logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘संकल्प 2026’ के तहत आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में होगी व्हाइट कोट सेरेमनी, 200 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 26 अक्टूबर को ‘संकल्प 2026’ के तहत छठा इंडक्शन प्रोग्राम सह व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति तथा खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामा निषाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा और डायरेक्टर एमई डॉ. उदय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि व्हाइट कोट सेरेमनी चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सफेद कोट चिकित्सा पेशे की गरिमा, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बन सकें। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है।

4 hrs ago
user_Zen Tv
Zen Tv
मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
4 hrs ago

‘संकल्प 2026’ के तहत आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में होगी व्हाइट कोट सेरेमनी, 200 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 26 अक्टूबर को ‘संकल्प 2026’ के तहत छठा इंडक्शन प्रोग्राम सह व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति तथा खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामा निषाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा और डायरेक्टर एमई डॉ. उदय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि व्हाइट कोट सेरेमनी चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सफेद कोट चिकित्सा पेशे की गरिमा, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बन सकें। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • ‘संकल्प 2026’ के तहत आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में होगी व्हाइट कोट सेरेमनी, 200 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 26 अक्टूबर को ‘संकल्प 2026’ के तहत छठा इंडक्शन प्रोग्राम सह व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति तथा खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामा निषाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा और डायरेक्टर एमई डॉ. उदय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि व्हाइट कोट सेरेमनी चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सफेद कोट चिकित्सा पेशे की गरिमा, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बन सकें। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है।
    1
    ‘संकल्प 2026’ के तहत आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में होगी व्हाइट कोट सेरेमनी, 200 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 26 अक्टूबर को ‘संकल्प 2026’ के तहत छठा इंडक्शन प्रोग्राम सह व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे।
कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति तथा खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामा निषाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा और डायरेक्टर एमई डॉ. उदय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि व्हाइट कोट सेरेमनी चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सफेद कोट चिकित्सा पेशे की गरिमा, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बन सकें।
कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है।
    user_Zen Tv
    Zen Tv
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral #viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral #viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat
    1
    Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral
#viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat
Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral
#viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Dholi (Moraul), Muzaffarpur•
    2 hrs ago
  • बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार 208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
    1
    बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • नगर विधायक रंजन कुमार ने किया विशेषीकृत फेशियल सर्जरी एवं डेंटिस्ट्री सेंटर का भव्य शुभारंभ नगर विधायक रंजन कुमार ने आज विशेषीकृत फेशियल सर्जरी एवं डेंटिस्ट्री सेंटर का फिता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ को शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर दंत एवं फेशियल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपील की। सेंटर में डॉ. अनुभव एमडीएस (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) और डॉ. अंकिता एमडीएस (ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स, गोल्ड मेडलिस्ट) सेवाएं दे रहे हैं। यहां फेशियल ट्रॉमा, ओरल कैंसर एवं ट्यूमर, फेशियल प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेसेस, अलाइनर्स, विनियर्स, स्माइल डिजाइनिंग तथा अन्य उन्नत दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। नगर विधायक ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ केंद्रों से शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
    1
    नगर विधायक रंजन कुमार ने किया विशेषीकृत फेशियल सर्जरी एवं डेंटिस्ट्री सेंटर का भव्य शुभारंभ
नगर विधायक रंजन कुमार ने आज विशेषीकृत फेशियल सर्जरी एवं डेंटिस्ट्री सेंटर का फिता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ को शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर दंत एवं फेशियल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपील की।
सेंटर में डॉ. अनुभव एमडीएस (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) और डॉ. अंकिता एमडीएस (ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स, गोल्ड मेडलिस्ट) सेवाएं दे रहे हैं। यहां फेशियल ट्रॉमा, ओरल कैंसर एवं ट्यूमर, फेशियल प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेसेस, अलाइनर्स, विनियर्स, स्माइल डिजाइनिंग तथा अन्य उन्नत दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। नगर विधायक ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ केंद्रों से शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    Local News Reporter बोचहा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • ₹2.64 लाख का समरसेबल, लेकिन स्कूल में क्लासरूम नहीं! 😡 अति पिछड़ा समाज के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जी, क्या आपको स्कूल की बदहाली नहीं दिखती? #BiharNews #Muzaffarpur #SchoolScam #BiharPolitics #EducationSystem #ViralVideo #WorldBiharNews
    1
    ₹2.64 लाख का समरसेबल, लेकिन स्कूल में क्लासरूम नहीं! 😡 अति पिछड़ा समाज के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जी, क्या आपको स्कूल की बदहाली नहीं दिखती? #BiharNews #Muzaffarpur #SchoolScam #BiharPolitics #EducationSystem #ViralVideo #WorldBiharNews
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    17 hrs ago
  • बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया। रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    2
    बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है।
वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया।
रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • वैशाली : वैशाली हाई स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! 🎤 वैशाली के स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बिहार के वैशाली जिले के महुआ स्थित वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे क्लासरूम में भोजपुरी गायक पवन सिंह का छठ गीत मधुर आवाज में गाते नजर आ रहे हैं। क्या बिहार सरकार की संगीत शिक्षा की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सफल हो रही है? वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।
    1
    वैशाली : वैशाली हाई स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत!

🎤 वैशाली के स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत!
बिहार के वैशाली जिले के महुआ स्थित वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे क्लासरूम में भोजपुरी गायक पवन सिंह का छठ गीत मधुर आवाज में गाते नजर आ रहे हैं।
क्या बिहार सरकार की संगीत शिक्षा की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सफल हो रही है?
वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • निशांत कुमार की उत्तर प्रदेश जनसभा को सफल बनाने में जुटे श्रवण कुमार के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ता प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के बच्छांव बाजार, चुनार रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस अभियान में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बताया गया कि एक नवंबर को वाराणसी के रामलीला मैदान, पटेल तालाब, करौता बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटने की अपील की।
    1
    निशांत कुमार की उत्तर प्रदेश जनसभा को सफल बनाने में जुटे श्रवण कुमार के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ता
प्रणव कुमार हरपुरी,  संपादक, H2H News, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के बच्छांव बाजार, चुनार रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस अभियान में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बताया गया कि एक नवंबर को वाराणसी के रामलीला मैदान, पटेल तालाब, करौता बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटने की अपील की।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.