Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और विभागीय कामकाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, रामनगर एसडीएम श्री एसपी मिश्रा, अमरपाटन से डॉ आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पत्रकार शुभम तिवारी
मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और विभागीय कामकाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, रामनगर एसडीएम श्री एसपी मिश्रा, अमरपाटन से डॉ आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- रीवा के अमहिया थाने से सामने आए कथित मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सतना के बेला स्थित 'रीवा द ढाबा/फैमिली रेस्टोरेंट' में कई दिनों बाद अमरपाटन क्षेत्र की पूरी टीम एक मंच पर एक साथ नजर आई। गर्मा-गर्म सूप और चाय के दौर के बीच क्षेत्र की राजनीति, स्थानीय विकास और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई। यह विशेष बैठक अमरपाटन सभापति श्री प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री राम प्रसाद साहू, युवा पत्रकार श्री कुमार ध्रुव राज सिंह, आईटी सेल प्रभारी श्री मनीष पाठक तथा समिति सचिव श्री सौरभ सेन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी टीम एकजुट है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा।4
- थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी की सोच को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। इस बात पर नाराजगी जताते हुए पूछा गया है कि थाने के भीतर इस तरह की सोच रखने वाले व्यक्ति आखिर कैसे अधिकारी हो सकते हैं। इसके साथ ही यह माँग की गई है कि इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुज़ूर स्थित सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन बनाया गया है। हालांकि, नगर निगम के ठेकेदार अपनी कमाई करने के लिए इस स्थान पर ठेला दुकानें लगवा रहे हैं। पार्किंग जोन में ठेले लगाए जाने के कारण सिरमौर चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है।1