logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोरी थाना क्षेत्र में 5 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार बोरी थाना क्षेत्र में 5 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार बोरी थाना क्षेत्र में वर्षों से पनप रहे अवैध गांजा, शराब और सट्टे के कारोबार पर आखिरकार बड़ी कार्यवाही हुई है। ग्राम नवागांव बोरी निवासी ऋषि सेन (32 वर्ष), पिता आनंद कुमार सेन को 5 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीधे जिला स्तर से गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर चल रही ढिलाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोरी और लिटिया क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से अवैध गांजा और शराब बिक्री की शिकायत करते आ रहे थे। गांवों में खुलेआम नशे का कारोबार चलने की चर्चाएं आम थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बोरी थाना स्तर पर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो अवैध कारोबार इस स्तर तक नहीं पहुंचता। जिले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. चित्रा वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। इसी टीम ने दबिश देकर 5 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

2 days ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
2 days ago

बोरी थाना क्षेत्र में 5 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार बोरी थाना क्षेत्र में 5 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार बोरी थाना क्षेत्र में वर्षों से पनप रहे अवैध गांजा, शराब और सट्टे के कारोबार पर आखिरकार बड़ी कार्यवाही हुई है। ग्राम नवागांव बोरी निवासी ऋषि सेन (32 वर्ष), पिता आनंद कुमार सेन को 5 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीधे जिला स्तर से गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर चल रही ढिलाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोरी और लिटिया क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से अवैध गांजा और शराब बिक्री की शिकायत करते आ रहे थे। गांवों में खुलेआम नशे का कारोबार चलने की चर्चाएं आम थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बोरी थाना स्तर पर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो अवैध कारोबार इस स्तर तक नहीं पहुंचता। जिले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. चित्रा वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। इसी टीम ने दबिश देकर 5 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by लुकेश साहू दुर्ग
    1
    Post by लुकेश साहू दुर्ग
    user_लुकेश साहू दुर्ग
    लुकेश साहू दुर्ग
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद ▪️ *घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोना चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *करीब 7 तोला सोना बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये* ▪️ *चोरी के आभूषण गिरवी रखकर राशि प्राप्त करने का मामला उजागर* ▪️ *प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी* एम. नचैय्या, निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है। ▪️घटना का कारण : घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना ▪️घटनास्थल : सड़क 11, सेक्टर 2, भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग ▪️आरोपी का विवरण : 1. एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी ▪️जप्त सामग्री : 1. लगभग 7 तोला सोना (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये) ▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पारिवारिक स्तर पर भी विश्वास एवं सतर्कता बनाए रखें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद
▪️ *घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोना चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *करीब 7 तोला सोना बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये*
▪️ *चोरी के आभूषण गिरवी रखकर राशि प्राप्त करने का मामला उजागर*
▪️ *प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी*
एम. नचैय्या, निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि  उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है।
▪️घटना का कारण :
घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना
▪️घटनास्थल :
सड़क 11, सेक्टर 2, भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग
▪️आरोपी का विवरण :
1. एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी
▪️जप्त सामग्री :
1. लगभग 7 तोला सोना (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये)
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पारिवारिक स्तर पर भी विश्वास एवं सतर्कता बनाए रखें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    1
    खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई।
हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • रानी अवंती बाई जी नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण हैं। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और मातृभूमि के सम्मान के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देते हैं। लोधी समाज एक शिक्षित और संगठित समाज है, जो प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस समाज ने देश को अनेक ऐसे नेतृत्वकर्ता दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी देशसेवा में समर्पित हैं। ॥ वीरांगना अवंती बाई अमर रहें ॥ रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने अदम्य वीरता के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।
    1
    रानी अवंती बाई जी नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण हैं। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और मातृभूमि के सम्मान के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देते हैं।
लोधी समाज एक शिक्षित और संगठित समाज है, जो प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस समाज ने देश को अनेक ऐसे नेतृत्वकर्ता दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी देशसेवा में समर्पित हैं।
॥ वीरांगना अवंती बाई अमर रहें ॥
रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने अदम्य वीरता के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Citizen Reporter धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल व नवोदय में चयन, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की छात्रा कुमारी डाली वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाली ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही उसका चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है। डाली वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा चौथी तक प्राप्त की। वर्तमान में वह केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने दादा जी एल वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) के मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। डाली की इस सफलता से परिवार, ग्राम साल्हेवारा और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों, पालकों और शाला परिवार ने डाली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।
    1
    साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल व नवोदय में चयन,
22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
केसीजी जिले के साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की छात्रा कुमारी डाली वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाली ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही उसका चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है।
डाली वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा चौथी तक प्राप्त की। वर्तमान में वह केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने दादा जी एल वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) के मार्गदर्शन को दिया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। डाली की इस सफलता से परिवार, ग्राम साल्हेवारा और स्कूल में खुशी का माहौल है।
ग्रामवासियों, पालकों और शाला परिवार ने डाली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगचुआ थाना क्षेत्र के नेतामटोला (भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास) में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतक महिलाओं की पहचान मान बाई (68 वर्ष) और नंदनी बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मान बाई और नंदनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप में सवार कुल 20 लोग पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार (छठी कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगचुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि ओवरलोडिंग न करें, तेज रफ्तार से बचें, और सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी त्रासदियां न हों। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशहाली है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगचुआ थाना क्षेत्र के नेतामटोला (भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास) में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मृतक महिलाओं की पहचान मान बाई (68 वर्ष) और नंदनी बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मान बाई और नंदनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप में सवार कुल 20 लोग पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार (छठी कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगचुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि ओवरलोडिंग न करें, तेज रफ्तार से बचें, और सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी त्रासदियां न हों। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशहाली है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • ग्राम चिचोली के समीप दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत : 02 घायल अस्पताल में भर्ती लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचोली में चिखली के रास्ते में दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत हो गई, जिसमें दो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शिव शंकर पिछोड़े और 52 वर्षीय प्रमोद वघाडे दोनों निवासी ग्राम ठेमा कारंजा से अपने ग्राम ठेमा की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आपसी भिड़ंत होने के कारण शिव शंकर पिछोड़े और प्रमोद वघाडे घायल हो गए जिसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी गई सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पायलट राकेश पांडे ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
    1
    ग्राम चिचोली के समीप दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत : 02 घायल अस्पताल में भर्ती
लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचोली में चिखली के रास्ते में दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत हो गई,  जिसमें दो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शिव शंकर पिछोड़े और 52 वर्षीय प्रमोद वघाडे दोनों निवासी ग्राम ठेमा कारंजा से अपने ग्राम ठेमा की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आपसी भिड़ंत होने के कारण शिव शंकर पिछोड़े और प्रमोद वघाडे घायल हो गए जिसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी गई सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पायलट राकेश पांडे ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by लुकेश साहू दुर्ग
    1
    Post by लुकेश साहू दुर्ग
    user_लुकेश साहू दुर्ग
    लुकेश साहू दुर्ग
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.