Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन में वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में लामबंद हुआ पेंशनर्स मंच हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। सुनिए पूरा वीडियो।
Krishan murari rajora
हिंडौन में वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में लामबंद हुआ पेंशनर्स मंच हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। सुनिए पूरा वीडियो।
More news from Karauli and nearby areas
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन सिटी। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं। इसे साबित किया है हिंडौन में एक पिता ने। चार बेटियों के पिता नरेश खटीक ने अपनी सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी से पहले मंगलवार रात्रि को डीजे के साथ बग्गी से शाही बिंदोरी निकाली। शहर के शीतला चौराहा के पास चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक की सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी 26 मार्च की है। पिता ने शादी से दो दिन पहले बेटियों की खुशी के लिए बड़े उल्लास के साथ दुल्हन बनी रेनू को बग्गी में बैठाकर डीजे के साथ तेल की शाही बिंदोरी निकाली। शीतला चौराहा के पास स्थित निवास से शुरू हुई शाही बिंदोरी खटीक पाड़ा, शीतला माता मंदिर होते हुए उनके निवास पहुंची। दूल्हे की तरह निकाली गई बेटी रेनू की बिंदोरी में डीजे पर बज रहे गीतो पर महिला और लड़कियों ने जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों ने दुल्हन की इस अनोखी बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर दुल्हन के पिता नरेश खटीक ने बताया कि उनके चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण उनकी इच्छा है कि वे बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से करें।2
- ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।1
- हिंडौन अग्रसेन विहार कॉलोनी में संचालित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के संचालक ने 2 बदमाशों पर मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल तानने के आरोप लगाए है।संचालक वेदवीर सिंह देशावाल ने नई मंडी थाने में शिकायत सौंपी है।स्कूल संचालक वेदवीर सिंह देसवाल ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वह अपने विद्यालय का परिक्षा परिणाम जारी कर रहा था तभी अचानक दो बदमाश आए।जिनमें एक बदमाश ने मेरे कनपटी पर पिस्टल लगा दी, दूसररेे बदमाश ने मेरे साथ मारपीट कर दी, दोनो बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, पिस्टल लगाने का कोई सूचना नहीं मिली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Bharat SING Meena1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।2
- सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3