कलम के तेज धार से अंग्रेजी हुकूमत का काला कानून, आज भी व्यापारी ही निशाने पर सीपी टैक्स को लेकर जिला पंचायत पर गंभीर आरोप, शासन-प्रशासन मौन अयोध्या। संपत्ति एवं वैभव कर के नाम पर अंग्रेजी हुकूमत के काले कानून की आड़ में जिला पंचायत द्वारा सिर्फ ग्रामीण इलाकों के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इससे व्यापारी समाज में गहरा आक्रोश है। गौरतलब है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी समाज को आश्वस्त किया था कि उत्पीड़न करने वाले इस कानून को जल्द समाप्त किया जाएगा। लेकिन आश्वासन के बावजूद जिला पंचायत विभाग द्वारा आरसी जारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न जारी है। इसी विषय को पुनः स्मरण कराकर समाधान की मांग को लेकर व्यापार अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संयोजक सुशील जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वैश्य, महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश ‘रूपन’ ने मुख्यमंत्री को मिल्कीपुर उपचुनाव में दिए गए वचन का स्मरण कराते हुए इस कानून को समाप्त करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि इस संघर्ष में वर्तमान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी स्वयं भी व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं। सुशील जायसवाल ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में 12 से 18 हजार वार्षिक आय वाले सभी संपन्न वर्गों से यह कर लिया जाता था, तब समाज अन्य करों से मुक्त था। आज व्यापारी दर्जनों टैक्स दे रहा है, फिर भी सिर्फ उसी से यह कर वसूला जा रहा है, जबकि अन्य वर्गों को मुक्त रखा गया है, यह सर्वथा अनुचित है। जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि टैक्स लेना ही है तो सभी से समान रूप से लिया जाए, केवल व्यापारी को ही निशाना बनाना अंग्रेजी मानसिकता है। इस टैक्स का आज कोई औचित्य नहीं, इसे तहबाजारी की तरह तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

- सोनबरसा टांडाकला में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती, बाबा भोलेनाथ ने किया उद्घाटन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है। रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं1
- पुलिस कमिश्नर से व्यापारियों से की वार्ता डॉक्टर सतीश कसेरा ने संबोधित कियाइस अवसर पर विभिन्न व्यापार मंडल के लोग उपस्थित रहे ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने थाना चौक पर लिया बहुत व्यापारियों के साथ की बैठक इस अवसर पर न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष एवं राजा दरवाजा व्यापार समिति के संरक्षक डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने व्यापारी के समस्याओं से उनको अवगत कराया विभिन्न व्यापार मंडल के लोग भी उपस्थित रहे दाल मंडी व्यापार मंडल हर व्यापार मंडल सराफा व्यापार मंडल तेतरी बाजार व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार समाज के लोग भी उपस्थित रहे सभी की बातों को कमिश्नर ने सुना लिखा और तत्काल महीने भर के अंदर समस्या का निवारण करने की बात कही इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप गुप्ता महामंत्री सुनील निगम संजय निगम शिवा कुमारकसेरा2
- वाराणसी रथयात्रा इलाके में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 47 गिरफ्तार न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने बुधवार को भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से 19 लाख 53 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मकान विशाल सिंह ने लीज पर लिया था, जिसमें जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी-2 की टीम पिछले 3-4 दिनों से निगरानी कर रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर बुधवार को छापेमारी की गई।गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।1
- चंद्रशेखर पर हमले के विरोध में वाराणसी में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, बारिश में भी लगे नारे न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं टूटे। जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान बारिश में भी एक दरोगा और सिपाही जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर सुरक्षा की कमान संभाले रहे।1
- सिगरा के रथयात्रा इलाके में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस और SOG-2 ने छापा मारकर 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख रुपये नकद, वाहन, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था और वहीं जुआ संचालित किया जा रहा था। टीम ने तीन-चार दिन निगरानी के बाद यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सिगरा के रथयात्रा इलाके में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस और SOG-2 ने छापा मारकर 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख रुपये नकद, वाहन, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था और वहीं जुआ संचालित किया जा रहा था। टीम ने तीन-चार दिन निगरानी के बाद यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।3
- सोनबरसा में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन व प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1