logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन में चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक ने बेटियों की खुशी के लिए दुल्हन बनी बेटी रेनू की निकाली शाही बिंदोरी...... हिंडौन सिटी। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं। इसे साबित किया है हिंडौन में एक पिता ने। चार बेटियों के पिता नरेश खटीक ने अपनी सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी से पहले मंगलवार रात्रि को डीजे के साथ बग्गी से शाही बिंदोरी निकाली। शहर के शीतला चौराहा के पास चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक की सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी 26 मार्च की है। पिता ने शादी से दो दिन पहले बेटियों की खुशी के लिए बड़े उल्लास के साथ दुल्हन बनी रेनू को बग्गी में बैठाकर डीजे के साथ तेल की शाही बिंदोरी निकाली। शीतला चौराहा के पास स्थित निवास से शुरू हुई शाही बिंदोरी खटीक पाड़ा, शीतला माता मंदिर होते हुए उनके निवास पहुंची। दूल्हे की तरह निकाली गई बेटी रेनू की बिंदोरी में डीजे पर बज रहे गीतो पर महिला और लड़कियों ने जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों ने दुल्हन की इस अनोखी बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर दुल्हन के पिता नरेश खटीक ने बताया कि उनके चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण उनकी इच्छा है कि वे बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से करें।

2 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

हिंडौन में चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक ने बेटियों की खुशी के लिए दुल्हन बनी बेटी रेनू की निकाली शाही बिंदोरी...... हिंडौन सिटी। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं। इसे साबित किया है हिंडौन में एक पिता ने। चार बेटियों के पिता नरेश खटीक ने अपनी सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी से पहले मंगलवार रात्रि को डीजे के साथ बग्गी से शाही बिंदोरी निकाली। शहर के शीतला चौराहा के पास चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक की सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी 26 मार्च की है। पिता ने शादी से दो दिन पहले बेटियों की खुशी के लिए बड़े उल्लास के

साथ दुल्हन बनी रेनू को बग्गी में बैठाकर डीजे के साथ तेल की शाही बिंदोरी निकाली। शीतला चौराहा के पास स्थित निवास से शुरू हुई शाही बिंदोरी खटीक पाड़ा, शीतला माता मंदिर होते हुए उनके निवास पहुंची। दूल्हे की तरह निकाली गई बेटी रेनू की बिंदोरी में डीजे पर बज रहे गीतो पर महिला और लड़कियों ने जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों ने दुल्हन की इस अनोखी बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर दुल्हन के पिता नरेश खटीक ने बताया कि उनके चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण उनकी इच्छा है कि वे बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से करें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को डीजे के साथ कैलादेवी की द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना हुई। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर को डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना हुई । पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पद यात्रियों ने रथ में सजी मां कैलादेवी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर पदयात्रा दुब्बे पाड़ा, शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंपरोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं डीजे पर बज रहे लांगुरिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।
    1
    हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को डीजे  के साथ कैलादेवी की द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना हुई।
अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर को डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना हुई । पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पद यात्रियों ने रथ में सजी मां कैलादेवी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी।  खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर पदयात्रा दुब्बे पाड़ा, शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंपरोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं डीजे पर बज रहे लांगुरिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 min ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    1
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।
    1
    ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई।
स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।
    user_Dharmendra Singh Chauhan
    Dharmendra Singh Chauhan
    Lawyer हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • हिंडौन अग्रसेन विहार कॉलोनी में संचालित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के संचालक ने 2 बदमाशों पर मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल तानने के आरोप लगाए है।संचालक वेदवीर सिंह देशावाल ने नई मंडी थाने में शिकायत सौंपी है।स्कूल संचालक वेदवीर सिंह देसवाल ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वह अपने विद्यालय का परिक्षा परिणाम जारी कर रहा था तभी अचानक दो बदमाश आए।जिनमें एक बदमाश ने मेरे कनपटी पर पिस्टल लगा दी, दूसररेे बदमाश ने मेरे साथ मारपीट कर दी, दोनो बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, पिस्टल लगाने का कोई सूचना नहीं मिली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    हिंडौन अग्रसेन विहार कॉलोनी में संचालित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के संचालक ने 2 बदमाशों पर मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल तानने के आरोप लगाए है।संचालक वेदवीर सिंह देशावाल ने नई मंडी थाने में शिकायत सौंपी है।स्कूल संचालक वेदवीर सिंह देसवाल ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वह अपने विद्यालय का परिक्षा परिणाम जारी कर रहा था तभी अचानक दो बदमाश आए।जिनमें एक बदमाश ने मेरे कनपटी पर पिस्टल लगा दी, दूसररेे बदमाश ने मेरे साथ मारपीट कर दी, दोनो बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, पिस्टल लगाने का कोई सूचना नहीं मिली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
    2
    गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।
    1
    सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती
चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.