Shuru
Apke Nagar Ki App…
37.85 करोड के विकास कार्यों का विधायक गौतम ने की आज शिलान्यास, केकड़ी मे ं 4 करोड़ से अधिक की लगत से 13 किमी. डिवाइडर का होगा धौलपुरी लाल पत्थर से सौन्दर्यकरण। केकड़ी विकास के कदम ने लगातार आगे बढ़ रहा है
सच बेधड़क / Kekri
37.85 करोड के विकास कार्यों का विधायक गौतम ने की आज शिलान्यास, केकड़ी मे ं 4 करोड़ से अधिक की लगत से 13 किमी. डिवाइडर का होगा धौलपुरी लाल पत्थर से सौन्दर्यकरण। केकड़ी विकास के कदम ने लगातार आगे बढ़ रहा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- 37.85 करोड के विकास कार्यों का विधायक गौतम ने की आज शिलान्यास, केकड़ी मे ं 4 करोड़ से अधिक की लगत से 13 किमी. डिवाइडर का होगा धौलपुरी लाल पत्थर से सौन्दर्यकरण। केकड़ी विकास के कदम ने लगातार आगे बढ़ रहा है1
- पुलिस-समाज समन्वय का संदेश: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की सराहना थानाधिकारी दिनेश चौधरी का पारीक समाज ने किया सम्मान* फुलिया कलां (के एम कुरेशी)। फुलिया कलां थानाधिकारी दिनेश चौधरी का बुधवार को पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने थानाधिकारी चौधरी के क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था, शांति बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्वागत समारोह में समाजसेवी एवं जिला पारीक परिषद शाहपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पारीक, जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा के वाले प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र सावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम पारीक (छापरी), पारीक समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पारीक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक (परबतसर) सहित पारीक समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण मजबूत होता है। उन्होंने थानाधिकारी दिनेश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने स्वागत के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन: फुलिया कलां में पारीक समाज के पदाधिकारियों द्वारा थानाधिकारी दिनेश चौधरी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए।1
- जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड क्षेत्र के पनवाड़ ग्राम में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते 11 केवी विद्युत लाइन का एक पोल जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और सीमेंट हटने से लोहे के सरिए बाहर दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मस्जिद के पीछे वाले रास्ते से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का यह पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह जर्जर होने के साथ ही आसपास बबूल की झाड़ियां भी उगी हुई हैं। इससे विद्युत लाइन के संपर्क में आने की स्थिति में ग्रामीणों और पशुओं के करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण दुर्गालाल, सुरेश, राजकुमार, सुनील माली, गणेशकुमार, बबलू व रामप्रसाद सहित अन्य ने बताया कि पोल की जर्जर स्थिति के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पोल को बदला गया और न ही आसपास की बबूल की झाड़ियों की कटाई करवाई गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि हादसा होने से पहले जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए तथा विद्युत लाइन के आसपास उगी बबूल की झाड़ियों को भी हटाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे ज्ञापन देकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- " शाहपुरा. भैरू लाल लक्षकार मिडोलिया में सावन के पावन अवसर पर कृतिका शर्मा* का जन्मदिन एक अनोखी पहल के साथ मनाया गया। कृतिका शर्मा द्वारा दिए गए संदेश ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने की बजाय प्रकृति को एक पौधा भेंट करें, ताकि यह दिन आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बन जाए। श्रद्धा अनुसार एक या दो पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि बड़े होकर जब वे उस पेड़ को देखेंगे तो गर्व से कहेंगे - _"यह पौधा मैंने अपने हाथों से लगाया था" इस पहल से सुरभि गौशाला भी हरियाली से सुंदर होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहा और कहा कि *आज की छोटी-सी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी विरासत बन सकती है। सुरभि गौशाला समिति की ओर से कृतिका शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने कामना की कि भोले बाबा कृतिका को हमेशा खुश रखें, खूब उन्नति और तरक्की मिले।1
- महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 5 अगस्त को महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में परिजनों ने तबीयत खराब होने से मौत की रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद मर्ग दर्ज की गई। जांच के दौरान परिजनों और अन्य लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस को हत्या का शक हुआ। जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी कविता मीणा और गणेश मीणा के बीच लंबे समय से संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि कविता और गणेश पिछले 5-7 वर्षों से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कविता अपने पति महेश को इलाज के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई। इसके बाद उसे मंदिर के पास ले जाकर जूस में कथित तौर पर सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश को बुलाया और दोनों महेश को अस्पताल ले जाने के बजाय करीब दो-तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। हालत गंभीर होने पर महेश को 14 नंबर के पास छोड़ दिया गया और परिजनों को तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कविता मीणा और गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा FSL भेजा गया है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कथित जहर की पुष्टि हो सके। इस कार्रवाई में VKI SHO रविंद्र सिंह नरूका, हेड कांस्टेबल करन सिंह और कांस्टेबल कमल सिंह की विशेष भूमिका बताई गई है। पुलिस अब मामले में आगे की बरामदगी और चार्जशीट की कार्रवाई कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के *खंडवा में जब आवारा कुत्तों के काटने से राहगीरों को परेशानी हुई तो कुत्ते का मुखौटा पहना कर कलेक्टर के पास ले गये विरोध दर्ज करवाने।* इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और आमजन दोनों हक्के-बक्के रह गए। आरोप लगाया कि नसबंदी के नाम पर कुत्तों के साथ धोखा हुआ है। *तंज कसते हुए कहा कि नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए।*1
- टूटी सड़क की मांग पर पुलिस का एक्शन! प्रदर्शन कर रहे बच्चों को धक्का देकर हटाया, सियासत तेज महोबा में टूटी सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बच्चों को पुलिस द्वारा हटाए जाने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बच्चों को पैरों से धक्का देकर मौके से हटाया। घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले में पुलिस और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- जयपुर स्थित ओटीएस ग्राउंड से नगरीय विकास विभाग के ₹3,518 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही, हरित राजस्थान के संकल्प को नई गति देते हुए 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी विकास कार्य और हरित परिवहन की पहल प्रदेश में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मजबूत बुनियादी ढांचे को नई गति प्रदान करेंगे।1