
    #हरदोई:-भीषण गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए सोलर वाटर कूलर अब खुद राहत के मोहताज नजर आ रहे हैं। हरदोई के माधोगंज मण्डी में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए ये वाटर कूलर एक ही सीजन में दम तोड़ चुके हैं। कई वार्डों में कूलर बंद पड़े हैं और सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों को न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही साफ पेयजल की सुविधा।
वहीं मण्डी के व्यापारियों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और सभी वाटर कूलरों को जल्द चालू कराने की मांग की है। इस मामले में मण्डी सचिव अमित यादव का कहना का कहना है कि खराब कूलरों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही उन्हें ठीक कराया जाएगा। वही दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था भी दर किनार किए ठेकेदार मौज कर रहे हैं 
अब सवाल ये है कि क्या भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल पाएगी, या फिर ये वाटर कूलर यूं ही शोपीस बने रहेंगे।
    user_अमर भारती समाचार पत्र जिला जर्
    अमर भारती समाचार पत्र जिला जर्
    Grain Wholesaler हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #हरदोई। थाना कछौना में तैनात उपनिरीक्षक शिव बाबू को एक आगंतुक के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाने आए एक व्यक्ति के साथ उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर अनुचित और अमर्यादित व्यवहार किया था। शिकायत के बाद हुई प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    #हरदोई। थाना कछौना में तैनात उपनिरीक्षक  शिव बाबू को एक आगंतुक के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,
थाने आए एक व्यक्ति के साथ उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर अनुचित और अमर्यादित व्यवहार किया था।
शिकायत के बाद हुई प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनकापुर मजरा सिकंदरपुर नरकतरा में मुंडन कार्यक्रम के दौरान डीजे और जय भीम के नारेबाजी को लेकर हुआ देर रात हुआ विवाद आधी रात के करीब हिंसक हो गया। पुलिस पर पथराव में उपनिरीक्षक मो. अमजद और सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। हालांकि विवाद के दौरान सबसे बड़ी पक्षपाती भूमिका दारोगा उपरोक्त की ही बताई गई और इसी दारोगा की एक पक्षीय कार्यवाही से स्तिथि अनियंत्रित हो गई और तभी गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा को जमकर पीटा, साथ में हमराही सिपाही विकास भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहाँ से सिपाही रेफर कर किया गया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अनिल पुत्र रामभरोसे के यहां मुंडन कार्यक्रम में डीजे व नृत्य चल रहा था। इसी दौरान छोटे खां पुत्र इन्दाज खां और कार्यक्रम पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद छोटे खां के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पीआरवी 5684 व 2712 मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उपनिरीक्षक मो. अमजद अपने हमराह सिपाही विकास सिंह के साथ करीब 12:15 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूछताछ व डीजे बंद कराने लगी, तभी आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना में उपनिरीक्षक मो. अमजद व सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने मामले में अनिल पुत्र रामभरोसे, रामलडैते पुत्र रामभरोसे, उजलेश पुत्र रामभरोसे, संतराम पुत्र रामलाल, रामनिवास पुत्र रामलाल, सुशील पुत्र रामलाल, अंकित पुत्र रामलाल, बाबूराम पुत्र इतवारी, किरण पत्नी अनिल, रामगुनी पत्नी बाबूराम, शिवानी पुत्री रामनिवास, नन्हे पुत्र मुन्नालाल, विनोद पुत्र मन्ना, गुड्डु पुत्र मन्ना, जोगेन्द्र पुत्र बेनी, संगप्रीत पुत्र जोगेन्द्र समेत गांव के अन्य 20-30 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा प्रेमावती पत्नी हरिश्चन्द्र, हरिश्चन्द्र पुत्र फत्ते, शिवानी पुत्री हरिश्चन्द्र निवासी नयागांव, राकेश पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी भानूपुर, रामचहेती पत्नी पिंकू निवासी उधरनपुर, नीलम पत्नी सुभाष निवासी नीमसार, रवि पुत्र परसादी, शीलू पत्नी राघवेन्द्र, राघवेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी बरसुईया, सिया देवी पत्नी संतराम निवासी रावतपुर (शाहजहांपुर), राघिनी पत्नी अमित, अमित पुत्र रामकरन निवासी सिमरिया, जसवंत पुत्र गिरधारी निवासी नयागांव, संतोष पुत्र रामप्रसाद निवासी पुरवा दिवरिया समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छोटे खां से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद शाहाबाद (हरदोई) सूत्र बताते हैँ कि तेज आवाज़ में बजते डीजे के दौरान मौके पर पहुँचे गाँव के छोटे खां से कार्यक्रम कराने बालों ने कहा जय भीम बोलो लेकिन वह जयभीम नहीं बोले, बताया गया है कि इसी बात पर बात बिगड़ गई और छोटेखाँ से दूसरे पक्ष ने धक्का मुक्की कर दी तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस के सामने ही गुस्साए दलित समुदाय के लोगों ने ऐलानियां कि पुलिस चली जाए उसके बाद इनके घर में आग लगा देंगे, पीआरवी द्वारा यह जानकारी मिलते ही कोतवाली से हल्का दारोगा मो. अमजद मय हमराही सिपाही विकास सिंह मौके पर पहुँचे और पंहुचते ही दारोगा ने छोटे खां का पक्ष लेते हुए दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी आखिर इसी बात से कार्यक्रम में उपस्थित लगभग सभी लोग उग्र हो गए और उन्होंने दारोगा को पुलिसिंग की बजाय पक्षपात करने के कारण ऐसा सबक सिखाया कि दारोगा समेत सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जबकि कई थानों की पुलिस ने रात भर गाँव में बबाल किया, हालांकि छोटे खां के परिजनों के अलावा लगभग सभी ग्रामीण गाँव छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस को केवल घरों में दुबकी महिलाएं मिलीं, जिनके ऊपर पुलिस ने जमकर लाठियाँ भांजी और इधर उधर दुबके मिले ग्रामीणों के 4 रिस्तेदारों समेत एक नाबालिग को पुलिस पकड़ लाई, जिसमें पुलिस के अनुसार नाबालिग को नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया और बाकी को निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस और एसडीएम शाहाबाद की आपसी वार्ता के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली के सीयुजी नम्बर से वार्ता करने पर बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनकापुर मजरा सिकंदरपुर नरकतरा में मुंडन कार्यक्रम के दौरान डीजे और जय भीम के नारेबाजी को लेकर हुआ देर रात हुआ विवाद आधी रात के करीब हिंसक हो गया। पुलिस पर पथराव में उपनिरीक्षक मो. अमजद और सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। हालांकि विवाद के दौरान सबसे बड़ी पक्षपाती भूमिका दारोगा उपरोक्त की ही बताई गई और इसी दारोगा की एक पक्षीय कार्यवाही से स्तिथि अनियंत्रित हो गई और तभी गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा को जमकर पीटा, साथ में हमराही सिपाही विकास भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहाँ से सिपाही रेफर कर किया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अनिल पुत्र रामभरोसे के यहां मुंडन कार्यक्रम में डीजे व नृत्य चल रहा था। इसी दौरान छोटे खां पुत्र इन्दाज खां और कार्यक्रम पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद छोटे खां के साथ मारपीट की गई।
सूचना पर पीआरवी 5684 व 2712 मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उपनिरीक्षक मो. अमजद अपने हमराह सिपाही विकास सिंह के साथ करीब 12:15 बजे मौके पर पहुंचे।
पुलिस जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूछताछ व डीजे बंद कराने लगी, तभी आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिससे अफरातफरी मच गई।
घटना में उपनिरीक्षक मो. अमजद व सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने मामले में अनिल पुत्र रामभरोसे, रामलडैते पुत्र रामभरोसे, उजलेश पुत्र रामभरोसे, संतराम पुत्र रामलाल, रामनिवास पुत्र रामलाल, सुशील पुत्र रामलाल, अंकित पुत्र रामलाल, बाबूराम पुत्र इतवारी, किरण पत्नी अनिल, रामगुनी पत्नी बाबूराम, शिवानी पुत्री रामनिवास, नन्हे पुत्र मुन्नालाल, विनोद पुत्र मन्ना, गुड्डु पुत्र मन्ना, जोगेन्द्र पुत्र बेनी, संगप्रीत पुत्र जोगेन्द्र समेत गांव के अन्य 20-30 लोगों को नामजद किया है।
इसके अलावा प्रेमावती पत्नी हरिश्चन्द्र, हरिश्चन्द्र पुत्र फत्ते, शिवानी पुत्री हरिश्चन्द्र निवासी नयागांव, राकेश पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी भानूपुर, रामचहेती पत्नी पिंकू निवासी उधरनपुर, नीलम पत्नी सुभाष निवासी नीमसार, रवि पुत्र परसादी, शीलू पत्नी राघवेन्द्र, राघवेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी बरसुईया, सिया देवी पत्नी संतराम निवासी रावतपुर (शाहजहांपुर), राघिनी पत्नी अमित, अमित पुत्र रामकरन निवासी सिमरिया, जसवंत पुत्र गिरधारी निवासी नयागांव, संतोष पुत्र रामप्रसाद निवासी पुरवा दिवरिया समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छोटे खां से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद
शाहाबाद (हरदोई) सूत्र बताते हैँ कि तेज आवाज़ में बजते डीजे के दौरान मौके पर पहुँचे गाँव के छोटे खां से कार्यक्रम कराने बालों ने कहा जय भीम बोलो लेकिन वह जयभीम नहीं बोले, बताया गया है कि इसी बात पर बात बिगड़ गई और छोटेखाँ से दूसरे पक्ष ने धक्का मुक्की कर दी तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस के सामने ही गुस्साए दलित समुदाय के लोगों ने ऐलानियां कि पुलिस चली जाए उसके बाद इनके घर में आग लगा देंगे, पीआरवी द्वारा यह जानकारी मिलते ही कोतवाली से हल्का दारोगा मो. अमजद मय हमराही सिपाही विकास सिंह मौके पर पहुँचे और पंहुचते ही दारोगा ने छोटे खां का पक्ष लेते हुए दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी आखिर इसी बात से कार्यक्रम में उपस्थित लगभग सभी लोग उग्र हो गए और उन्होंने दारोगा को पुलिसिंग की बजाय पक्षपात करने के कारण ऐसा सबक सिखाया कि दारोगा समेत सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जबकि कई थानों की पुलिस ने रात भर गाँव में बबाल किया, हालांकि छोटे खां के परिजनों के अलावा लगभग सभी ग्रामीण गाँव छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस को केवल घरों में दुबकी महिलाएं मिलीं, जिनके ऊपर पुलिस ने जमकर लाठियाँ भांजी और इधर उधर दुबके मिले ग्रामीणों के 4 रिस्तेदारों समेत एक नाबालिग को पुलिस पकड़ लाई, जिसमें पुलिस के अनुसार नाबालिग को नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया और बाकी को निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस और एसडीएम शाहाबाद की आपसी वार्ता के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली के सीयुजी नम्बर से वार्ता करने पर बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत हरदोई के विवेकानंद सभागार में जनजागरुकता कार्यक्रम को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने दी जानकारी
    1
    मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत हरदोई के विवेकानंद सभागार में जनजागरुकता कार्यक्रम को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने दी जानकारी
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। शहर से लेकर कस्बा और गांव में स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। गुरुवार को ठठिया बिजली पावर हाउस में कस्बे की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। दोपहर के समय अचानक महिलाओं का हुजूम जेई के सामने पहुंच गया। यहां उन्होंने स्मार्ट मीटर में आ रही गड़बड़ियों और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत अधिकारियों से करनी चाही, लेकिन कथित रूप से सुनवाई न होने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। देखते ही देखते नाराज महिलाएं हंगामा करते हुए कार्यालय परिसर में घुस गईं। जेई ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि पहले उनके घरों में एक हजार से दो हजार रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति काट दी जाती है और शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते। महिलाओं ने कहा कि बार-बार रिचार्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भीषण गर्मी में बिजली न होने से हालात और खराब हो गए हैं। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे खुद ही स्मार्ट मीटर उतरवाकर फेंक देंगी और सीधे लाइन जोड़ने को मजबूर होंगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिलाएं अपनी बात रखकर वापस लौट गईं। वहीं एसडीओ ने बताया कि कुछ महिलाओं की शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। शहर से लेकर कस्बा और गांव में स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। गुरुवार को ठठिया बिजली पावर हाउस में कस्बे की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
दोपहर के समय अचानक महिलाओं का हुजूम जेई के सामने पहुंच गया। यहां उन्होंने स्मार्ट मीटर में आ रही गड़बड़ियों और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत अधिकारियों से करनी चाही, लेकिन कथित रूप से सुनवाई न होने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। देखते ही देखते नाराज महिलाएं हंगामा करते हुए कार्यालय परिसर में घुस गईं।
जेई ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि पहले उनके घरों में एक हजार से दो हजार रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति काट दी जाती है और शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते।
महिलाओं ने कहा कि बार-बार रिचार्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भीषण गर्मी में बिजली न होने से हालात और खराब हो गए हैं।
आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे खुद ही स्मार्ट मीटर उतरवाकर फेंक देंगी और सीधे लाइन जोड़ने को मजबूर होंगी।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिलाएं अपनी बात रखकर वापस लौट गईं। वहीं एसडीओ ने बताया कि कुछ महिलाओं की शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.