Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीमाधोपुर जिला के जोरावर सिंह नगर के शाहिद करण सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर उनके ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया #शाहिद_करण_सिंह_राठौड़ #shaheedkaransinghrathore #shaheed #shahid #shrimadhopur #rajasthan
The Freedom News
श्रीमाधोपुर जिला के जोरावर सिंह नगर के शाहिद करण सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर उनके ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया #शाहिद_करण_सिंह_राठौड़ #shaheedkaransinghrathore #shaheed #shahid #shrimadhopur #rajasthan
More news from Rajasthan and nearby areas
- mobile ic repairing course in jaipur Rajasthan call 9982055449#hkitjaipur1
- जयपुर, 5 फरवरी 2026 : क्रिकेट को संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत सनातन प्रीमियर लीग (SPL) का पहला सीजन मार्च 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत जयपुर से हो चुकी है, जहां श्री बालाजी क्रिकेट एकेडमी में निःशुल्क ट्रायल शुरू किए गए। ट्रायल में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। SPL के संस्थापक विजय शर्मा हैं, जबकि देव जोशी और आनंद मिश्रा सह-संस्थापक हैं। लीग का आयोजन सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, SPL का उद्देश्य उन युवाओं तक पहुंचना है जो क्रिकेट से जुड़े रहते हुए भी सही मार्गदर्शन के अभाव में जीवन मूल्यों से भटक जाते हैं। खेल को अनुशासन और उद्देश्य से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना इस लीग का मुख्य लक्ष्य है। देश के प्रमुख शहरों में SPL के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिसके बाद 12 से 15 मार्च के बीच इंदौर में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में वे हिस्सा लेंगे। लीग के मैचों का प्रसारण प्रमुख स्पोर्ट्स चैनलों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर किए जाने की योजना है। लीग को कई संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त है, जिनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी, पूज्य चिन्मयानंद बापू जी महाराज, पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज शामिल हैं। जयपुर ट्रायल के दौरान चयनकर्ता विलास जोशी, कुलदीप सिंह, सिद्धार्थ जोशी, विवेक यादव, दुष्यंत त्यागी, अमरदीप कुमार, राहुल राणा और प्रणय शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कहा कि SPL का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति, सेवा और सांस्कृतिक संस्कार विकसित करना है। यह लीग प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क मंच उपलब्ध कराती है और सामाजिक कल्याण के कार्यों—जैसे बेटियों की शिक्षा व विवाह, आपदा राहत और जरूरतमंदों की सहायता—में भी योगदान देगी। SPL में विजेता टीम को 31 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कार, बाइक और नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।1
- श्रीमाधोपुर जिला के जोरावर सिंह नगर के शाहिद करण सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर उनके ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया #शाहिद_करण_सिंह_राठौड़ #shaheedkaransinghrathore #shaheed #shahid #shrimadhopur #rajasthan1
- मुख्यमंत्री जी पानी पिलाकर रहेंगे शेखावाटी क्षेत्र को आज विधानसभा में फिर से किया वादा !1
- Post by तीसरी आंख न्यूज पोर्टल हरिओम श1
- Post by Ramkesh Nareda1
- जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में बीती रात एक चलती एक्सयूवी कार में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गाड़ी के बोनट से निकले धुंए के बाद अचानक आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। हालांकि कार चालक ने सड़क के किनारे गाड़ी लगाई और कार में सवार पति और पत्नी ने खुद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और यातायात को डायवर्ट करवाया गया। घटना स्थल पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग के अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है।1
- जयपुर : राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से संविदा, निविदा और अल्पवेतन पर कार्यरत नर्सिंग कार्मिकों ने नियमित भर्ती की मांग को लेकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। संविदा नर्सिंग ऑफिसर एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) संगठनों ने 12,000 नर्सिंग ऑफिसर और 7,000 ANM पदों पर नई सीधी भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की है। कार्मिकों का कहना है कि NHM/NRHM, UTB, प्लेसमेंट एजेंसी, PPP मोड, NGO, 108-104, ममता योजना, MMU/MMV और जनता क्लिनिक जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं में हजारों नर्सेज और ANM पिछले 8 से 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से कार्य करने के कारण कई कार्मिक अब आयु सीमा के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जिससे उनके भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है। संविदा कार्मिकों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2018 और 2023 की तर्ज पर चिकित्सा नियम 1965 के अंतर्गत मेरिट के साथ 10, 20 और 30 बोनस अंकों के आधार पर की जाए। इससे लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा नर्सेज को नियमित होने का अवसर मिल सकेगा और राज्य सरकार का संविदा नर्सेज को नियमित करने का वादा भी पूरा होगा। कार्मिकों का आरोप है कि वर्तमान में वे अत्यंत कम वेतन पर कार्य कर रहे हैं, जिससे वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में नियमित भर्ती में उन्हें प्राथमिकता देना न्यायसंगत होगा। संविदा नर्सिंग कार्मिकों ने सरकार से आग्रह किया है कि उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही नई नियमित भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी किया जाए। उनका कहना है कि यदि सरकार समय रहते निर्णय लेती है तो हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी और बेहतर होगी।1