logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीजे और जय भीम विवाद में बवाल: दारोगा की नासमझी से पुलिस पर पथराव, दारोगा-सिपाही घायल, 30 से अधिक नामजद कनकापुर में मुंडन कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष भिड़े, गाँव में भारी फोर्स तैनात शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनकापुर मजरा सिकंदरपुर नरकतरा में मुंडन कार्यक्रम के दौरान डीजे और जय भीम के नारेबाजी को लेकर हुआ देर रात हुआ विवाद आधी रात के करीब हिंसक हो गया। पुलिस पर पथराव में उपनिरीक्षक मो. अमजद और सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। हालांकि विवाद के दौरान सबसे बड़ी पक्षपाती भूमिका दारोगा उपरोक्त की ही बताई गई और इसी दारोगा की एक पक्षीय कार्यवाही से स्तिथि अनियंत्रित हो गई और तभी गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा को जमकर पीटा, साथ में हमराही सिपाही विकास भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहाँ से सिपाही रेफर कर किया गया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अनिल पुत्र रामभरोसे के यहां मुंडन कार्यक्रम में डीजे व नृत्य चल रहा था। इसी दौरान छोटे खां पुत्र इन्दाज खां और कार्यक्रम पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद छोटे खां के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पीआरवी 5684 व 2712 मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उपनिरीक्षक मो. अमजद अपने हमराह सिपाही विकास सिंह के साथ करीब 12:15 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूछताछ व डीजे बंद कराने लगी, तभी आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना में उपनिरीक्षक मो. अमजद व सिपाही विकास सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने मामले में अनिल पुत्र रामभरोसे, रामलडैते पुत्र रामभरोसे, उजलेश पुत्र रामभरोसे, संतराम पुत्र रामलाल, रामनिवास पुत्र रामलाल, सुशील पुत्र रामलाल, अंकित पुत्र रामलाल, बाबूराम पुत्र इतवारी, किरण पत्नी अनिल, रामगुनी पत्नी बाबूराम, शिवानी पुत्री रामनिवास, नन्हे पुत्र मुन्नालाल, विनोद पुत्र मन्ना, गुड्डु पुत्र मन्ना, जोगेन्द्र पुत्र बेनी, संगप्रीत पुत्र जोगेन्द्र समेत गांव के अन्य 20-30 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा प्रेमावती पत्नी हरिश्चन्द्र, हरिश्चन्द्र पुत्र फत्ते, शिवानी पुत्री हरिश्चन्द्र निवासी नयागांव, राकेश पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी भानूपुर, रामचहेती पत्नी पिंकू निवासी उधरनपुर, नीलम पत्नी सुभाष निवासी नीमसार, रवि पुत्र परसादी, शीलू पत्नी राघवेन्द्र, राघवेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी बरसुईया, सिया देवी पत्नी संतराम निवासी रावतपुर (शाहजहांपुर), राघिनी पत्नी अमित, अमित पुत्र रामकरन निवासी सिमरिया, जसवंत पुत्र गिरधारी निवासी नयागांव, संतोष पुत्र रामप्रसाद निवासी पुरवा दिवरिया समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात शाहाबाद (हरदोई) पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छोटे खां से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद शाहाबाद (हरदोई) सूत्र बताते हैँ कि तेज आवाज़ में बजते डीजे के दौरान मौके पर पहुँचे गाँव के छोटे खां से कार्यक्रम कराने बालों ने कहा जय भीम बोलो लेकिन वह जयभीम नहीं बोले, बताया गया है कि इसी बात पर बात बिगड़ गई और छोटेखाँ से दूसरे पक्ष ने धक्का मुक्की कर दी तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस के सामने ही गुस्साए दलित समुदाय के लोगों ने ऐलानियां कि पुलिस चली जाए उसके बाद इनके घर में आग लगा देंगे, पीआरवी द्वारा यह जानकारी मिलते ही कोतवाली से हल्का दारोगा मो. अमजद मय हमराही सिपाही विकास सिंह मौके पर पहुँचे और पंहुचते ही दारोगा ने छोटे खां का पक्ष लेते हुए दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी आखिर इसी बात से कार्यक्रम में उपस्थित लगभग सभी लोग उग्र हो गए और उन्होंने दारोगा को पुलिसिंग की बजाय पक्षपात करने के कारण ऐसा सबक सिखाया कि दारोगा समेत सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जबकि कई थानों की पुलिस ने रात भर गाँव में बबाल किया, हालांकि छोटे खां के परिजनों के अलावा लगभग सभी ग्रामीण गाँव छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस को केवल घरों में दुबकी महिलाएं मिलीं, जिनके ऊपर पुलिस ने जमकर लाठियाँ भांजी और इधर उधर दुबके मिले ग्रामीणों के 4 रिस्तेदारों समेत एक नाबालिग को पुलिस पकड़ लाई, जिसमें पुलिस के अनुसार नाबालिग को नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया और बाकी को निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस और एसडीएम शाहाबाद की आपसी वार्ता के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली के सीयुजी नम्बर से वार्ता करने पर बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

4 days ago
user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
OmdevDixit (Pappu Dixit)
Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•

More news from Hardoi and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 
इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    33 min ago
  • *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    1
    *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान  रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु  भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व  पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    13 hrs ago
  • पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    1
    पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान
पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई।
जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी।
पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    निष्पक्ष,निडर एवं निर्भीक पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Vinay kumar
    1
    Post by Vinay kumar
    user_Vinay kumar
    Vinay kumar
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    2
    कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    user_Raeesh Khan
    Raeesh Khan
    Court reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    4
    हेडलाइन: 
जिला संवाददाता अवधेश कुमार 
भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस
हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    2 hrs ago
  • उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली
    1
    उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.