Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के ओझरा गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान खुशियों का माहौल पलभर में गम में बदल गया। भांजे की शादी में शामिल होने आए 42 वर्षीय मामा की नाचते-नाचते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात ओझरा गांव में यादव परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
Rahul bhatiya
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के ओझरा गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान खुशियों का माहौल पलभर में गम में बदल गया। भांजे की शादी में शामिल होने आए 42 वर्षीय मामा की नाचते-नाचते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात ओझरा गांव में यादव परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के ओझरा गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान खुशियों का माहौल पलभर में गम में बदल गया। भांजे की शादी में शामिल होने आए 42 वर्षीय मामा की नाचते-नाचते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात ओझरा गांव में यादव परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।1
- *स्वर्गीय मंगल पहलवान की याद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल देश-विदेश के नामी पहलवानों ने दिखाया दम*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद के सूत मिल मैदान पर बुधवार को शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन हुआ। दोपहर 2 बजे से देर सांयकाल तक चली इस विराट दंगल प्रतियोगिता में देश-विदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया।जिसमें पारंपरिक तकनीक से बने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया । वहीं महिला पहलवानो ने भी कुश्ती के दाव-पेंच दिखाएऐ। कुश्ती का मुख्य आकर्षण ईरान के इरफान पहलवान और जसराम अखाड़ा दिल्ली के शमशाद गुर्जर के बीच होने वाला मुकाबला रहा।आयोजक प्रभात उपाध्याय व नीतेश यादव ने बताया कुश्ती दंगल की शुरुआत 2010 में की थी। इस साल आठवां आयोजन होगा।इस दंगल का दूसरा बड़ा मुकाबला माखन पहलवान दिल्ली और मप्र केसरी मूसा पहलवान इंदौर के बीच हुआ। वहीं महिला पहलवानों में माधुरी पहलवान व रोशनी पहलवान और सामिया पहलवान व एंजल पहलवान के बीच मुकाबला हुआ।,1
- धार जिले के ग्राम तलावडी फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने पोस्ट कर आंदोलन का किया समर्थन। ग्रामीणों का कहना — जमीन, पर्यावरण और आजीविका के मुद्दों पर पहले सुनवाई जरूरी। मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।1
- *राजपुर शासकीय कार्य में बाधा, जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला दर्ज* बड़वानी जिले के राजपुर नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजा दीगे के साथ 17 फरवरी 2026 को पंचायतवाड़ी में पानी सप्लाई के दौरान रईस शेख ने बाधा डाली, जातिसूचक अपमान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 296(ए), 351(3) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने पीड़ित का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करेगी।1
- धार के कुक्षी थानांतर्गत 9 थानों की पुलिस पर पथराव, जानिए वजह, देखिए LIVE VIDEO #pblive #viral #madhyapradesh #dhar #kukshi1
- खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।1
- दिल्ली वासियों को 2158 करोड़ की पानी परियोजनाएं, AI सम्मिट को गिनीज अवार्ड, मोबाइल की अनुमति मतदान स्थल तक, उम्मीदवार की रंगीन तस्वीरें होंगी, इस्कॉन गीता हर भाषा में हर जगह, अश्विनी वैष्णव बिना वाई-फाई सम्मिट चला रहे अक्षम हैं-खेड़ा, राष्ट्राध्यक्षों ने लिया बीहू और जलतरंग का आनंद... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के अनुसार, इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात एक इंटरनेशनल नंबर (+1812) से धमकी भरी इंटरनेट कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से जुड़ा बताया और स्ट्रीट डॉग्स को शिफ्ट करने के मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए लंबी बहस की। इस अजीबोगरीब कॉल ने पुलिस को भी चौंका दिया है, क्योंकि स्ट्रीट डॉग जैसे मामूली मुद्दे पर अंडरवर्ल्ड के नाम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस फिलहाल इंटरनेट कॉल के जरिए दी गई धमकी की गहन जांच कर रही है। साइबर टीम कॉल करने वाले नंबर और उसकी लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है। #pblive #viral #madhyapradesh #indore #breakingnews1