*पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में एसकेडी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक* *मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन* हनुमानगढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा कुशाल दास एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ के प्रांगण में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना, श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर, श्री विजय आनंद, सहायक उप निरीक्षक, साइबर थाना तथा गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जुनेजा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन नंबर की मानव श्रृंखला रही। इसके माध्यम से साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने तथा अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, KYC, OTP एवं UPI फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी एवं पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लालच या डर के कारण जल्दबाजी में ऑनलाइन लेन-देन नहीं करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑफर या लिंक की सत्यता की जांच अवश्य करें। श्री बी. आदित्य ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में Golden Hour की महत्ता बताते हुए कहा कि ठगी होने पर समय बर्बाद किए बिना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। फर्जी निवेश, ऑनलाइन जॉब, अधिक रिटर्न अथवा आसान कमाई का लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर साइबर थाना द्वारा विद्यार्थियों को फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, UPI/QR कोड फ्रॉड, OTP, डिजिटल अरेस्ट एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को अपनाने तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

- शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह की अनूठी पहल: तारानगर के 13 सरकारी विद्यालयों को मिले 4 लाख रुपये की लागत के स्मार्ट टीवी चूरू। तारानगर तहसील के ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण करने की दिशा में दिल्ली प्रवासी भामाशाह एल. डी. सरावगी ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की है। भामाशाह सरावगी द्वारा तारानगर ब्लॉक के 13 राजकीय विद्यालयों को लगभग 4 लाख रुपये की लागत के 13 आधुनिक स्मार्ट टीवी भेंट किए गए हैं। इस नवाचार से न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्मार्ट टीवी वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांय के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह के दौरान भामाशाह एल. डी. सरावगी के इस अनुपम योगदान की काफी प्रशंसा की गई। शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने बताया कि भामाशाह द्वारा भेंट किए गए ये स्मार्ट टीवी ग्रामीण शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पन्नालाल सोलंकी ने किया। इस मौके पर छगनलाल मीणा, ओमप्रकाश मान, राजवीर चौहान एवं सीबीईओ कार्यालय के कार्मिक श्रवण दान चारण आदि मौजूद थे।1
- गाँव भाकरां में सादुलपुर तहसील के हरियाणा सीमावर्ती गाँव भाकरां में गाँव भाकरां में बाबा श्योपुरी जी महाराज का भव्य मन्दिर1
- श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।1
- मैं सोचा भजन लाल भला आदमी है लेकिन यह भला आदमी ऐसा निकलेगा सोचा नहीं अशोक गहलोत मैं सोचा भजन लाल भला आदमी है लेकिन यह भला आदमी ऐसा निकलेगा सोचा नहीं अशोक गहलोत1
- मेयर शपथ ग्रहण समारोह में गरजे पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बोले- पार्टी को कलंकित करने वालों को एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी बीकानेर। नगर निगम उपमहापौर चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो को 42 में से 38 वोट मिलने का मामला अब कांग्रेस के भीतर तूल पकड़ता जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की प्रत्याशी को पार्टी के अपने पार्षदों के बीच अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को महापौर शपथ ग्रहण समारोह में भी इस मामले की गूंज सुनाई दी। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने अपने संबोधन में उपमहापौर चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर हुई कथित भीतरघात पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को एक्सपोज किया जाना चाहिए और यह संगठन की ड्यूटी है। मेघवाल ने कहा कि उपमहापौर चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग की बहन को 42 में से 38 वोट मिलना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वे कौन लोग हैं, जिन्होंने बनी-बनाई खीर में मिट्टी डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि दलित, किसान और अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत समर्थक रहे हैं, लेकिन बीकानेर उपमहापौर चुनाव के परिणाम के बाद पार्टी पर सवाल खड़े हुए हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया और उसे हराने की कोशिश की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी को कलंकित करने वाले लोगों की पहचान करना और उन्हें एक्सपोज करना संगठन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक गलती करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी।मेघवाल ने संगठन से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने और उच्च स्तर पर बातचीत कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बावजूद भविष्य में किसी चुनाव में कांग्रेस को दोबारा हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगठन को अभी से गंभीरता बरतनी होगी।उन्होंने कहा कि मुस्लिम, दलित और किसान वर्ग कांग्रेस की रीढ़ हैं और इन वर्गों के अपमान को कभी सहन नहीं किया जाएगा।1
- जय गुरुदेव नाम प्रभु का प्रभु का पवन नाम जय गुरुदेव प्रभुप्यारा नाम जय गुरुदेव जय गुरुदेव नाम की सब प्रभु का प्रभु जय गुरुदेव प्रभु का जन्मदिन जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव जय गुरुदेव1
- अणुव्रत सुपरफास्ट ट्रेन में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश ,सोना-चांदी बरामद सीसीटीवी से हरियाणा तक पहुंची आरपीएफ-जीआरपी ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाली गैंग के चार गिरफ्तार,सात सौ ग्राम सोना,आधा किलो चांदी और 5 लाख रुपए नकद बरामद जोधपुर। दक्षिण के मदुरै से चलकर बीकानेर आने वाली अणुव्रत एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई ने गैंग का पर्दाफाश कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग,यात्री रिकॉर्ड,टोल और फास्टैग डेटा तथा तकनीकी इनपुट को जोड़ते हुए जांच को हरियाणा तक पहुंचाया और गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से करीब सात सौ ग्राम सोने के आभूषण,500 ग्राम चांदी,5 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो बरामद की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने यात्री आरक्षण चार्ट,टीटीई और सहयात्रियों के बयान जुटाए। इसके बाद रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज,टोल रिकॉर्ड और फास्टैग डेटा का मिलान कर संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मकराना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध ट्रेन में सवार होते नजर आए। इसी दौरान स्टेशन के बाहर मिली काली महिंद्रा बोलेरो की जानकारी भी जांच में शामिल की गई। वाहन के रिकॉर्ड और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। सुरागों की कड़ी आगे बढ़ाते हुए जांच टीम हरियाणा पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला और सुरेंद्र कुमार,जींद निवासी सुनील कुमार तथा कैथल निवासी रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी की शेष संपत्ति बरामद करने और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की कार्रवाई जीआरपी बीकानेर की एसएचओ नेहा राजपुरोहित और आरपीएफ नागौर के उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की जिसमें जीआरपी साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक दीपेंद्रपाल सिंह,कानिस्टेबल राजाराम,दिलीप कुमार,अनिल कुमार भी शामिल रहकर मामले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई।1
- बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आज पूरी तरह से तेज हो गया है और उन्होंने चक्का जाम का ऐलान कर दिया है। रबी की फसल के लिए स्थाई सिंचाई रेगुलेशन की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है, क्योंकि अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियों ने भी किसानों के इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। JitSa Vlog Bikaner1
- रोहतक में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान #rohtak #viral #bhupendersinghhooda #congress #viralvideo रोहतक में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान #rohtak #viral #bhupendersinghhooda #congress #viralvideo1