Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन की कोलियो की अथाई से डीजे के साथ रवाना हुई कैलादेवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को डीजे के साथ कैलादेवी की द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना हुई। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर को डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना हुई । पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पद यात्रियों ने रथ में सजी मां कैलादेवी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर पदयात्रा दुब्बे पाड़ा, शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंपरोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं डीजे पर बज रहे लांगुरिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।
Krishan murari rajora
हिंडौन की कोलियो की अथाई से डीजे के साथ रवाना हुई कैलादेवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को डीजे के साथ कैलादेवी की द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना हुई। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर को डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना हुई । पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पद यात्रियों ने रथ में सजी मां कैलादेवी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर पदयात्रा दुब्बे पाड़ा, शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंपरोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं डीजे पर बज रहे लांगुरिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं। इसे साबित किया है हिंडौन में एक पिता ने। चार बेटियों के पिता नरेश खटीक ने अपनी सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी से पहले मंगलवार रात्रि को डीजे के साथ बग्गी से शाही बिंदोरी निकाली। शहर के शीतला चौराहा के पास चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक की सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी 26 मार्च की है। पिता ने शादी से दो दिन पहले बेटियों की खुशी के लिए बड़े उल्लास के साथ दुल्हन बनी रेनू को बग्गी में बैठाकर डीजे के साथ तेल की शाही बिंदोरी निकाली। शीतला चौराहा के पास स्थित निवास से शुरू हुई शाही बिंदोरी खटीक पाड़ा, शीतला माता मंदिर होते हुए उनके निवास पहुंची। दूल्हे की तरह निकाली गई बेटी रेनू की बिंदोरी में डीजे पर बज रहे गीतो पर महिला और लड़कियों ने जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों ने दुल्हन की इस अनोखी बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर दुल्हन के पिता नरेश खटीक ने बताया कि उनके चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण उनकी इच्छा है कि वे बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से करें।2
- वज़ीरपुर (वार्ड 18): नगरपालिका क्षेत्र वज़ीरपुर के वार्ड नंबर 18 में अस्पताल को जाने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर गंदगी और नाले की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 👉 स्थानीय वार्डवासियों ने वज़ीरपुर उपखण्ड अधिकारी और अधिशाषी अधिकारी से अपील की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नाले की सफाई करवाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,1
- गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस1
- आज का पंचांग आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव। Follow me Friends 🎉1
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। सुनिए पूरा वीडियो।2
- 🚆 रेल यात्रा सुरक्षा जागरूकता (जनहित में जारी) 📰 ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ देकर लूटपाट – यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने सहयात्रियों के साथ बातचीत करने लगते हैं। यह बातचीत सामान्य विषयों जैसे राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दे, और वर्तमान घटनाओं पर होती है। धीरे-धीरे यह बातचीत आपसी विश्वास में बदल जाती है। लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ अपराधी तत्व (Druggers) यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। --- ⚠️ अपराध का तरीका (Modus Operandi) इन अपराधियों का तरीका बहुत ही चालाक और सुनियोजित होता है: ये लोग सामान्य यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते हैं कई बार ये रिजर्वेशन कराकर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं ताकि शक न हो सहयात्रियों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और विश्वास जीतते हैं बातचीत के दौरान वे यात्रियों को बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक, टॉफी, प्रसाद आदि ऑफर करते हैं इन खाद्य पदार्थों में नींद की दवा (Sleeping tablets जैसे 2 mg sedative) मिलाई होती है 👉 जैसे ही यात्री इसे खाता या पीता है, वह धीरे-धीरे बेहोश या गहरी नींद में चला जाता है 👉 इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल, पैसे, बैग, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है --- 🚨 हाल ही का मामला (कंचनजंगा एक्सप्रेस) हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया: ट्रेन संख्या: 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस मार्ग: सियालदह (Sealdah) से गुवाहाटी कोच: AC कोच इस मामले में आरोपी ने: सहयात्रियों के साथ दोस्ती की खुद भी वैध टिकट/रिजर्वेशन कराया खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और फिर यात्री को बेहोश कर उसका सामान चोरी कर लिया --- 👮 RPF द्वारा कार्रवाई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रियता दिखाई। श्री आदित्य कुमार मीना इंस्पेक्टर, RPF (Zonal Anti-Drugging Team) नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के नेतृत्व में टीम ने: तकनीकी एवं फिजिकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान की लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार (Apprehend) किया आरोपी को GRP बोंगाईगांव को सौंप दिया संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया (BNS) वर्तमान में केस की जांच जारी है --- 🏥 पीड़ितों की स्थिति ऐसे मामलों में पीड़ित: गहरी बेहोशी की स्थिति में पाए जाते हैं कई बार ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलते हैं RPF/GRP और TTE द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है उनके परिवारजनों को सूचित किया जाता है यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में दवा लेने से जान का खतरा भी हो सकता है। --- 🛑 यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें: ✅ क्या करें: अपने सामान पर हमेशा नजर रखें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य पदार्थ खरीदें यात्रा के दौरान सतर्क और सजग रहें ❌ क्या न करें: किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें अनजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें --- 📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन ☎️ रेलवे हेल्पलाइन: 139 किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। --- 📢 जनहित में अपील रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 👉 याद रखें: “सावधानी ही सुरक्षा है” यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। --- 📝 निष्कर्ष आज के समय में जहां अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, वहीं हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम: सतर्क रहें जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें1