logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुराग शुक्ल हत्याकांड में एसओ से जवाब तलब वादी की अर्जी पर सीजेएम का आदेश, पुलिस विवेचना पर सवाल सुल्तानपुर के अनुराग शुक्ल हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह ने बंधुआकला एसओ से जवाब तलब किया है। यह आदेश वादी मुकदमा आशीष शुक्ल की मॉनिटरिंग अर्जी पर अधिवक्ता संतोष पांडेय की बहस सुनने के बाद दिया गया है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने अदालत में कहा कि विवेचक आरोपियों के अनुचित प्रभाव में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बंधुआकला थाने के ग्राम नारीतीर सनईभार निवासी आशीष शुक्ल ने अपने भतीजे अनुराग शुक्ल (19) की हत्या के आरोप में 18 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने ग्राम मिश्र का पुरवा मौजा अजियाउर देवी ऊंचगांव निवासी आशीष दुबे, उसके पिता राजेश दुबे और मस्तराम पांडेय को आरोपी बनाया है। आशीष शुक्ल के अनुसार, 17 जून को आरोपी आशीष दुबे ने उनके भतीजे अनुराग शुक्ल को फोन कर अपने घर बुलाया था। रात करीब 11 बजे आशीष दुबे के पिता राजेश दुबे ने आशीष शुक्ल को बताया कि अनुराग को चोट लग गई है। जब आशीष शुक्ल आरोपी राजेश के घर पहुंचे, तो उन्होंने अनुराग को अचेत अवस्था में देखा। आरोपियों ने पहले दुर्घटना में चोट लगने और बाद में विद्युत करंट लगने की बात कही। गंभीर हालत में अनुराग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष शुक्ल ने आरोपियों पर भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की गई है।

3 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
bef2d921-453e-44ec-ac93-63981d6c544f

अनुराग शुक्ल हत्याकांड में एसओ से जवाब तलब वादी की अर्जी पर सीजेएम का आदेश, पुलिस विवेचना पर सवाल सुल्तानपुर के अनुराग शुक्ल हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह ने बंधुआकला एसओ से जवाब तलब किया है। यह आदेश वादी मुकदमा आशीष शुक्ल की मॉनिटरिंग अर्जी पर अधिवक्ता संतोष पांडेय की बहस सुनने के बाद दिया गया है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने अदालत में कहा कि विवेचक आरोपियों के अनुचित प्रभाव में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बंधुआकला थाने के ग्राम नारीतीर सनईभार निवासी आशीष शुक्ल ने अपने भतीजे अनुराग शुक्ल (19) की हत्या के आरोप में 18 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने ग्राम मिश्र का पुरवा मौजा अजियाउर देवी ऊंचगांव निवासी आशीष दुबे, उसके पिता राजेश दुबे और मस्तराम पांडेय को आरोपी बनाया है। आशीष शुक्ल के अनुसार, 17 जून को आरोपी आशीष दुबे ने उनके भतीजे अनुराग शुक्ल को फोन कर अपने घर बुलाया था। रात करीब 11 बजे आशीष दुबे के पिता राजेश दुबे ने आशीष शुक्ल को बताया कि अनुराग को चोट लग गई है। जब आशीष शुक्ल आरोपी राजेश के घर पहुंचे, तो उन्होंने अनुराग को अचेत अवस्था में देखा। आरोपियों ने पहले दुर्घटना में चोट लगने और बाद में विद्युत करंट लगने की बात कही। गंभीर हालत में अनुराग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष शुक्ल ने आरोपियों पर भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    1
    जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न  लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर

हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही

डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी
अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    4
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    1
    निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर
टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर
सुलतानपुर।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.