logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🎶 क्लासरूम में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बच्चों की मधुर आवाज का वीडियो वायरल 🎤 वैशाली के महुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा गाया गया पवन सिंह का छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल। देखिए वीडियो और कमेंट कर बताइए, स्कूलों में संगीत शिक्षा कितनी जरूरी है।

5 hrs ago
user_SATYAM GRAM NEWS
SATYAM GRAM NEWS
Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
5 hrs ago

🎶 क्लासरूम में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बच्चों की मधुर आवाज का वीडियो वायरल 🎤 वैशाली के महुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा गाया गया पवन सिंह का छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल। देखिए वीडियो और कमेंट कर बताइए, स्कूलों में संगीत शिक्षा कितनी जरूरी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया। रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    2
    बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है।
वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया।
रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • वैशाली : वैशाली हाई स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! 🎤 वैशाली के स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बिहार के वैशाली जिले के महुआ स्थित वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे क्लासरूम में भोजपुरी गायक पवन सिंह का छठ गीत मधुर आवाज में गाते नजर आ रहे हैं। क्या बिहार सरकार की संगीत शिक्षा की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सफल हो रही है? वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।
    1
    वैशाली : वैशाली हाई स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत!

🎤 वैशाली के स्कूल में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत!
बिहार के वैशाली जिले के महुआ स्थित वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे क्लासरूम में भोजपुरी गायक पवन सिंह का छठ गीत मधुर आवाज में गाते नजर आ रहे हैं।
क्या बिहार सरकार की संगीत शिक्षा की पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सफल हो रही है?
वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🎶 क्लासरूम में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बच्चों की मधुर आवाज का वीडियो वायरल 🎤 वैशाली के महुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा गाया गया पवन सिंह का छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल। देखिए वीडियो और कमेंट कर बताइए, स्कूलों में संगीत शिक्षा कितनी जरूरी है।
    1
    🎶 क्लासरूम में गूंजा पवन सिंह का छठ गीत! बच्चों की मधुर आवाज का वीडियो वायरल 🎤
वैशाली के महुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा गाया गया पवन सिंह का छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल। देखिए वीडियो और कमेंट कर बताइए, स्कूलों में संगीत शिक्षा कितनी जरूरी है।
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • निशांत कुमार की उत्तर प्रदेश जनसभा को सफल बनाने में जुटे श्रवण कुमार के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ता प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के बच्छांव बाजार, चुनार रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस अभियान में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बताया गया कि एक नवंबर को वाराणसी के रामलीला मैदान, पटेल तालाब, करौता बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटने की अपील की।
    1
    निशांत कुमार की उत्तर प्रदेश जनसभा को सफल बनाने में जुटे श्रवण कुमार के नेतृत्व मे जदयू कार्यकर्ता
प्रणव कुमार हरपुरी,  संपादक, H2H News, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के बच्छांव बाजार, चुनार रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा को सफल बनाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस अभियान में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बताया गया कि एक नवंबर को वाराणसी के रामलीला मैदान, पटेल तालाब, करौता बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटने की अपील की।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चेहरा काला प्रखंड वैशाली में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चेहरा काला प्रखंड वैशाली में
    1
    शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चेहरा काला प्रखंड वैशाली में 
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चेहरा काला प्रखंड वैशाली में
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • केसरिया में सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट! अधिकारियों को कॉल और ईमेल, कार्रवाई कब? केसरिया नगर पंचायत में NH-27 के किनारे दवाइयों के पैकेट और अन्य कचरा फेंका मिला। GPS तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर मुद्दा उठाया, अधिकारियों से संपर्क किया और ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। अब सवाल है—कचरे की जाँच और सुरक्षित सफाई कब होगी? जनता की समस्या का समाधान कौन करेगा? #Kesariya #EastChamparan #BiharNews #MedicalWaste #NH27 #PublicHealth #BiharGovernment #NishpakshKhabreinAbTak #जनसमस्या #केसरिया #पूर्वीचंपारण
    1
    केसरिया में सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट! अधिकारियों को कॉल और ईमेल,  कार्रवाई कब?

केसरिया नगर पंचायत में NH-27 के किनारे दवाइयों के पैकेट और अन्य कचरा फेंका मिला। GPS तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर मुद्दा उठाया, अधिकारियों से संपर्क किया और ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। अब सवाल है—कचरे की जाँच और सुरक्षित सफाई कब होगी? जनता की समस्या का समाधान कौन करेगा?

#Kesariya #EastChamparan #BiharNews #MedicalWaste #NH27 #PublicHealth #BiharGovernment #NishpakshKhabreinAbTak #जनसमस्या #केसरिया #पूर्वीचंपारण
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Chehra Kalan, Vaishali•
    13 hrs ago
  • बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार 208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
    1
    बरियारपुर में अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
208 बोरी अवैध खाद बरामद, दो पिकअप वाहन जब्त
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने अवैध खाद बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया। मौके से 208 बोरी अवैध खाद, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार, अवैध खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-2 के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी में खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, बाल्टी, धागे, मग, कुदाल, इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां भी बरामद की गईं। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बाईट-मनोज कुमार,एसडीपीओ पूर्वी टू
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा - "अपनी पार्टी बनाऊंगा, जदयू को 10 सीट भी नहीं मिलेगी" प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह के बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जदयू से निकाले गए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें निष्कासन का कोई अफसोस नहीं है और वे अब किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे, बल्कि अपनी नई पार्टी बनाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि JD(U) "खत्म" हो चुकी है और आने वाले चुनाव में उसे "10 सीटें भी नहीं" मिलेंगी। अनंत सिंह ने कहा, "हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है। पार्टी की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह बढ़िया है।" उन्होंने आगे कहा कि "पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही पार्टी में नहीं हैं"। 083f9e9f क्या है निष्कासन की वजह? बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध किया था और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नीतीश कुमार पर नरम रुख हालांकि जदयू नेतृत्व पर हमला बोलने के बावजूद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी से उनकी कोई व्यक्तिगत दूरी नहीं है और संबंध सौहार्दपूर्ण हैं, वे समय मिलने पर उनसे भेंट भी करेंगे। फिलहाल उनके इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज है। जदयू की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    1
    अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा - "अपनी पार्टी बनाऊंगा, जदयू को 10 सीट भी नहीं मिलेगी"
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह के बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
जदयू से निकाले गए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें निष्कासन का कोई अफसोस नहीं है और वे अब किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे, बल्कि अपनी नई पार्टी बनाएंगे। 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि JD(U) "खत्म" हो चुकी है और आने वाले चुनाव में उसे "10 सीटें भी नहीं" मिलेंगी। 
अनंत सिंह ने कहा, "हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है। पार्टी की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह बढ़िया है।" उन्होंने आगे कहा कि "पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही पार्टी में नहीं हैं"। 083f9e9f
क्या है निष्कासन की वजह?
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध किया था और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
नीतीश कुमार पर नरम रुख
हालांकि जदयू नेतृत्व पर हमला बोलने के बावजूद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी से उनकी कोई व्यक्तिगत दूरी नहीं है और संबंध सौहार्दपूर्ण हैं, वे समय मिलने पर उनसे भेंट भी करेंगे। 
फिलहाल उनके इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज है। जदयू की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.