Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के *खंडवा में जब आवारा कुत्तों के काटने से राहगीरों को परेशानी हुई तो कुत्ते का मुखौटा पहना कर कलेक्टर के पास ले गये विरोध दर्ज करवाने।* इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और आमजन दोनों हक्के-बक्के रह गए। आरोप लगाया कि नसबंदी के नाम पर कुत्तों के साथ धोखा हुआ है। *तंज कसते हुए कहा कि नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए।*
Kailash Fulwari
मध्य प्रदेश के *खंडवा में जब आवारा कुत्तों के काटने से राहगीरों को परेशानी हुई तो कुत्ते का मुखौटा पहना कर कलेक्टर के पास ले गये विरोध दर्ज करवाने।* इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और आमजन दोनों हक्के-बक्के रह गए। आरोप लगाया कि नसबंदी के नाम पर कुत्तों के साथ धोखा हुआ है। *तंज कसते हुए कहा कि नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए।*
More news from राजस्थान and nearby areas
- व्हाट्सएप स्टेटस बनाएं पैसे कैसे कमाने का मौका पाए वीडियो को लाइक करें सब्सक्राइब करें जिन आदिवासियों के घर पर चला बुलडोजर वह राहुल गांधी से मिले KEN-BETWA link project1
- कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ पीसांगन.मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट स्कूल में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय पीसांगन की न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अभिभावक या शिक्षक को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान *पीसांगन थाना के एएसआई कानाराम* भी मौजूद रहे। विद्यालय की डायरेक्टर *कृष्णा कंवर चौहान* व *प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान* ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन *लोकेंद्र सिंह चौहान* ने किया।1
- रूपनगढ़ के मेगा हाईवे स्थित नया चौराहा पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे स्थित नया चौराहा पर बुधवार रात पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की। नाकाबंदी के चलते चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही और वाहन चालकों में भी सतर्कता नजर आई।1
- राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।1
- खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है। शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”4
- 37.85 करोड के विकास कार्यों का विधायक गौतम ने की आज शिलान्यास, केकड़ी मे ं 4 करोड़ से अधिक की लगत से 13 किमी. डिवाइडर का होगा धौलपुरी लाल पत्थर से सौन्दर्यकरण। केकड़ी विकास के कदम ने लगातार आगे बढ़ रहा है1
- मुख्यमंत्री निवास पर पेंशनर्स लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को जाना। वरिष्ठजनों के हित, सम्मान और बेहतर जीवन के लिए सुविधाओं को और सुदृढ़ करने हेतु हमारी सरकार निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्यरत है।1
- व्हाट्सएप स्टेटस बनाएं पैसे कैसे कमाने का मौका पाए चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल लगी आचार संहिता1
- पादूकलां में करीब 7 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं रियांबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी उपखंड के निकटवर्ती ग्राम पादूकलां में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।4