logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।

3 hrs ago
user_Rakhi g News
Rakhi g News
सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,
    1
    लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित सहित कई लोग मौजूद रहे
    1
    हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय  के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित  सहित कई लोग मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। सुनिए पूरा वीडियो।
    2
    हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने
प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए।
सुनिए पूरा वीडियो।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मंडावरी (दौसा) मंडावरी नगर में मोक्ष धाम के लिए आरक्षित 19 बीघा 9 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बस्ती बसाने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन का उपयोग अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए होना था, वह आज कब्जों और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर अवैध रूप से बस्ती बसाई गई और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मोक्ष धाम विकास समिति को ₹3 लाख खर्च कर अलग से जमीन खरीदनी पड़ी। सवाल यह उठता है कि जब जमीन पहले से उपलब्ध थी तो समिति को अतिरिक्त खर्च क्यों करना पड़ा? बस्ती में रहने वाले लोगों को सीमेंट सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जबकि नियमानुसार बिना वैध पट्टे के इस प्रकार की सुविधाएं देना संभव नहीं है। ऐसे में यह बड़ा प्रश्न खड़ा होता है कि किनके आदेश पर और किसके संरक्षण में यह सुविधाएं दी गईं? इतना ही नहीं, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के पास इस बस्ती में रहने वाले लोगों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं है। बाहरी लोगों के यहां बसने और जमीन की खरीद-फरोख्त जारी रहने की बात भी सामने आ रही है। 👉 ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिकॉर्ड ही नहीं, तो फिर यह बसावट किस आधार पर मान्य मानी जा रही है? स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बस्ती में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, लेकिन निगरानी के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 👉 क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानकर भी अनदेखी की जा रही है? मामले को और गंभीर बनाता है अवैध निर्माण का मुद्दा, जहां बिना अनुमति धार्मिक ढांचा खड़ा किए जाने की शिकायत सामने आई है। 👉 ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण बिना अनुमति संभव है? ❗ जवाब मांगते सवाल: मोक्ष धाम की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कैसे हुआ? अवैध बस्ती को मूलभूत सुविधाएं किसके आदेश पर दी गईं? बिना रिकॉर्ड के लोग यहां कैसे बस गए? जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक क्यों नहीं लगी? संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं? 🔍 निष्कर्ष: यह मामला केवल अतिक्रमण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही का बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह अनदेखा कर दिया जाएगा। रिपोर्टर : खेमराज जोशी
    3
    मंडावरी (दौसा)
मंडावरी नगर में मोक्ष धाम के लिए आरक्षित 19 बीघा 9 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बस्ती बसाने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन का उपयोग अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए होना था, वह आज कब्जों और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर अवैध रूप से बस्ती बसाई गई और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मोक्ष धाम विकास समिति को ₹3 लाख खर्च कर अलग से जमीन खरीदनी पड़ी। सवाल यह उठता है कि जब जमीन पहले से उपलब्ध थी तो समिति को अतिरिक्त खर्च क्यों करना पड़ा?
बस्ती में रहने वाले लोगों को सीमेंट सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जबकि नियमानुसार बिना वैध पट्टे के इस प्रकार की सुविधाएं देना संभव नहीं है। ऐसे में यह बड़ा प्रश्न खड़ा होता है कि किनके आदेश पर और किसके संरक्षण में यह सुविधाएं दी गईं?
इतना ही नहीं, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के पास इस बस्ती में रहने वाले लोगों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं है। बाहरी लोगों के यहां बसने और जमीन की खरीद-फरोख्त जारी रहने की बात भी सामने आ रही है।
👉 ऐसे में सवाल उठता है कि
जब रिकॉर्ड ही नहीं, तो फिर यह बसावट किस आधार पर मान्य मानी जा रही है?
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बस्ती में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, लेकिन निगरानी के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
👉 क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानकर भी अनदेखी की जा रही है?
मामले को और गंभीर बनाता है अवैध निर्माण का मुद्दा, जहां बिना अनुमति धार्मिक ढांचा खड़ा किए जाने की शिकायत सामने आई है।
👉 ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि
क्या सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण बिना अनुमति संभव है?
❗ जवाब मांगते सवाल:
मोक्ष धाम की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कैसे हुआ?
अवैध बस्ती को मूलभूत सुविधाएं किसके आदेश पर दी गईं?
बिना रिकॉर्ड के लोग यहां कैसे बस गए?
जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक क्यों नहीं लगी?
संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं?
🔍 निष्कर्ष:
यह मामला केवल अतिक्रमण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही का बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह अनदेखा कर दिया जाएगा।
रिपोर्टर : खेमराज जोशी
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🚆 रेल यात्रा सुरक्षा जागरूकता (जनहित में जारी) 📰 ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ देकर लूटपाट – यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने सहयात्रियों के साथ बातचीत करने लगते हैं। यह बातचीत सामान्य विषयों जैसे राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दे, और वर्तमान घटनाओं पर होती है। धीरे-धीरे यह बातचीत आपसी विश्वास में बदल जाती है। लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ अपराधी तत्व (Druggers) यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। --- ⚠️ अपराध का तरीका (Modus Operandi) इन अपराधियों का तरीका बहुत ही चालाक और सुनियोजित होता है: ये लोग सामान्य यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते हैं कई बार ये रिजर्वेशन कराकर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं ताकि शक न हो सहयात्रियों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और विश्वास जीतते हैं बातचीत के दौरान वे यात्रियों को बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक, टॉफी, प्रसाद आदि ऑफर करते हैं इन खाद्य पदार्थों में नींद की दवा (Sleeping tablets जैसे 2 mg sedative) मिलाई होती है 👉 जैसे ही यात्री इसे खाता या पीता है, वह धीरे-धीरे बेहोश या गहरी नींद में चला जाता है 👉 इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल, पैसे, बैग, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है --- 🚨 हाल ही का मामला (कंचनजंगा एक्सप्रेस) हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया: ट्रेन संख्या: 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस मार्ग: सियालदह (Sealdah) से गुवाहाटी कोच: AC कोच इस मामले में आरोपी ने: सहयात्रियों के साथ दोस्ती की खुद भी वैध टिकट/रिजर्वेशन कराया खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और फिर यात्री को बेहोश कर उसका सामान चोरी कर लिया --- 👮 RPF द्वारा कार्रवाई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रियता दिखाई। श्री आदित्य कुमार मीना इंस्पेक्टर, RPF (Zonal Anti-Drugging Team) नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के नेतृत्व में टीम ने: तकनीकी एवं फिजिकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान की लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार (Apprehend) किया आरोपी को GRP बोंगाईगांव को सौंप दिया संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया (BNS) वर्तमान में केस की जांच जारी है --- 🏥 पीड़ितों की स्थिति ऐसे मामलों में पीड़ित: गहरी बेहोशी की स्थिति में पाए जाते हैं कई बार ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलते हैं RPF/GRP और TTE द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है उनके परिवारजनों को सूचित किया जाता है यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में दवा लेने से जान का खतरा भी हो सकता है। --- 🛑 यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें: ✅ क्या करें: अपने सामान पर हमेशा नजर रखें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य पदार्थ खरीदें यात्रा के दौरान सतर्क और सजग रहें ❌ क्या न करें: किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें अनजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें --- 📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन ☎️ रेलवे हेल्पलाइन: 139 किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। --- 📢 जनहित में अपील रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 👉 याद रखें: “सावधानी ही सुरक्षा है” यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। --- 📝 निष्कर्ष आज के समय में जहां अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, वहीं हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम: सतर्क रहें जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें
    1
    🚆 रेल यात्रा सुरक्षा जागरूकता (जनहित में जारी)
📰 ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ देकर लूटपाट – यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी
भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने सहयात्रियों के साथ बातचीत करने लगते हैं। यह बातचीत सामान्य विषयों जैसे राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दे, और वर्तमान घटनाओं पर होती है। धीरे-धीरे यह बातचीत आपसी विश्वास में बदल जाती है।
लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ अपराधी तत्व (Druggers) यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
---
⚠️ अपराध का तरीका (Modus Operandi)
इन अपराधियों का तरीका बहुत ही चालाक और सुनियोजित होता है:
ये लोग सामान्य यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते हैं
कई बार ये रिजर्वेशन कराकर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं ताकि शक न हो
सहयात्रियों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और विश्वास जीतते हैं
बातचीत के दौरान वे यात्रियों को बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक, टॉफी, प्रसाद आदि ऑफर करते हैं
इन खाद्य पदार्थों में नींद की दवा (Sleeping tablets जैसे 2 mg sedative) मिलाई होती है
👉 जैसे ही यात्री इसे खाता या पीता है, वह धीरे-धीरे बेहोश या गहरी नींद में चला जाता है
👉 इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल, पैसे, बैग, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है
---
🚨 हाल ही का मामला (कंचनजंगा एक्सप्रेस)
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया:
ट्रेन संख्या: 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस
मार्ग: सियालदह (Sealdah) से गुवाहाटी
कोच: AC कोच
इस मामले में आरोपी ने:
सहयात्रियों के साथ दोस्ती की
खुद भी वैध टिकट/रिजर्वेशन कराया
खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया
और फिर यात्री को बेहोश कर उसका सामान चोरी कर लिया
---
👮 RPF द्वारा कार्रवाई
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रियता दिखाई।
श्री आदित्य कुमार मीना
इंस्पेक्टर, RPF (Zonal Anti-Drugging Team)
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे
के नेतृत्व में टीम ने:
तकनीकी एवं फिजिकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान की
लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार (Apprehend) किया
आरोपी को GRP बोंगाईगांव को सौंप दिया
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया (BNS)
वर्तमान में केस की जांच जारी है
---
🏥 पीड़ितों की स्थिति
ऐसे मामलों में पीड़ित:
गहरी बेहोशी की स्थिति में पाए जाते हैं
कई बार ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलते हैं
RPF/GRP और TTE द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है
उनके परिवारजनों को सूचित किया जाता है
यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में दवा लेने से जान का खतरा भी हो सकता है।
---
🛑 यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें:
✅ क्या करें:
अपने सामान पर हमेशा नजर रखें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य पदार्थ खरीदें
यात्रा के दौरान सतर्क और सजग रहें
❌ क्या न करें:
किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें
ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
अनजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें
---
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन
☎️ रेलवे हेल्पलाइन: 139
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।
---
📢 जनहित में अपील
रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
👉 याद रखें:
“सावधानी ही सुरक्षा है”
यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
---
📝 निष्कर्ष
आज के समय में जहां अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, वहीं हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम:
सतर्क रहें
जागरूक रहें
और दूसरों को भी जागरूक करें
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन ने बुधवार को वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया है कि हिंडौन तहसील क्षेत्र के सभी पेंशनर्स हिंडौन उपखंड कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून वैधता अधिनियम- 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सीमा बघेल को ज्ञापन दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
    2
    हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन ने बुधवार को वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को  ज्ञापन दिया।
पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया है कि हिंडौन तहसील क्षेत्र के सभी पेंशनर्स हिंडौन उपखंड कार्यालय  में एकत्रित हुए। जहां केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून वैधता अधिनियम- 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सीमा बघेल को ज्ञापन दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान  काफी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.