*ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, 47.630 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद होने से पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी कैलाश दान के नेतृत्व में बारीघाटा में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में दो कट्टों से कुल 47.630 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार नंबर RJ 24 CA 8795 को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं। फर्जी प्लेटों की बरामदगी से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तस्करी के दौरान वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार (26) पुत्र किशनाराम बिश्नोई, निवासी सोमारडी, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में कोतवाली सिरोही पुलिस एवं जिला विशेष टीम (DST) की अहम भूमिका रही।
*ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, 47.630 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद होने से पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी कैलाश दान के नेतृत्व में बारीघाटा में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में दो कट्टों से कुल 47.630 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार नंबर RJ 24 CA 8795 को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं। फर्जी प्लेटों की बरामदगी से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तस्करी के दौरान वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार (26) पुत्र किशनाराम बिश्नोई, निवासी सोमारडी, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में कोतवाली सिरोही पुलिस एवं जिला विशेष टीम (DST) की अहम भूमिका रही।
- *रतनजोत के बीज बने आफत, 7 बच्चे बीमार* *2 से 7 साल तक के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पिंडवाड़ा से सिरोही जिला अस्पताल किया रेफर* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* मालेरा/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के मालेरा गांव में शनिवार शाम रतनजोत के बीज खाना सात मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। एक बालक और छह बालिकाओं सहित 7 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार,गांव में चार-पांच परिवार मजदूरी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे रतनजोत के पेड़ के नीचे पहुंचे और वहां पड़े बीज खाने लगे। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चों में अमित (2),सुशीला (4),कल्पना (6),रुचिका (4),रिया (7),नीलम (6),और सोनिया (4),शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा कारण पूछने पर परिजनों ने बच्चों के रतनजोत के बीज खाने की जानकारी दी। पिंडवाड़ा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। रात करीब 9 बजे बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बच्चों के वार्ड में भर्ती कर दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उपचार जारी है।1
- मानपुर चौराहे पर स्पा सेंटर में मारपीट से मचा बवाल, भारी भीड़ जुटी; स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। आबूरोड। शहर के मानपुर चौराहे के समीप संचालित गोल्डन रिलैक्स स्पा सेंटर में मारपीट की घटना के बाद रविवार शाम क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्पा सेंटर के भीतर 3 से 4 लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं कांग्रेस पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से स्पा सेंटरों की निष्पक्ष जांच करवाने, नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा विवादों में संलिप्त पाए जाने वाले सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद मानपुर चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- आबूरोड के जगदीश चौराहे पर आवारा सांडों का आतंक, आपस में भिड़े तो मची अफरा तफरी आबूरोड। शहर के जगदीश चौराहे पर देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा सांड बीच चौराहे पर आपस में भिड़ गए। सांडों की जोरदार टक्कर के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। वहीं, सांडों की लड़ाई की चपेट में पास स्थित आइसक्रीम की दुकान आ गई, जिससे दुकान में काफी नुकसान हुआ। प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, सांडों की टक्कर से दुकान में रखा डस्टबिन, पानी का कैंपर और काउंटर टूट गए। वहीं, दुकान में कांच बिखर गए। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी सांडों से बचने के लिए इधर-उधर होते नजर आए।1
- 2 लाख रुपए लेकर निकला युवक कोटा में मिला, मूंगफली की फसल के पैसे लेकर गुजरात से घर लौट रहा था; 4 दिन से पुलिस तलाश कर रही थी मंडार थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के लापता युवक को पुलिस ने चौथे दिन कोटा से ढूंढा है। युवक गुजरात के गुंदरी मार्केट से मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने रिपोर्ट दी थी कि रोहुआ निवासी सुरताराम पुत्र रतनाराम चौधरी, गुंदरी (गुजरात) मार्केट गया हुआ था। वह शाम करीब 4 बजे लगभग 2 लाख रुपए लेकर वहां से अपने घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर मगरीवाड़ा में एक बंद पड़ी होटल के पास से युवक की मोटरसाइकिल और कुछ दूरी पर मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले थे। एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक अशोक आँजना और थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार 4 दिन से युवक की तलाश कर रही थी। रविवार रात युवक कोटा में मिला, जिसे अब मंडार पुलिस वापस लेकर आ रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा। *ऐसे चली पूरी टाइमलाइन-* 28 अक्टूबर - शाम करीब 4 बजे सुरताराम गुंदरी (गुजरात) मार्केट से मूँगफली की फसल के 2 लाख रुपये लेकर रवाना। शाम को मगरीवाड़ा के होटल पर बाइक और फ़ोन मिले। 29 अक्टूबर- एमओयू टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमें गठित, सर्च अभियान शुरू। 30 अक्टूबर - समाजजनों ने थाने पहुंचकर जांच तेज करने की मांग की। आसपास के जंगल क्षेत्र में पुलिस के करीब 70 जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन। 31 अक्टूबर - डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का सर्च जारी। 1 अक्टूबर - मगरीवाड़ा, धनपुरा, रोहुआ आदि क्षेत्रों में पैदल सर्च। ग्रामीण भी सर्च अभियान में जुटे। रात में कोटा से मिला।1
- चाचोड़ी में मतगणना स्थल पर उपविजेता प्रत्याशियों ने जताया भारी विरोध चाचोड़ी। रानी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चांचौडी में 24 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर उपविजेता उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग से अपील में बताया गया कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की गई है और एक बार विजेता उम्मीदवार के मत पत्रों की जांच की जाए।1
- सेवाड़िया गांव में ग्रामीणों ने गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की रानीवाड़ा। गांव सेवाड़िया स्थित रिपनाड़ी वीर मामाजी के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा पानी के अवाड़े को पानी से भरकर गाय माता के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस नेक कार्य में वालाराम भारथाजी पुरोहित सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। गर्मी और पानी की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीणों की इस पहल से मूक पशुओं को राहत मिलेगी। ग्रामीणों की यह पहल पशु सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण है। गाय माता की सेवा के लिए ग्रामीणों द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है।1
- *ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, 47.630 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद होने से पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी कैलाश दान के नेतृत्व में बारीघाटा में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में दो कट्टों से कुल 47.630 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार नंबर RJ 24 CA 8795 को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं। फर्जी प्लेटों की बरामदगी से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तस्करी के दौरान वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार (26) पुत्र किशनाराम बिश्नोई, निवासी सोमारडी, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में कोतवाली सिरोही पुलिस एवं जिला विशेष टीम (DST) की अहम भूमिका रही।1
- फालना के बिरौलिया गांव में सनसनी फैल गई। राम देव मन्दिर के पीछे मिला शव।1