logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्हेल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में महंगाई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बीजेपी का देखो खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल! देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के समय शक्कर के दाम बढ़ाकर सरकार ने हमारी बहनों की राखी का त्योहार भी फीका कर दिया है। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रही है। इसी बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज उन्हेल में जिला कांग्रेस कमेटी, उज्जैन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को शक्कर वितरित कर सरकार की बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान उन्हेल ब्लॉक / शहर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल जी , गुड्डू कुरैशी जी सहित कांग्रेस परिवार के साथीगण मौजूद रहे। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का पर्व है, लेकिन महंगाई ने इन खुशियों पर भी बोझ डाल दिया है। शक्कर, तेल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। हमारा सवाल साफ है—त्योहारों पर भी महंगाई की मार क्यों? जनता को राहत कब मिलेगी? महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। जनता की आवाज़, जनता के हक़ के लिए संघर्ष।

18 hrs ago
user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
Video Creator Makdon, Ujjain•
18 hrs ago
10f4f907-d35c-4317-8497-d71ec15a8beb

उन्हेल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में महंगाई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बीजेपी का देखो खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल! देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के समय शक्कर के दाम बढ़ाकर सरकार ने हमारी बहनों की राखी का त्योहार भी फीका कर दिया है। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रही है। इसी बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज उन्हेल में जिला कांग्रेस कमेटी, उज्जैन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आम

ead25703-77f3-4691-86bc-ae57273ab342

लोगों को शक्कर वितरित कर सरकार की बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान उन्हेल ब्लॉक / शहर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल जी , गुड्डू कुरैशी जी सहित कांग्रेस परिवार के साथीगण मौजूद रहे। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का पर्व है, लेकिन महंगाई ने इन खुशियों पर भी बोझ डाल दिया है। शक्कर, तेल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। हमारा सवाल साफ है—त्योहारों पर भी महंगाई की मार क्यों? जनता को राहत कब मिलेगी? महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। जनता की आवाज़, जनता के हक़ के लिए संघर्ष।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    1
    रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात
जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
    1
    मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान
शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    1
    दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए
    1
    राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड
राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। �
Desh Dhwani News +1
राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है।
इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी।
Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News
नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।
    1
    रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा
राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी।
उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    4
    उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल
बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।
    1
    MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा
मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।"
"राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।"
इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी:
1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा।
2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया।
3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण।
आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स
अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत; 3 गंभीर घायल आगर मालवा मध्यप्रदेश -उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला वाहन में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत; 3 गंभीर घायल
आगर मालवा मध्यप्रदेश -उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह  ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला वाहन में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
अस्पताल में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.