अणुव्रत सुपरफास्ट ट्रेन में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश ,सोना-चांदी बरामद सीसीटीवी से हरियाणा तक पहुंची आरपीएफ-जीआरपी ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाली गैंग के चार गिरफ्तार,सात सौ ग्राम सोना,आधा किलो चांदी और 5 लाख रुपए नकद बरामद जोधपुर। दक्षिण के मदुरै से चलकर बीकानेर आने वाली अणुव्रत एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई ने गैंग का पर्दाफाश कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग,यात्री रिकॉर्ड,टोल और फास्टैग डेटा तथा तकनीकी इनपुट को जोड़ते हुए जांच को हरियाणा तक पहुंचाया और गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से करीब सात सौ ग्राम सोने के आभूषण,500 ग्राम चांदी,5 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो बरामद की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने यात्री आरक्षण चार्ट,टीटीई और सहयात्रियों के बयान जुटाए। इसके बाद रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज,टोल रिकॉर्ड और फास्टैग डेटा का मिलान कर संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मकराना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध ट्रेन में सवार होते नजर आए। इसी दौरान स्टेशन के बाहर मिली काली महिंद्रा बोलेरो की जानकारी भी जांच में शामिल की गई। वाहन के रिकॉर्ड और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। सुरागों की कड़ी आगे बढ़ाते हुए जांच टीम हरियाणा पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला और सुरेंद्र कुमार,जींद निवासी सुनील कुमार तथा कैथल निवासी रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी की शेष संपत्ति बरामद करने और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की कार्रवाई जीआरपी बीकानेर की एसएचओ नेहा राजपुरोहित और आरपीएफ नागौर के उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की जिसमें जीआरपी साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक दीपेंद्रपाल सिंह,कानिस्टेबल राजाराम,दिलीप कुमार,अनिल कुमार भी शामिल रहकर मामले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई।
अणुव्रत सुपरफास्ट ट्रेन में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश ,सोना-चांदी बरामद सीसीटीवी से हरियाणा तक पहुंची आरपीएफ-जीआरपी ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाली गैंग के चार गिरफ्तार,सात सौ ग्राम सोना,आधा किलो चांदी और 5 लाख रुपए नकद बरामद जोधपुर। दक्षिण के मदुरै से चलकर बीकानेर आने वाली अणुव्रत एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई ने गैंग का पर्दाफाश कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग,यात्री रिकॉर्ड,टोल और फास्टैग डेटा तथा तकनीकी इनपुट को जोड़ते हुए जांच को हरियाणा तक पहुंचाया और गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से करीब सात सौ ग्राम सोने के आभूषण,500 ग्राम चांदी,5 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो बरामद की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने यात्री आरक्षण चार्ट,टीटीई और सहयात्रियों के बयान जुटाए। इसके बाद रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज,टोल रिकॉर्ड और फास्टैग डेटा का मिलान कर संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मकराना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध ट्रेन में सवार होते नजर आए। इसी दौरान स्टेशन के बाहर मिली काली महिंद्रा बोलेरो की जानकारी भी जांच में शामिल की गई। वाहन के रिकॉर्ड और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। सुरागों की कड़ी आगे बढ़ाते हुए जांच टीम हरियाणा पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला और सुरेंद्र कुमार,जींद निवासी सुनील कुमार तथा कैथल निवासी रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी की शेष संपत्ति बरामद करने और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की कार्रवाई जीआरपी बीकानेर की एसएचओ नेहा राजपुरोहित और आरपीएफ नागौर के उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की जिसमें जीआरपी साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक दीपेंद्रपाल सिंह,कानिस्टेबल राजाराम,दिलीप कुमार,अनिल कुमार भी शामिल रहकर मामले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई।
- महापौर निर्वाचन की तैयारियों का जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा जोधपुर, 24 सितंबर। नगर निगम जोधपुर में शुक्रवार को होने वाले महापौर निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन तथा पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान स्थल की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती, निर्वाचन अधिकारियों की व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त श्री राहुल जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में एसकेडी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक* *मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन* हनुमानगढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा कुशाल दास एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ के प्रांगण में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना, श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर, श्री विजय आनंद, सहायक उप निरीक्षक, साइबर थाना तथा गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जुनेजा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन नंबर की मानव श्रृंखला रही। इसके माध्यम से साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने तथा अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, KYC, OTP एवं UPI फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी एवं पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लालच या डर के कारण जल्दबाजी में ऑनलाइन लेन-देन नहीं करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑफर या लिंक की सत्यता की जांच अवश्य करें। श्री बी. आदित्य ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में Golden Hour की महत्ता बताते हुए कहा कि ठगी होने पर समय बर्बाद किए बिना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। फर्जी निवेश, ऑनलाइन जॉब, अधिक रिटर्न अथवा आसान कमाई का लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर साइबर थाना द्वारा विद्यार्थियों को फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, UPI/QR कोड फ्रॉड, OTP, डिजिटल अरेस्ट एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को अपनाने तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।1
- श्रीगंगानगर में नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा ने ली शपथ, समारोह की दिखी भव्य झलकियां श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की मौजूदगी रही। शपथ ग्रहण के दौरान अजय दावड़ा ने सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मंच पर स्वागत और अभिनंदन का दौर भी चला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की विभिन्न झलकियां कैमरे में कैद हुईं, जिनमें नवनिर्वाचित सभापति के शपथ लेने से लेकर उपस्थित लोगों की सहभागिता तक के दृश्य देखने को मिले। सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शहर के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर नगर परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई परिषद के कार्यकाल को लेकर शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं श्रीगंगानगर से शपथ ग्रहण समारोह की खास झलकियां सामने आई हैं।1
- राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी गठित सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन, आयुर्वेदिक निर्माताओं के हितों में कार्य करने का लिया संकल्प श्रीगंगानगर। राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ, श्रीगंगानगर द्वारा होटल प्रतीक प्लाजा में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के आयुर्वेदिक निर्माताओं ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने, निर्माताओं से जुड़े विभिन्न विषयों एवं उद्योग की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से बृजेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष, जसपाल नाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश बंसल एवं प्रेम लूना को उपाध्यक्ष, गोपाल अग्रवाल को सचिव तथा दीपक गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राजेश जैन एवं श्योपत राय बंसल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य क्षेत्र के आयुर्वेदिक निर्माताओं को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से उठाना तथा उद्योग के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रहे निर्माताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। वार्ता में आयुर्वेदिक उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों, निर्माताओं की समस्याओं, उनके समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की ओर से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देने तथा निर्माताओं के हितों के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास करने की बात कही गई। संरक्षक राजेश जैन एवं श्योपत राय बंसल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ई- औषधि पोर्टल लागू कर दिया है तथा इस संबंध में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें संगठन की और से सभी औषधि निर्माताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में भाग लेवें इस अवसर पर राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ, श्रीगंगानगर से जुड़े बड़ी संख्या में निर्माता एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया टॉक में यूथ आइकॉन सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। #sriganganagar #ayurveda #ayurvedicmedicine #SriganganagarNews #RajasthanNews #sssnewssgnr #SriganganagarNews #श्रीगंगानगर राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी गठित सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन, आयुर्वेदिक निर्माताओं के हितों में कार्य करने का लिया संकल्प श्रीगंगानगर। राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ, श्रीगंगानगर द्वारा होटल प्रतीक प्लाजा में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के आयुर्वेदिक निर्माताओं ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने, निर्माताओं से जुड़े विभिन्न विषयों एवं उद्योग की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से बृजेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष, जसपाल नाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश बंसल एवं प्रेम लूना को उपाध्यक्ष, गोपाल अग्रवाल को सचिव तथा दीपक गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राजेश जैन एवं श्योपत राय बंसल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य क्षेत्र के आयुर्वेदिक निर्माताओं को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से उठाना तथा उद्योग के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रहे निर्माताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। वार्ता में आयुर्वेदिक उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों, निर्माताओं की समस्याओं, उनके समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की ओर से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देने तथा निर्माताओं के हितों के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास करने की बात कही गई। संरक्षक राजेश जैन एवं श्योपत राय बंसल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ई- औषधि पोर्टल लागू कर दिया है तथा इस संबंध में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें संगठन की और से सभी औषधि निर्माताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में भाग लेवें इस अवसर पर राजस्थान आयुर्वेदिक निर्माता संघ, श्रीगंगानगर से जुड़े बड़ी संख्या में निर्माता एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया टॉक में यूथ आइकॉन सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। #sriganganagar #ayurveda #ayurvedicmedicine #SriganganagarNews #RajasthanNews #sssnewssgnr #SriganganagarNews #श्रीगंगानगर1
- गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात1
- रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारी तबीयत खराब है बहुत ज्यादा 15 दिन से बीमार हूं सही नहीं हो रहा है अब बुखार भी आ गया आप लोग कैसे हो बढ़िया हो2
- श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।1
- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर10में हनुमान वाटिका में12दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 56 भोग के साथ मैजिक शो का हुआ आयोजन जोधपुर.चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-10 स्थित हनुमान वाटिका में नवयुवक मंडल की और से इस वर्ष भी 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शुभ की शुरुआत विघ्नहर्ता के साथ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को आरती के बाद छप्पन भोग और मैजिक शो का आयोजन हुआ। हनुमान वाटिका नवयुवक मंडल की और से मोहल्ले के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा और विशेष वीडियो प्रदर्शन इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह उत्सव और भी मंगलमय होगा।1