Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्ता के दबाव से आवाज नहीं दबेगी—सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सरकार द्वारा एक राज्य में 2 कानून नहीं चलेंगे। सुजानपुर : सुजानपुर पूर्व विधायक राजिंदर राणा की अगुवाई में आज सुजानपुर में सत्ता पक्ष द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज की जा रही कथित झूठी एफआईआर और सच की आवाज को दबाने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। राणा ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं के सवालों पर 12 घंटे में प्रदेश सरकार मुकद्दमा दर्ज कर सकती है तो 48 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों पर क्यों नहीं?
Ranjna Kumari
सत्ता के दबाव से आवाज नहीं दबेगी—सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सरकार द्वारा एक राज्य में 2 कानून नहीं चलेंगे। सुजानपुर : सुजानपुर पूर्व विधायक राजिंदर राणा की अगुवाई में आज सुजानपुर में सत्ता पक्ष द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज की जा रही कथित झूठी एफआईआर और सच की आवाज को दबाने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। राणा ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं के सवालों पर 12 घंटे में प्रदेश सरकार मुकद्दमा दर्ज कर सकती है तो 48 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों पर क्यों नहीं?
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सत्ता के दबाव से आवाज नहीं दबेगी—सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सरकार द्वारा एक राज्य में 2 कानून नहीं चलेंगे। सुजानपुर : सुजानपुर पूर्व विधायक राजिंदर राणा की अगुवाई में आज सुजानपुर में सत्ता पक्ष द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज की जा रही कथित झूठी एफआईआर और सच की आवाज को दबाने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। राणा ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं के सवालों पर 12 घंटे में प्रदेश सरकार मुकद्दमा दर्ज कर सकती है तो 48 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों पर क्यों नहीं?1
- समर्थकों के साथ सुजानपुर थाना पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बोले पुलिस जब तक चाहे रख मुझे जेल में बेल भी नहीं लूंगा, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ 48 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर, एक प्रदेश में दो संविधान मंजूर नहीं, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा और उन्हें गालियां देने के मामले में एफआईआर दर्ज न करने के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । राणा ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की है इसलिए वह गिरफ्तार होने को तैयार है और पुलिस का पूरा सहयोग करने के अलावा कोर्ट से बेल न लेने की बात की । इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से लेकर सुजानपुर पुलिस थाना तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया भाजपा का आरोप है कि भाजपा की शिकायत में जिन तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 48 घंटे के बावजूद उन पर अब तक मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने अगर एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो पहले एसपी हमीरपुर के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को और अगर वहां पर भी उनकी बात को नहीं सुना गया तो फिर कोर्ट के माध्यम से तीनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस के प्रायोजित धरना प्रदर्शन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक के बाद एक भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने में लगी हुई है उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है । पुलिस उन्हें पकड़कर जेल में डाल दे वह बेल भी नहीं लेंगे जब तक चाहे जेल में रख सकते हैं । राणा ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है वह प्रदेश की जनता के लिए इस बलिदान को देने के लिए भी तैयार हैं। राणा ने कहा कि देश के संविधान ने हर व्यक्ति को फ्रीडम ऑफ स्पीच का अधिकार दिया है लेकिन कांग्रेस सरकार इस अधिकार को छीन ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर अगला चुनाव जीतना है तो वह भाजपा के सभी नेताओं को जेल में डाल दे अपने आप कांग्रेस चुनाव जीत जाएगी। राणा ने कहा कि उन पर 12 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कर दी गई उन पर संगीन आरोप लगाए गए कि उन्होंने सरकार से जनता हित के सवाल क्यों पूछे सवालों का जवाब तो नहीं मिला उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया2
- कावड़ियों ने 13दिन का कठिन सफर पैदल तय करके जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में गंगाजल से किया शिवलिंग का जलाभिषेक बंगाणा ऊना ---जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में हर वर्ष काबडियों द्वारा गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है।इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में काबडियों ने हरिद्वार से काबड यात्रा 13दिन में पुरी की।और मंगलवार शाम को गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया।काबडियों ने बताया कि 29जुलाई को सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू कर दी थी।और 31जुलाई को हरिद्वार हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा शुरू कर दी थी।बहीं पर 11 अगस्त मंगलवार दोपहर बाद को सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर में विश्राम करने के उपरांत देर शाम श्नान करने के उपरांत शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के उपरांत शिव पिंडी पर गंगाजल से मंत्रोच्चारण करके जलाभिषेक करवाया गया। बहीं पर इस कार्यक्रम में पुरा सहयोग करने के लिए सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ट्रस्ट द्वारा सभी काबडयियों का सहयोग करने के लिए काबड कमेटी बंगाणा के अध्यक्ष मनोज शर्मा तथा संजीव शर्मा,सचिन शर्मा,ऊमां कांत,सुनील कुमार हंस राज,अजय कुमार,तिलक राज, राजेन्द्र सिंह,सहित अन्य सभी काबडियों ने आभार व्यक्त किया है।1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ फ़ीस मात्र 100 रुपये1
- मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत बिलासपुर जिला के 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 52.50 लाख रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की। उन्होंने मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माने को माफ करने तथा कोल्ड स्टोरेज इकाइयां स्थापित करने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की घोषणा भी की। उन्होंने पूरे प्रदेश में मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाने के लिए 50 लाख रुपये तथा मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 10 संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक सड़क के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय स्नातक महाविद्यालय झंडूता में बीसीए और बीबीए कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर धराडसानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं को सुनना और उसी के अनुरूप नीतियां बनाना ही ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वास्तविक सार व ध्येय है। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचने के कारण वह आम लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों की कड़ी मेहनत और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। श्री सुक्खू ने कहा कि जलाशयों से पकड़ी जाने वाली मछली पर रॉयल्टी वित्त वर्ष 2025-26 में 15 प्रतिशत से घटाकर 7.50 प्रतिशत की गई थी और अब इसे और घटाकर केवल एक प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्पादित मछलियों को दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार रेफ्रिजरेटेड वाहनों की खरीद पर 70 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को बेहतर और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रमुखता से कार्य कर रही है। इस दिशा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने गांवों में ही आजीविका के साधन उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश में 21वें स्थान पर खिसक गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के दृढ़ प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से 150 सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी विद्यालयों में बच्चों के दाखिले में लगभग 24,000 की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दूध के दाम और प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि वनों को विस्तार प्रदान करने और पौधरोपण के लिए महिला मंडलों एवं युवक मंडलों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय है कि गांवों में रहने वाले लोग अपने गांवों में ही आजीविका कमाएं और आय अर्जित करें। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद किया है। सरकार के प्रयासों से बचाए गए धन का उपयोग मछुआरों के कल्याण तथा निराश्रित और अन्य जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं को लागू करने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी सहित उन्नत चिकित्सा सुविधाएं लोगों को अब प्रदेश में ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से आठ लाख रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता के धन का उपयोग लोगों के कल्याण के लिए हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने भ्रष्टाचार द्वारा संपत्ति अर्जित की है तो सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने का भी आह्वान किया। श्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और समाज के अन्य वर्गों के हित में कई निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली भी ऐसा ही एक निर्णय है, जिसे किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं लिया गया, बल्कि इस निर्णय के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि वृद्धावस्था में कर्मचारी सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर दी गई है, लेकिन हमने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में इसे बहाल किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आज का दिन प्रदेश में मछुआरों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री के संवेदनशील दृष्टिकोण से मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक अनाथालय का दौरा कर उन बच्चों की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपना पहला ही निर्णय निराश्रित बच्चों के कल्याण की दिशा में लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे को वास्तविक अर्थ दे रहे हैं। राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा ने निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया, लेकिन जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है। किशाऊ बांध परियोजना का उल्लेख करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में राज्य को अनुमानित लगभग 600 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होती, तो राज्य को डबल नुकसान उठाना पड़ता। पूर्व मंत्री, राम लाल ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार 6,000 से अधिक मछुआरों के हितों का ध्यान रख रही है और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला के विकास में कांग्रेस पार्टी की सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व विधायक, बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सत्ता में लौटने की उम्मीदें पूरी नहीं होंगी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार प्रदेश में दोबारा सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ को सच के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे सच्चाई को सामने रखें तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाएं। झंडूता से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसे वर्ग के लिए योजनाएं तैयार की हैं, जिनको पिछली सरकारों ने हाशिए पर रखा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर अपने गठन के बाद से ही विस्थापन का दर्द झेलता रहा है। उन्होंने मछुआरा समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी कठिनाइयों को समझा और उन मांगों का समाधान किया, जो चार से पांच दशकों से लंबित थीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा और बीरू राम किशोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष अरुणा महाजन, सचिव मत्स्य प्रियंका बसु इंग्टी, उपायुक्त राहुल कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।4
- सैंज पार्वती-2 पावर हाउस के पीछे जल रिसाव से हड़कंप, पंचायत प्रधान टेक सिंह ने मौके पर लिया जायजा, रिपोर्ट -बुद्धि सिंह ठाकुर। एनएचपीसी (NHPC) की पार्वती-2 जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस सियूंड (सैंज) के ठीक पीछे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पानी का रिसाव होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रैला पंचायत के प्रधान टेक सिंह ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य रीटा देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। मौके का जायजा लेने के बाद प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी से पानी का बहाव बेहद तेज है, जिससे रैला, रूमरा, जीवा, शुलगा और वागीधार गांवों पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरे में डालकर परियोजना का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत भू-वैज्ञानिक जांच करवाने तथा परियोजना प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा जी, जाने माने ज्योतिषीऔर वास्तु विशेषज्ञ सच सुनने की हिम्मत है तो आईये हमारे पास... फ़ीस मात्र 100 रूपये1
- Work-from-home Business opportunity anywhere India location 🔥 WORK FROM HOME BUSINESS OPPORTUNITY 🔥 🌟 महिलाओं के लिए घर बैठे Online Income का अवसर 🌟 📍 Anywhere in India 🇮🇳 📱 Mobile से काम | Part-Time Opportunity 🎥 पूरी जानकारी Online Zoom Meeting में समझाई जाएगी क्या आप Housewife, Student या Working Woman हैं? क्या आप घर बैठे अपने खाली समय का सही उपयोग करके Online Work और Income Opportunity तलाश रही हैं? तो यह opportunity आपके लिए जानकारी लेने योग्य हो सकती है। अब काम के लिए हर दिन ऑफिस जाना जरूरी नहीं। Smartphone और Internet के माध्यम से घर बैठे Online Work को सीखने और करने की दिशा में शुरुआत की जा सकती है। 🏠 KINKE LIYE HAI? 👩 Housewife 🎓 Student 💼 Working Women ⏰ Part-Time काम चाहने वाले 📱 Online Work सीखने में Interested Candidates 🎥 ONLINE ZOOM MEETING इस काम से जुड़ी पूरी जानकारी Online Zoom Meeting में समझाई जाएगी। Meeting में बताया जाएगा: ✅ काम किस प्रकार किया जाता है ✅ Mobile से काम कैसे किया जा सकता है ✅ Online Process क्या रहेगा ✅ Training और Guidance कैसे मिलेगी ✅ समय को कैसे Manage करना है ✅ Income Opportunity किस प्रकार काम करती है ✅ आपके सभी Questions और Doubts पहले पूरी जानकारी समझें, अपने सवाल पूछें और उसके बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय लें। 💰 ₹10,000–₹12,000 INCOME OPPORTUNITY मेहनत, समय, consistency और performance के आधार पर ₹10,000–₹12,000 या उससे अधिक मासिक Income की संभावना हो सकती है। ⚠️ यह Guaranteed Salary नहीं है। वास्तविक Income व्यक्ति की मेहनत, समय, performance और लागू शर्तों पर निर्भर करेगी। 🇮🇳 भारत के किसी भी स्थान से Interested Candidates जानकारी ले सकते हैं। 🚨 SERIOUS CANDIDATES ONLY 🚨 अगर आप सच में Online Work सीखना चाहते हैं और अपने खाली समय का उपयोग करना चाहते हैं, तो अभी WhatsApp करें। 📲 WHATSAPP: 93113 54809 Message करें: “WORK FROM HOME” 🔥 WORK FROM HOME | PART-TIME | ONLINE ZOOM MEETING | ANYWHERE IN INDIA 🔥 ✨ आज जानकारी लें, समझें और अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम बढ़ाएं!1