दूध बेचने में लगा था मालिक... शातिर चोर बाइक उड़ाकर हुआ फरार, 7 दिन में पहुंचा सलाखों के पीछे रायगढ़, 03 अगस्त 2026। दूध विक्रेता की चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में 16 आपराधिक मामलों का आदतन आरोपी दीपक बरेठ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। 30 जुलाई 2026 को तुर्कुमुड़ा निवासी अर्जुन मौर्य अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13-U-4525) से झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर चौक निवासी दीपक बरेठ चोरी की बाइक बेचने के लिए थाना क्षेत्र के पीछे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बाइक सहित पकड़ लिया। बरामद बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया, जो तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ के खिलाफ लूट, चोरी, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक शांति मिरी और आरक्षक संजय एक्का ने की। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक

- हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,, पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।1
- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल मंच से गरजे और परदेसिया समाज पर निशाना साधा #chhattisgarhnews #ChhattisgarhiyaKrantiSena #amitbahhel #JoharParty छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल मंच से गरजे और परदेसिया समाज पर निशाना साधा #chhattisgarhnews #ChhattisgarhiyaKrantiSena #amitbahhel #JoharParty1
- SECL की लापरवाही से किसानों की आजीविका पर संकट प्रदूषित पानी से फसलें बर्बाद, मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग तेज कोरबा (सुघर गांव)। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत तालापार एवं राहाडीह के किसानों ने SECL सराईपाली क्षेत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदूषित पानी से फसलों को हो रहे नुकसान पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि खदान क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी अधूरी और अव्यवस्थित नालियों के कारण सीधे कृषि भूमि में पहुंच रहा है, जिससे खेतों की उर्वरता घट रही है और फसलें लगातार प्रभावित हो रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रमा श्याम ने 17 जुलाई 2025 को उपक्षेत्रीय प्रबंधक, SECL सराईपाली को ज्ञापन सौंपकर प्रदूषित पानी रोकने, समुचित जल निकासी व्यवस्था बनाने और प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की थी। ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक, कलेक्टर, एसडीएम, महाप्रबंधक SECL एवं तहसीलदार को भी भेजी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो खेती-किसानी और ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर संकट गहरा सकता है। उन्होंने प्रशासन और SECL प्रबंधन से त्वरित हस्तक्षेप कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ::2
- Bilaspur के सिम्स अस्पताल के सामने ठेला लगाना पूरी तरह हुआ बैन, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई सिम्स अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सिम्स रोड पर ठेले और गुमटी लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। अब इस मार्ग पर कोई भी व्यक्ति ठेला या गुमटी लगाकर व्यवसाय नहीं कर सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- दूध बेचने में लगा था मालिक... शातिर चोर बाइक उड़ाकर हुआ फरार, 7 दिन में पहुंचा सलाखों के पीछे रायगढ़, 03 अगस्त 2026। दूध विक्रेता की चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में 16 आपराधिक मामलों का आदतन आरोपी दीपक बरेठ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। 30 जुलाई 2026 को तुर्कुमुड़ा निवासी अर्जुन मौर्य अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13-U-4525) से झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर चौक निवासी दीपक बरेठ चोरी की बाइक बेचने के लिए थाना क्षेत्र के पीछे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बाइक सहित पकड़ लिया। बरामद बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया, जो तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ के खिलाफ लूट, चोरी, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक शांति मिरी और आरक्षक संजय एक्का ने की। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1