बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार 208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार 208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
- Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral #viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat Biggest Saree Factory Surat | Textile Market | Market Ki Baat | Business Idea 2027 | Explore | Viral #viral #shorts #business #textile #surat #marketkibaat1
- बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार 208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू1
- ‘संकल्प 2026’ के तहत आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में होगी व्हाइट कोट सेरेमनी, 200 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 26 अक्टूबर को ‘संकल्प 2026’ के तहत छठा इंडक्शन प्रोग्राम सह व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति तथा खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामा निषाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा और डायरेक्टर एमई डॉ. उदय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि व्हाइट कोट सेरेमनी चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सफेद कोट चिकित्सा पेशे की गरिमा, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बन सकें। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मेडिकल की पढ़ाई के चार वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ विद्यार्थी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है।1
- बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया। रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।2
- वैशाली : वैशाली हाई स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! 🎤 वैशाली के स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बिहार के वैशाली जिले के महुआ स्थित वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे क्लासरूम में भोजपुरी गायक पवन सिंह का छठ गीत मधुर आवाज में गाते नजर आ रहे हैं। क्या बिहार सरकार की संगीत शिक्षा की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सफल हो रही है? वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।1
- 🎶 क्लासरूम में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बच्चों की मधुर आवाज का वीडियो वायरल 🎤 वैशाली के महुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा गाया गया पवन सिंह का छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल। देखिए वीडियो और कमेंट कर बताइए, स्कूलों में संगीत शिक्षा कितनी जरूरी है।1
- निशांत कुमार की उत्तर प्रदेश जनसभा को सफल बनाने में जुटे श्रवण कुमार के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ता प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के बच्छांव बाजार, चुनार रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस अभियान में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बताया गया कि एक नवंबर को वाराणसी के रामलीला मैदान, पटेल तालाब, करौता बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटने की अपील की।1
- अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा - "अपनी पार्टी बनाऊंगा, जदयू को 10 सीट भी नहीं मिलेगी" प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह के बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जदयू से निकाले गए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें निष्कासन का कोई अफसोस नहीं है और वे अब किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे, बल्कि अपनी नई पार्टी बनाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि JD(U) "खत्म" हो चुकी है और आने वाले चुनाव में उसे "10 सीटें भी नहीं" मिलेंगी। अनंत सिंह ने कहा, "हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है। पार्टी की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह बढ़िया है।" उन्होंने आगे कहा कि "पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही पार्टी में नहीं हैं"। 083f9e9f क्या है निष्कासन की वजह? बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध किया था और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नीतीश कुमार पर नरम रुख हालांकि जदयू नेतृत्व पर हमला बोलने के बावजूद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी से उनकी कोई व्यक्तिगत दूरी नहीं है और संबंध सौहार्दपूर्ण हैं, वे समय मिलने पर उनसे भेंट भी करेंगे। फिलहाल उनके इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज है। जदयू की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।1