भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती
नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों
को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और
कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।2
- पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।1
- शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by Vinay kumar1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- Post by विवेक मिश्र1
- हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।4