Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tulsee das lo
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Tulsee das lo1
- नहर रिसाव से 70 एकड़ खेती चौपट, लमतरा के किसानों का SDM दफ्तर पर हल्ला—समाधान का मिला आश्वासन *डकार तक नहीं ली और जल संसाधन विभाग निगल गया 70 एकड़ भूमि की खेती* *जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के भ्रष्ट रवैया के कारण भूखे मरने की कगार पर किसान* शाहनगर। जल संसाधन विभाग की भारी लापरवाही ने ग्राम पंचायत लमतरा के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नहर के रिसाव से खेतों में पानी भर गया और करीब 70 एकड़ जमीन पर इस सीजन बोनी तक नहीं हो सकी। हालात से त्रस्त किसानों का सब्र आज जवाब दे गया।1
- देवेंद्र नगर में सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें आज दिनांक देवेंद्र नगर व्यापारी संघ एवं बमरी क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया व्यापारी टीम में ककरहटी के होनहार खिलाड़ी विनय पांडे के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने 40 गेंद पर 63 रन एवं दो विकेट लेकर व्यापारी टीम को विजेता बनी अतिथियों के द्वारा विनय पांडे को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया1
- सम्पूर्णता अभियान में मिले इंडिगेटर को पूरा कराने शिक्षा विभाग की बैठक हुई संपन्न अजयगढ़:-नीति आयोग के द्वारा विगत दिवस सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुवात की गई जिसमे 3 विभागों के 6 इंडिगेटर के तहत कार्य किया जाना है।इन्ही इंडिगेटर को पूरा करने के लिए आज खंड शिक्षा अधिकारी बी डी रजक व बी आर सी सी अरविन्द सिंह की उपस्थिति में अजयगढ़ तहसील के समस्त प्राचार्य व प्रधानाध्यापको की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सम्पूर्णता अभियान के तहत शिक्षा विभाग के लिए निर्धारित बालिका शौचालय को लेकर सभी से जानकारिया ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील में संचालित लगभग 305 स्कूलो में से लगभग 150 स्कूलों में अभी बालिका छात्रावास पूर्ण व्यवस्थित नहीं है इनमे से आधे से अधिक विद्यालयों में 15फ़रवरी तक जबकि बाकि बचे हुए विद्यालयों में 15 मार्च तक बालिका शौचालय का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।4
- बरियारपुर से चलकर नरैनी होते हुए बांदा की ओर जाने वाली नहर को अब पूरी तरह पक्की नहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।1
- पीड़ित का आरोप—पुलिस की ढिलाई से आरोपी खुलेआम घूम रहे, परिवार भय में छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। सरकार द्वारा आवंटित शासकीय भूमि को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय दलित वृद्ध चिनुवां चमार के साथ अमानवीय मारपीट की गई। पीड़ित चिनुवां चमार का आरोप है कि गांव के 8 दबंग लोगों ने यह कहते हुए हमला किया कि यह जमीन उनके पुरखों की है और उसे वापस किया जाए। जब चिनुवां चमार ने सरकारी आवंटन का हवाला देकर जमीन लौटाने से इनकार किया, तो आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वृद्ध के दोनों हाथ टूट गए, पूरा शरीर चोटों के निशान से काला पड़ चुका है। पीड़ित इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है। पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत बड़ामलहरा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन जिस तरह की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह नहीं की गई। आज भी सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। घर छोड़ने को मजबूर पीड़ित डर और जान के खतरे के चलते चिनुवां चमार अपने ही घर में रुकने में असमर्थ है। पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे सुरक्षा और न्याय दोनों नहीं मिल पाए हैं। प्रशासन से सवाल क्या दलित वृद्ध पर हुए इस जघन्य हमले पर सख्त कार्रवाई होगी? क्यों अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई? क्या पीड़ित को सुरक्षा और न्याय मिलेगा?1
- लोकेशन , नौगांव छतरपुर ब्रेकिंग छतरपुर एसपी अगम जैन की शक्त कारवाही नौगांव थाने मे पदस्थ आरक्षक अजय प्रताप सिंह को गाली गलौज एवं जबरदस्ती मोबाइल से ₹7000 ट्रांसफर करने के संबंध में शिकायत प्राप्त के बाद छतरपुर एसपी अगम जैन ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक अजय प्रताप सिंह को किया निलंबित ।1
- मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा लगातार मतदाता बिशेश गहन पुनरीक्षण ( SIR) प्रक्रिया चलाई गई जिसमें पन्ना जिले में एस आई आर बी एल ओ के माध्यम से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया जिसमें कांग्रेस कमेटी पन्ना जिला अध्यक्ष अनीश खान एवं वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा एस आई आर के संबंध में पन्ना निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर एस आई आर के संबंध में विधिवत चर्चा की1