logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*

7 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
7 hrs ago

*जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • वामा सारथी के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित संतकबीरनगर, 19 अगस्त 2026। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर, संतकबीरनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती संजीवनी ने किया। पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार में डॉ. करिश्मा तिवारी, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. मनोज, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. आदित्य पाण्डेय, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. प्रणीन कुमार सिंह, डॉ. अंशिका चौधरी एवं डॉ. कुलदीप चौधरी द्वारा ‘वामा वेलनेस कैंप’ के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। शिविर में आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। साथ ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर बल दिया गया। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को भाग-दौड़ भरी दिनचर्या में खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    3
    वामा सारथी के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संतकबीरनगर, 19 अगस्त 2026। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर, संतकबीरनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती संजीवनी ने किया।
पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार में डॉ. करिश्मा तिवारी, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. मनोज, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. आदित्य पाण्डेय, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. प्रणीन कुमार सिंह, डॉ. अंशिका चौधरी एवं डॉ. कुलदीप चौधरी द्वारा ‘वामा वेलनेस कैंप’ के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं।
शिविर में आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। साथ ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर बल दिया गया।
चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को भाग-दौड़ भरी दिनचर्या में खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • मार्कशीट के नाम पर छात्र से वसूली 300 दो, फिर मिलेगी मार्कशीट प्रधानाचार्य पर लगा आरोप एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया मेंकया वायरल  राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास का मामला, 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे छात्र ने 112 पर दी सूचना; चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग संत कबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे एक छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का दावा है कि मार्कशीट देने के एवज में उससे 300 रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने और रसीद मांगने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। छात्र विंध्याचल के अनुसार, वह 18 अगस्त 2026 की सुबह अपनी 12वीं की मूल मार्कशीट लेने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास पहुंचा था। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया ने मार्कशीट देने के बदले उससे 300 रुपये मांगे। छात्र ने जब कथित रकम की रसीद मांगी और बिना रसीद रुपये देने से इनकार किया तो मामला विवाद में बदल गया। विरोध किया तो कथित तौर पर बाहर निकाला छात्र का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे कमरे से बाहर निकलवा दिया। छात्र के मुताबिक, इसके बाद चपरासी से गेट बंद करा दिया गया और उसे मार्कशीट भी नहीं दी गई। घटना से नाराज छात्र ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद उसने बौरब्यास चौकी में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मानवाधिकार आयोग में शिकायत का भी दावा छात्र ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किए जाने की बात भी कही है। छात्र के अनुसार, शिकायत के संबंध में डायरी संख्या 19280/IN/2026 जारी हुई है। हालांकि, इस शिकायत और डायरी संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभिभावकों ने भी उठाए सवाल मामले में कुछ स्थानीय अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिकायतें हुई हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। जांच के बाद सामने आएगा सच फिलहाल छात्र द्वारा लगाए गए 300 रुपये मांगने और अभद्रता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि कथित रकम किस मद में मांगी गई थी और क्या उसके लिए कोई वैध शुल्क निर्धारित था। पूरे मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है—यदि छात्र के आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो मूल मार्कशीट जैसे आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज को कथित रकम से जोड़ने और विरोध करने वाले छात्र के साथ कथित अभद्रता के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
    1
    मार्कशीट के नाम पर छात्र से वसूली 300 दो, फिर मिलेगी मार्कशीट प्रधानाचार्य पर लगा आरोप
एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया मेंकया वायरल 
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास का मामला, 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे छात्र ने 112 पर दी सूचना; चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संत कबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे एक छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का दावा है कि मार्कशीट देने के एवज में उससे 300 रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने और रसीद मांगने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया।
छात्र विंध्याचल के अनुसार, वह 18 अगस्त 2026 की सुबह अपनी 12वीं की मूल मार्कशीट लेने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास पहुंचा था। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया ने मार्कशीट देने के बदले उससे 300 रुपये मांगे। छात्र ने जब कथित रकम की रसीद मांगी और बिना रसीद रुपये देने से इनकार किया तो मामला विवाद में बदल गया।
विरोध किया तो कथित तौर पर बाहर निकाला
छात्र का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे कमरे से बाहर निकलवा दिया। छात्र के मुताबिक, इसके बाद चपरासी से गेट बंद करा दिया गया और उसे मार्कशीट भी नहीं दी गई।
घटना से नाराज छात्र ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद उसने बौरब्यास चौकी में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मानवाधिकार आयोग में शिकायत का भी दावा
छात्र ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किए जाने की बात भी कही है। छात्र के अनुसार, शिकायत के संबंध में डायरी संख्या 19280/IN/2026 जारी हुई है। हालांकि, इस शिकायत और डायरी संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
अभिभावकों ने भी उठाए सवाल
मामले में कुछ स्थानीय अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिकायतें हुई हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
जांच के बाद सामने आएगा सच
फिलहाल छात्र द्वारा लगाए गए 300 रुपये मांगने और अभद्रता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि कथित रकम किस मद में मांगी गई थी और क्या उसके लिए कोई वैध शुल्क निर्धारित था। पूरे मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
सबसे बड़ा सवाल यही है—यदि छात्र के आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो मूल मार्कशीट जैसे आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज को कथित रकम से जोड़ने और विरोध करने वाले छात्र के साथ कथित अभद्रता के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट* *जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*
    1
    स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*
*जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी
    1
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में छताई पुल के पास खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान के चौकीदार रोशन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले रोशन सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #GorakhpurNews #Khajni #KhajniNews #GorakhpurBreakingNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Gorakhpur #UttarPradesh #DainikAdhyay
    1
    खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी
खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में छताई पुल के पास खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान के चौकीदार रोशन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले रोशन सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#GorakhpurNews #Khajni #KhajniNews #GorakhpurBreakingNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Gorakhpur #UttarPradesh #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।खजनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक,लादेन पर हत्या,लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।दरअसल, मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खजनी थाने का वांछित और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर जाने वाला है।सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बीती देर रात करीब 3 बजकर 15 मिनट पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया।पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया और आवाज लगाई। पुलिस के मुताबिक,आवाज सुनते ही बाइक सवार ने पुल पर ही बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बदमाश लड़खड़ाकर गिर पड़ा।पुलिस टीम ने मौके पर उसे चारों तरफ से घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।आरोप है कि घिरता देख बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक,बदमाश ने एक गोली चलाई,जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।जवाबी फायरिंग में गोली उसके बाएं पैर में लगी और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।उसके खिलाफ चिलुआताल, कैंट,गोरखनाथ, शाहपुर, कोतवाली, बेलीपार,खजनी और बांसगांव थानों में हत्या, लूट,रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी के एक मामले में वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस को बदमाश के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके से गुजरने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई और पुलिस कार्रवाई में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद अब पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है। 19 मुकदमों के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस की नजर इस बात पर है कि उसके आपराधिक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आने वाले समय में पूछताछ से कौन से नए राज सामने आते हैं। बाइट-दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ गोरखपुर
    1
    गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।
गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।खजनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक,लादेन पर हत्या,लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।दरअसल, मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खजनी थाने का वांछित और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर जाने वाला है।सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
बीती देर रात करीब 3 बजकर 15 मिनट पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया।पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया और आवाज लगाई। पुलिस के मुताबिक,आवाज सुनते ही बाइक सवार ने पुल पर ही बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बदमाश लड़खड़ाकर गिर पड़ा।पुलिस टीम ने मौके पर उसे चारों तरफ से घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।आरोप है कि घिरता देख बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक,बदमाश ने एक गोली चलाई,जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।जवाबी फायरिंग में गोली उसके बाएं पैर में लगी और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।उसके खिलाफ चिलुआताल, कैंट,गोरखनाथ, शाहपुर, कोतवाली, बेलीपार,खजनी और बांसगांव थानों में हत्या, लूट,रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी के एक मामले में वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस को बदमाश के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके से गुजरने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई और पुलिस कार्रवाई में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई को खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद अब पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है। 19 मुकदमों के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस की नजर इस बात पर है कि उसके आपराधिक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आने वाले समय में पूछताछ से कौन से नए राज सामने आते हैं।
बाइट-दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Gorakhpur Flood Alert: सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती भी उफान पर | Gorakhpur Flood News
    1
    Gorakhpur Flood Alert: सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती भी उफान पर | Gorakhpur Flood News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*
    1
    *जनपद संतकबीरनगर में स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों एवं कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन मजनू" के तहत पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.