Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sumer Malviya
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumer Malviya3
- नशे का सौदागर हुआ गिरफ्तार आगर मालवा/ फिल्मी अंदाज़ में नशे की तस्करी का खुलासा आगर मालवा में हुआ है। पुष्पा मूवी की तर्ज पर कंटेनर में भूसे के बीच छिपाकर डोडाचूरा ले जाया जा रहा था, लेकिन आगर कोतवाली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आगर एस पी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस रविन्द्र कुमार बोयट,एस डी ओ पी मोतिलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई शशि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 13 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकर सिंह भुल्लर, जो पंजाब का रहने वाला है, कंटेनर ट्रक के जरिए डोडाचूरा की तस्करी कर रहा था। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए डोडाचूरा को सोयाबीन डीओसी की बोरियों के बीच छिपा रखा था। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगर-सारंगपुर मार्ग स्थित गणेश घाटी के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1 करोड़ 22 लाख 72 हजार रुपए कीमत का डोडाचूरा जब्त किया, वहीं ट्रक, मोबाइल और अन्य सामान मिलाकर कुल 1 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह खेप सुसनेर होते हुए पंजाब ले जाने की फिराक में था उक्त अपराध का प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने खुलासा किया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे और भी कौन-कौन लोग जुड़े हैं।4
- पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर बाइक MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपय 1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद 2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा 5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर 6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन, प्रआर.शिवनारायण, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।2
- • सलकनपुर मंदिर परिसर में सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं सभी व्यवस्थाएं • सामान्य गति से चल रही है यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया है हेल्थ कैंप • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से कर रहे हैं ड्यूटी चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन हो रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम आगमन एवं निर्गमन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया हैं। जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत संपर्क में हैं और पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।1
- विधानसभा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महासचिव आशीष वर्मा ने कहा कि शहीदों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर मंठसिंगलाजी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देश के लिए समर्पण और त्याग सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।1
- दरअसल फाइनेंस का कार्य करने वाले अंकुर वर्मा नामक व्यक्ति महू थाने में शिकायत की थी कि घर कुछ लोगों ने पहुंच कर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली । बताया जा रहा है कि फाइनेंस को लेकर विवाद हो गया था बहरहाल तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है1
- इंदौर महू स्थित गुजरखेड़ी में डॉ. सईद खान पर गंभीर आरोप लगे हैं जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे कई महीनों तक ब्लैकमेल करता रहा। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने युवती को मिलने के लिए पातालपानी स्थित बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया, जहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और क्लिनिक पर तोड़फोड़ की और आगजनी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और1
- नगर परिषद पीपलरावां की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब इंदौर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों के उपयोग पर अंतरिम रोक लगा दी। क्या है पूरा मामला? नगर के देवनारायण टेलर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमितराज ने कोर्ट में दलील दी कि: पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन इनके कार्यकाल की विधिवत शुरुआत गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) जारी होने के बाद ही होती है। नियमतः, अधिसूचना जारी होने से पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकते। न्यायालय का अंतरिम आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि: जब तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने की आधिकारिक अधिसूचना (Gazette Notification) जारी नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष कविता शर्मा और उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर किसी भी प्रकार के वित्तीय अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। प्रशासन और सरकार को नोटिस वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही माननीय न्यायालय ने इस प्रकरण में जवाब-तलब भी किया है। कोर्ट ने निम्नलिखित पक्षों को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं: मध्य प्रदेश राज्य सरकार देवास कलेक्टर नप अध्यक्ष कविता शर्मा उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर इस आदेश के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और आगामी विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।2