Shuru
Apke Nagar Ki App…
'विपक्ष के लोग सोचकर आए थे कि आज सदन नहीं चलने देना है' उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की। वीडियो सोर्स ANI
Pawan Kumar Tiwari
'विपक्ष के लोग सोचकर आए थे कि आज सदन नहीं चलने देना है' उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की। वीडियो सोर्स ANI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 'विपक्ष के लोग सोचकर आए थे कि आज सदन नहीं चलने देना है' उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की। वीडियो सोर्स ANI1
- बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी अमेठी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने अमेठी विकास खंड के रग्घा का पुरवा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। लगातार हुई बारिश के कारण गांव की गलियां, संपर्क मार्ग और कई घर पानी से भर गए, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को जरूरी कामों के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों को भी मवेशियों की देखभाल और चारे की व्यवस्था में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण आनंद कुमार, प्रमोद, इन्द्रजीत, योगेश, जियालाल, राजेश, नैका, वित्तन, श्यामकली, राजकुमारी और अंजली ने बताया कि बारिश के बाद पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई। कई परिवारों को रातभर पानी के बीच गुजारना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी कराने, नालियों की सफाई कराने तथा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।1
- गैंगस्टर को 4 साल की कैद:5 साल काट चुका है जेल; जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त कैद सुलतानपुर में गैंगस्टर राजेश शुक्ला को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश राकेश यादव ने चार वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में रहते हुए मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी देने से जुड़ा है। न्यायालय में राजेश शुक्ला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दंडित किए जाने की प्रार्थना की, जिसके आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। बताया गया कि वह इस मामले में पहले ही करीब पांच वर्ष जेल में बिता चुका है। विशेष लोक अभियोजक अलका सिंह के अनुसार, इस मामले की एफआईआर 6 जनवरी 2002 को करौदीकला थाने में तारकेश्वर सिंह निवासी गोवा पट्टी बांगरकला की तहरीर पर दर्ज हुई थी। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2000 की सुबह करीब 9:30 बजे परशुराम विद्यालय परिसर में शहाबुद्दीनपुर निवासी जयहिंद सिंह, बबलू सिंह और शुकुलपुर निवासी राजेश शुक्ला ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे। बाद में जयहिंद सिंह और बबलू सिंह जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि 5 अक्टूबर को दोनों ने वादी तारकेश्वर सिंह से मिलकर कहा कि राजेश शुक्ला ने जेल से संदेश भेजा है कि मुकदमे की पैरवी छोड़ दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मामले की विवेचना एबी सिंह ने की और तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। विचारण के दौरान सह-आरोपी जयहिंद सिंह और बबलू सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद राजेश शुक्ला ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई।1
- "आप में से किसी ने राम मंदिर में चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ, जब मैंने कहा था- आओ चलें मन्दिर , तब तो कोई चला नही था, आज मन्दिर की चिंता हो रही है" -सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश1
- अमेठी में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार अमेठी तहसील क्षेत्र के ककवा गांव सहित कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों की समस्या उठानी पड़ रही हैं। सड़कों का पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छोटे बच्चे प्रशासन से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी नाली बंद कर निर्माण किए जाने से जल निकासी बाधित हुई है।पहले भी एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि भूमि विवाद की दोबारा जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।2
- पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; परिजनों का हंगामा पुलिस ने अभियुक्त को मुठभेड़ में साफ इनकाउंटर किया गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर-17, अमेठी रोड का है। मृतक की पहचान अंकित कश्यप (22) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुखई यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अंकित को घर के अंदर बंद कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर गौरीगंज क्षेत्राधिकारी, कोतवाली पुलिस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2