Shuru
Apke Nagar Ki App…
फालना के बिरौलिया गांव में सनसनी फैल गई। राम देव मन्दिर के पीछे मिला शव।
जमाल खान बाली
फालना के बिरौलिया गांव में सनसनी फैल गई। राम देव मन्दिर के पीछे मिला शव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चाचोड़ी में मतगणना स्थल पर उपविजेता प्रत्याशियों ने जताया भारी विरोध चाचोड़ी। रानी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चांचौडी में 24 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर उपविजेता उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग से अपील में बताया गया कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की गई है और एक बार विजेता उम्मीदवार के मत पत्रों की जांच की जाए।1
- *रतनजोत के बीज बने आफत, 7 बच्चे बीमार* *2 से 7 साल तक के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पिंडवाड़ा से सिरोही जिला अस्पताल किया रेफर* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* मालेरा/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के मालेरा गांव में शनिवार शाम रतनजोत के बीज खाना सात मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। एक बालक और छह बालिकाओं सहित 7 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार,गांव में चार-पांच परिवार मजदूरी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे रतनजोत के पेड़ के नीचे पहुंचे और वहां पड़े बीज खाने लगे। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चों में अमित (2),सुशीला (4),कल्पना (6),रुचिका (4),रिया (7),नीलम (6),और सोनिया (4),शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा कारण पूछने पर परिजनों ने बच्चों के रतनजोत के बीज खाने की जानकारी दी। पिंडवाड़ा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। रात करीब 9 बजे बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बच्चों के वार्ड में भर्ती कर दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उपचार जारी है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल मारवाड़ जंक्शन,पाली। जोजावर से भगोड़ा जाने वाले मार्ग पर बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सहित दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लोडिंग टेंपो की मदद से सभी घायलों को जोजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जोजावर चौकी प्रभारी अमीलाल जांगिड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।3
- ग्राम पंचायत पाँचेटिया चुनाव में हुई धांधली और फर्जीवाड़े को लेकर सरपंच उम्मीदवारो ने जिला कलेक्टर पाली को दिया ज्ञापन ग्राम पंचायत पाँचेटिया चुनाव में हुई धांधली और फर्जीवाड़े को लेकर सरपंच उम्मीदवारो ने जिला कलेक्टर पाली को दिया ज्ञापन, ग्रामीणों ने लगाया आरोप की चुनाव मतगणना कक्ष में उमीदवारों और उनके गणक अभिकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया गया और न हीं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके गणक अभिकर्ताओं के फॉर्म लिए गए। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी ने केवल एक सरपंच प्रत्याशी प्रियंका आढ़ा और उसके पति को मतगणना कक्ष में बुलाकर उनसे सांठ गांठ कर मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर आकर प्रियंका आढ़ा को सरपंच के रूप में विजेता घोषित कर दिया गया। अन्य उम्मीदवारों ने इस पर आपत्ति दर्ज की तो पुलिस बल के द्वारा उन सभी सरपंच उम्मीदवारो को मतगणना केंद्र से खदेड़ा गया और लाठी चार्ज करवाया गया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन देकर जांच की मांग की और पुनः मतगणना करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।1
- समझ नहीं आ रहा है मोदी सरकार इतनी निकम्मी हो गई है अमित शाह.... भारतीय जनता पार्टी आज खुद उसी काम के लिए सड़क पे उतर गई जगह जगह रेली निकल रही है और बोल रही है के लोकतंत्र बचाओ खुद बोल रही है यानी INDIA गठबंधन यहीं कह रहा है लोकतंत्र बचाओ आज अमित शाह देश के गृह मंत्री भाजपा राज से नहीं किसी और राज से तिरंगा लेकर लोकतंत्र के बचाव के लिए रोड पे आ मतलब साफ है सरकार खुद मान गई है के लोकतंत्र खतरे में साथ सरकार भी खतरे के अंदर आ गई है आख़िर किया मजबूरी है बीजेपी की एक आदमी के लिए देश को डूबा रही है जबके वो इस्तेफ़ा देने को तैयार है अपनी कुर्सी हिलती देख बीजेपी प्रेशान हो गई है ज्ञानेश को कब तक बचो पाओगे1
- *ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, 47.630 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद होने से पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी कैलाश दान के नेतृत्व में बारीघाटा में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में दो कट्टों से कुल 47.630 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार नंबर RJ 24 CA 8795 को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं। फर्जी प्लेटों की बरामदगी से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तस्करी के दौरान वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार (26) पुत्र किशनाराम बिश्नोई, निवासी सोमारडी, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में कोतवाली सिरोही पुलिस एवं जिला विशेष टीम (DST) की अहम भूमिका रही।1
- फालना के बिरौलिया गांव में सनसनी फैल गई। राम देव मन्दिर के पीछे मिला शव।1