logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर10में हनुमान वाटिका में12दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 56 भोग के साथ मैजिक शो का हुआ आयोजन जोधपुर.चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-10 स्थित हनुमान वाटिका में नवयुवक मंडल की और से इस वर्ष भी 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शुभ की शुरुआत विघ्नहर्ता के साथ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को आरती के बाद छप्पन भोग और मैजिक शो का आयोजन हुआ। हनुमान वाटिका नवयुवक मंडल की और से मोहल्ले के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा और विशेष वीडियो प्रदर्शन इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह उत्सव और भी मंगलमय होगा।

7 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
7 hrs ago

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर10में हनुमान वाटिका में12दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 56 भोग के साथ मैजिक शो का हुआ आयोजन जोधपुर.चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-10 स्थित हनुमान वाटिका में नवयुवक मंडल की और से इस वर्ष भी 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शुभ की शुरुआत विघ्नहर्ता के साथ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को आरती के बाद छप्पन भोग और मैजिक शो का आयोजन हुआ। हनुमान वाटिका नवयुवक मंडल की और से मोहल्ले के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा और विशेष वीडियो प्रदर्शन इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह उत्सव और भी मंगलमय होगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महापौर निर्वाचन की तैयारियों का जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा जोधपुर, 24 सितंबर। नगर निगम जोधपुर में शुक्रवार को होने वाले महापौर निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन तथा पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान स्थल की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती, निर्वाचन अधिकारियों की व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त श्री राहुल जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    महापौर निर्वाचन की तैयारियों का जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा
जोधपुर, 24 सितंबर। नगर निगम जोधपुर में शुक्रवार को होने वाले महापौर निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन तथा पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान मतदान स्थल की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती, निर्वाचन अधिकारियों की व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त श्री राहुल जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में एसकेडी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक* *मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन* हनुमानगढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा कुशाल दास एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ के प्रांगण में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना, श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर, श्री विजय आनंद, सहायक उप निरीक्षक, साइबर थाना तथा गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जुनेजा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन नंबर की मानव श्रृंखला रही। इसके माध्यम से साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने तथा अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, KYC, OTP एवं UPI फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी एवं पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लालच या डर के कारण जल्दबाजी में ऑनलाइन लेन-देन नहीं करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑफर या लिंक की सत्यता की जांच अवश्य करें। श्री बी. आदित्य ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में Golden Hour की महत्ता बताते हुए कहा कि ठगी होने पर समय बर्बाद किए बिना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। फर्जी निवेश, ऑनलाइन जॉब, अधिक रिटर्न अथवा आसान कमाई का लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर साइबर थाना द्वारा विद्यार्थियों को फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, UPI/QR कोड फ्रॉड, OTP, डिजिटल अरेस्ट एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को अपनाने तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
    1
    *पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में एसकेडी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक*

*मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन*

हनुमानगढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा कुशाल दास एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ के प्रांगण में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना, श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर, श्री विजय आनंद, सहायक उप निरीक्षक, साइबर थाना तथा गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जुनेजा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन नंबर की मानव श्रृंखला रही। इसके माध्यम से साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने तथा अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, KYC, OTP एवं UPI फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी एवं पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लालच या डर के कारण जल्दबाजी में ऑनलाइन लेन-देन नहीं करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑफर या लिंक की सत्यता की जांच अवश्य करें।

श्री बी. आदित्य ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में Golden Hour की महत्ता बताते हुए कहा कि ठगी होने पर समय बर्बाद किए बिना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

श्री करण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि पैसा कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। फर्जी निवेश, ऑनलाइन जॉब, अधिक रिटर्न अथवा आसान कमाई का लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

श्रीमती रिंकल गर्ग, प्रोग्रामर साइबर थाना द्वारा विद्यार्थियों को फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, UPI/QR कोड फ्रॉड, OTP, डिजिटल अरेस्ट एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को अपनाने तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा ने ली शपथ, समारोह की दिखी भव्य झलकियां श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की मौजूदगी रही। शपथ ग्रहण के दौरान अजय दावड़ा ने सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मंच पर स्वागत और अभिनंदन का दौर भी चला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की विभिन्न झलकियां कैमरे में कैद हुईं, जिनमें नवनिर्वाचित सभापति के शपथ लेने से लेकर उपस्थित लोगों की सहभागिता तक के दृश्य देखने को मिले। सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शहर के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर नगर परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई परिषद के कार्यकाल को लेकर शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं श्रीगंगानगर से शपथ ग्रहण समारोह की खास झलकियां सामने आई हैं।
    1
    श्रीगंगानगर में नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा ने ली शपथ, समारोह की दिखी भव्य झलकियां
श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की मौजूदगी रही।
शपथ ग्रहण के दौरान अजय दावड़ा ने सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान मंच पर स्वागत और अभिनंदन का दौर भी चला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की विभिन्न झलकियां कैमरे में कैद हुईं, जिनमें नवनिर्वाचित सभापति के शपथ लेने से लेकर उपस्थित लोगों की सहभागिता तक के दृश्य देखने को मिले।
सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शहर के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर नगर परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई परिषद के कार्यकाल को लेकर शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं  श्रीगंगानगर से शपथ ग्रहण समारोह की खास झलकियां सामने आई हैं।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात
    1
    गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात
गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात
    user_TEZ HARYANA
    TEZ HARYANA
    Local News Reporter डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारी तबीयत खराब है बहुत ज्यादा 15 दिन से बीमार हूं सही नहीं हो रहा है अब बुखार भी आ गया आप लोग कैसे हो बढ़िया हो
    2
    रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारी तबीयत खराब है बहुत ज्यादा 15 दिन से बीमार हूं सही नहीं हो रहा है अब बुखार भी आ गया आप लोग कैसे हो बढ़िया हो
    user_🟪❤️🌹रेखा सिंह दिल्ली🌺🌹⚘️
    🟪❤️🌹रेखा सिंह दिल्ली🌺🌹⚘️
    Insurance Agent Sirsa, Haryana•
    12 hrs ago
  • श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।
    1
    श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।
श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।
    user_Shish Pal
    Shish Pal
    श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह की अनूठी पहल: तारानगर के 13 सरकारी विद्यालयों को मिले 4 लाख रुपये की लागत के स्मार्ट टीवी ​चूरू। ​तारानगर तहसील के ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण करने की दिशा में दिल्ली प्रवासी भामाशाह एल. डी. सरावगी ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की है। भामाशाह सरावगी द्वारा तारानगर ब्लॉक के 13 राजकीय विद्यालयों को लगभग 4 लाख रुपये की लागत के 13 आधुनिक स्मार्ट टीवी भेंट किए गए हैं। इस नवाचार से न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ​स्मार्ट टीवी वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांय के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह के दौरान भामाशाह एल. डी. सरावगी के इस अनुपम योगदान की काफी प्रशंसा की गई। शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने बताया कि भामाशाह द्वारा भेंट किए गए ये स्मार्ट टीवी ग्रामीण शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पन्नालाल सोलंकी ने किया। इस मौके पर छगनलाल मीणा, ओमप्रकाश मान, राजवीर चौहान एवं सीबीईओ कार्यालय के कार्मिक श्रवण दान चारण आदि मौजूद थे।
    1
    शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह की अनूठी पहल:
तारानगर के 13 सरकारी विद्यालयों को मिले 4 लाख रुपये की लागत के स्मार्ट टीवी
​चूरू। ​तारानगर तहसील के ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण  करने की दिशा में दिल्ली प्रवासी भामाशाह एल. डी. सरावगी ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की है। भामाशाह सरावगी द्वारा तारानगर ब्लॉक के 13 राजकीय विद्यालयों को लगभग 4 लाख रुपये की लागत के 13 आधुनिक स्मार्ट टीवी भेंट किए गए हैं। इस नवाचार से न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ​स्मार्ट टीवी वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांय के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह के दौरान भामाशाह एल. डी. सरावगी के इस अनुपम योगदान की काफी प्रशंसा की गई। शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने बताया कि भामाशाह द्वारा भेंट किए गए ये स्मार्ट टीवी ग्रामीण शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पन्नालाल सोलंकी ने किया। इस मौके पर छगनलाल मीणा,  ओमप्रकाश मान, राजवीर चौहान एवं सीबीईओ कार्यालय के कार्मिक श्रवण दान चारण आदि मौजूद थे।
    user_चूरू न्यूज
    चूरू न्यूज
    Local News Reporter चूरू, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर10में हनुमान वाटिका में12दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 56 भोग के साथ मैजिक शो का हुआ आयोजन जोधपुर.चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-10 स्थित हनुमान वाटिका में नवयुवक मंडल की और से इस वर्ष भी 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शुभ की शुरुआत विघ्नहर्ता के साथ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को आरती के बाद छप्पन भोग और मैजिक शो का आयोजन हुआ। हनुमान वाटिका नवयुवक मंडल की और से मोहल्ले के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा और विशेष वीडियो प्रदर्शन इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह उत्सव और भी मंगलमय होगा।
    1
    चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर10में हनुमान वाटिका में12दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन
56 भोग के साथ मैजिक शो का हुआ आयोजन
जोधपुर.चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-10  स्थित हनुमान वाटिका में नवयुवक मंडल की और से इस वर्ष भी 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शुभ की शुरुआत विघ्नहर्ता के साथ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को आरती के बाद छप्पन भोग और मैजिक शो का आयोजन हुआ।
हनुमान वाटिका नवयुवक मंडल  की और से मोहल्ले के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा और विशेष वीडियो प्रदर्शन इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह उत्सव और भी मंगलमय होगा।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.