मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई
है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
- *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*1
- उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली1
- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- Post by विवेक मिश्र1
- पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल शाहजहाँपुर, जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार पाली (हरदोई): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का आज भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (विधायक सवायजपुर) उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पाली नगर पंचायत ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसका आज लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले जहां बसों की क्षमता लगभग 50 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब नई तकनीक से लैस बसें करीब 300 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये तक की लागत वाली आधुनिक बसें खरीदी जा रही हैं और अब तक लगभग 320 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि डीजल बसों के संचालन में जहां औसतन 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यह खर्च घटकर लगभग 50 हजार रुपये रह जाता है, जिससे सरकार को बड़ी बचत हो रही है। कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान” का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के तहत बसों का संचालन गांव-गांव तक किया जाएगा। बसें सुबह गांव से निकलकर शाम को वापस गांव पहुंचेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही चालक व परिचालक की नियुक्ति भी स्थानीय या आसपास के गांवों से किए जाने की योजना है। विशिष्ट अतिथि विधायक कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विकास और आधुनिकता की झलक साफ दिखाई दी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- Post by Asha Rani1