Shuru
Apke Nagar Ki App…
उमरिया -पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, बीमा, की जो गाड़ियां रोड मे दौड़ रही है, उनके सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है! 01.04.2026.से 06.04.2026तक 150गाड़ियों की चलानी कार्यवाही की गई. जिसमे जुर्माना 53400राशि वसूली गई
पत्रकारिता
उमरिया -पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, बीमा, की जो गाड़ियां रोड मे दौड़ रही है, उनके सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है! 01.04.2026.से 06.04.2026तक 150गाड़ियों की चलानी कार्यवाही की गई. जिसमे जुर्माना 53400राशि वसूली गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR4
- उमरिया -पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, बीमा, की जो गाड़ियां रोड मे दौड़ रही है, उनके सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है! 01.04.2026.से 06.04.2026तक 150गाड़ियों की चलानी कार्यवाही की गई. जिसमे जुर्माना 53400राशि वसूली गई1
- *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश* *वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न* *उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें* उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।2
- महुआ नहीं मिला… तो थैला ही उठा ले गया जंगल का महाराज बांधवगढ़ के जंगल में बाघ की अजीब हरकत, ग्रामीण बना मूक दर्शक उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां एक बाघ ने शिकार नहीं, बल्कि महुआ से भरा थैला ही अपना टारगेट बना लिया। दरअसल, एक ग्रामीण आराम से पेड़ के नीचे बैठकर महुआ बीन रहा था। मेहनत से इकट्ठा किया गया महुआ उसने एक थैले में भरकर पास में रख दिया। तभी अचानक जंगल का असली मालिक एंट्री मारता है। बाघ साहब चुपचाप आए, पहले थोड़ी देर पेड़ के नीचे बैठकर माहौल को समझा… मानो सोच रहे हों, क्या सीन चल रहा है? ग्रामीण ने जैसे ही बाघ को देखा, उसकी हालत ना भाग सकते, ना बोल सकते वाली हो गई। वह कुछ दूरी पर खड़ा होकर बस तमाशा देखने लगा। उधर बाघ ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। पहले आराम से बैठा, फिर नजरें घुमाईं और आखिर में फैसला लिया शिकार नहीं मिला तो थैला ही सही इसके बाद बाघ ने महुआ से भरा थैला अपने मुंह में दबाया और ऐसे चलता बना जैसे जंगल की दुकान से शॉपिंग करके निकला हो। पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। इस अनोखी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि बाघ अब ‘डायट चेंज’ कर चुका है और शिकार की जगह महुआ पसंद करने लगा है। हालांकि, वन विभाग इस घटना को हल्के में नहीं ले रहा। पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अकेले जंगल में महुआ बीनने न जाएं, बल्कि समूह में जाएं और सतर्क रहें। कुल मिलाकर, यह घटना जहां एक तरफ जंगल के खतरे की याद दिलाती है, वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाती है कि जंगल का राजा कब क्या कर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। आज महुआ का थैला गया है… कल को बाघ को कुछ और पसंद आ गया तो?1
- ... 📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया। #शहडोल #shahdol1
- शहडोल: क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जैतपुर पुलिस टीम ने ग्राम भमला में घेराबंदी कर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जैतपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम भमला के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। क्रूरतापूर्वक बंधे मिले मवेशी पुलिस ने संदेह के आधार पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 4190 को रुकवाकर तलाशी ली। वाहन के अंदर का दृश्य हृदय विदारक था; पुलिस को वहां 02 नग भैंस मिलीं, जिन्हें रस्सियों से अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। वाहन में क्षमता से अधिक और नियमों के विरुद्ध बांधे जाने के कारण मवेशी भूख-प्यास से तड़प रहे थे। जब वाहन चालक से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज पेश करने में असमर्थ रहा। कुल 5.70 लाख का मशरूका जब्त पुलिस ने इस मामले में आरोपी लव कुमार महरा (43 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीडोल (थाना बुढ़ार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री का विवरण निम्नानुसार है: 02 नग भैंस: अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये। पिकअप वाहन (MP 18 ZC 4190): अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपये। कुल जब्त मशरूका: लगभग 5,70,000 रुपये। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।3
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- Post by पत्रकारिता1