logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* दिनांक 04.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी रामनगर इमिलिया के ग्राम महेदवा मजरे पलहीपुर में गोरेलाल यादव द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की नियत से चबूतरा निर्माण कर उस पर आयोजन किए जाने के प्रयास की सूचना पर राजस्व टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण कार्य को रोकवाया गया था। आयोजको द्वारा स्वयं चबूतरे को हटा दिया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम के वापस आने के बाद आयोजकों द्वारा स्वयं भंडारे की सामग्री को फेंक दिया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, उसके बाद गोरेलाल यादव व उनके समर्थकों द्वारा भड़काऊं बयानबाजी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2026 को मु0अ0सं0- 467/2026, धारा 192/299/329(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। वर्तमान में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में असत्य एवं भ्रामक तथ्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन भ्रामक पोस्टों के माध्यम से समाज में असत्य जानकारी फैलाने तथा जातिगत विद्वेष उत्पन्न कर सामाजिक समरसता एवं शांति-व्यवस्था* को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द आज दिनाँक-08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर में मु0अ0सं0- 477/2026, धारा- 197,353(2) बीएनएस का पंजीकृत किया गया है। अतः आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन अथवा जातिगत विद्वेष फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स अथवा अन्य किसी माध्यम पर प्रसारित, पोस्ट अथवा शेयर न करें। *किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक वीडियो/पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा करना सामाजिक सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द, जातीय सद्भाव अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।*

8 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* दिनांक 04.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी रामनगर इमिलिया के ग्राम महेदवा मजरे पलहीपुर में गोरेलाल यादव द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की नियत से चबूतरा निर्माण कर उस पर आयोजन किए जाने के प्रयास की सूचना पर राजस्व टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण कार्य को रोकवाया गया था। आयोजको द्वारा स्वयं चबूतरे को हटा दिया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम के वापस आने के बाद आयोजकों द्वारा स्वयं भंडारे की सामग्री को फेंक दिया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, उसके बाद गोरेलाल यादव व उनके समर्थकों द्वारा भड़काऊं बयानबाजी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2026 को मु0अ0सं0- 467/2026, धारा 192/299/329(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। वर्तमान में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में असत्य एवं भ्रामक तथ्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन भ्रामक पोस्टों के माध्यम से समाज में असत्य जानकारी फैलाने तथा जातिगत विद्वेष उत्पन्न कर सामाजिक समरसता एवं शांति-व्यवस्था* को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द आज दिनाँक-08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर में मु0अ0सं0- 477/2026, धारा- 197,353(2) बीएनएस का पंजीकृत किया गया है। अतः आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन अथवा जातिगत विद्वेष फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स अथवा अन्य किसी माध्यम पर प्रसारित, पोस्ट अथवा शेयर न करें। *किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक वीडियो/पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा करना सामाजिक सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द, जातीय सद्भाव अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳
    1
    उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था।
*योगी हैं तो न्याय है!*
उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था।
जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया।
योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय।
जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो।
इसीलिए कहा जाता है -
योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है।
भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यह वर्वरता गुजरात पुलिस से ताल्लुक रखती है मानवता को सर्म सार किया गया पीड़ा दायक वीडियो है
    1
    यह वर्वरता गुजरात पुलिस से ताल्लुक रखती है मानवता को सर्म सार किया गया पीड़ा दायक वीडियो है
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गौरीगंज में रोडवेज बस स्टेशन की कवायद तेज, निर्माण प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया, अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में लंबे समय से प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण की उम्मीद अब बढ़ गई है। असैदापुर में राजकीय परिवहन निगम के बस स्टेशन के लिए 0.916 हेक्टेयर यानी तीन बीघा 12 बिस्वा भूमि अधिकृत की जा चुकी है। निर्माण संबंधी प्रस्ताव परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 17 सितंबर 2024 के पत्र और भूमि उपयुक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर असैदापुर में जमीन चिह्नित की थी। उप जिलाधिकारी ने 27 दिसंबर 2024 उ. प्र. राज्य सड़क प UPSRTC 50 GOLD क्षेत्रीय प्रबंधक बीके श्रीवास्तव । को संस्तुति के साथ प्रस्ताव भेजा। इसके बाद 15 जनवरी 2025 को भूमि को रोडवेज बस स्टेशन के लिए अधिकृत कर दिया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि बस स्टेशन का प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या मंडल के माध्यम से परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। कमार्ग की समस्या के हल के लिए किसानों की जमीन क्रय की गई उन्होंने बताया कि चयनित भूमि तक पहुंचने के लिए मार्ग की समस्या थी। इसके समाधान के लिए किसानों की जमीन क्रय कर ली गई है। प्रस्तावित पहुंच मार्ग 25×40 फीट का होगा। मार्ग तैयार होने के बाद बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता और सुगम हो जाएगा। गौरतलब है कि गौरीगंज जिला मुख्यालय बनने के बाद यहां सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्थायी रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों को असुविधा होती है। नए बस स्टेशन के बनने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय आवागमन भी सुगम होने की उम्मीद है।
    1
    गौरीगंज में रोडवेज बस स्टेशन की कवायद तेज, निर्माण प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया,
अमेठी।
जिला मुख्यालय गौरीगंज में लंबे समय से प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण की उम्मीद अब बढ़ गई है। असैदापुर में राजकीय परिवहन निगम के बस स्टेशन के लिए 0.916 हेक्टेयर यानी तीन बीघा 12 बिस्वा भूमि अधिकृत की जा चुकी है। निर्माण संबंधी प्रस्ताव परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिला प्रशासन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 17 सितंबर 2024 के पत्र और भूमि उपयुक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर असैदापुर में जमीन चिह्नित की थी। उप जिलाधिकारी ने 27 दिसंबर 2024
उ. प्र. राज्य सड़क प
UPSRTC 50 GOLD
क्षेत्रीय प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ।
को संस्तुति के साथ प्रस्ताव भेजा। इसके बाद 15 जनवरी 2025 को भूमि को रोडवेज बस स्टेशन के लिए अधिकृत कर दिया गया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि बस स्टेशन का प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या मंडल के माध्यम से परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
कमार्ग की समस्या के हल के लिए किसानों की जमीन क्रय की गई
उन्होंने बताया कि चयनित भूमि तक पहुंचने के लिए मार्ग की समस्या थी। इसके समाधान के लिए किसानों की जमीन क्रय कर ली गई है। प्रस्तावित पहुंच मार्ग 25×40 फीट का होगा। मार्ग तैयार होने के बाद बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता और सुगम हो जाएगा। गौरतलब है कि गौरीगंज जिला मुख्यालय बनने के बाद यहां सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्थायी रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों को असुविधा होती है। नए बस स्टेशन के बनने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय आवागमन भी सुगम होने की उम्मीद है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद, दवाओं की भी कमी ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक, नोडल प्रभारी बोले - कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद, दवाओं की भी कमी ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक, नोडल प्रभारी बोले - कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं अमेठी। जिले के 50 शैय्या आयुष अस्पताल बेनीपुर में मंगलवार सुबह ओपीडी के निर्धारित समय पर अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर केवल डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी और डॉक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ही अपने-अपने कक्ष में उपस्थित मिले। 9 बजे तक कई चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित रहे। आयुर्वेद विभाग की डॉक्टर शिवेंद्र मलिक और डॉक्टर हेमलता करीब 9 बजे अपने कक्ष में पहुंचीं। योग शिक्षक और पंचकर्म विभाग के कुछ कर्मचारी भी देर से आए। पैथोलॉजी विभाग में केवल एक असिस्टेंट मौजूद मिली, जबकि लेखाकार भी अनुपस्थित रहे। नोडल प्रभारी का अजीबोगरीब बयान अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति को लेकर जब नोडल प्रभारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कोई 8:30 बजे आता है तो कोई 9 बजे। कई बार समय से आने के लिए कहा गया है, इसके बावजूद कर्मचारी ध्यान नहीं देते। दवाओं का भी टोटा दवाओं की उपलब्धता पर नोडल प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेद की कुछ दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि कई दवाएं खत्म हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। अस्पताल में रोजाना करीब 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है और उपलब्ध दवाओं के आधार पर ही मरीजों को दवा दी जा रही है।
    3
    आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद, दवाओं की भी कमी

ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक, नोडल प्रभारी बोले - कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं
आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद, दवाओं की भी कमी
ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक, नोडल प्रभारी बोले - कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं
अमेठी। जिले के 50 शैय्या आयुष अस्पताल बेनीपुर में मंगलवार सुबह ओपीडी के निर्धारित समय पर अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर केवल डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी और डॉक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ही अपने-अपने कक्ष में उपस्थित मिले।
9 बजे तक कई चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित रहे। आयुर्वेद विभाग की डॉक्टर शिवेंद्र मलिक और डॉक्टर हेमलता करीब 9 बजे अपने कक्ष में पहुंचीं। योग शिक्षक और पंचकर्म विभाग के कुछ कर्मचारी भी देर से आए। पैथोलॉजी विभाग में केवल एक असिस्टेंट मौजूद मिली, जबकि लेखाकार भी अनुपस्थित रहे।
नोडल प्रभारी का अजीबोगरीब बयान
अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति को लेकर जब नोडल प्रभारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कोई 8:30 बजे आता है तो कोई 9 बजे। कई बार समय से आने के लिए कहा गया है, इसके बावजूद कर्मचारी ध्यान नहीं देते।
दवाओं का भी टोटा
दवाओं की उपलब्धता पर नोडल प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेद की कुछ दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि कई दवाएं खत्म हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। अस्पताल में रोजाना करीब 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है और उपलब्ध दवाओं के आधार पर ही मरीजों को दवा दी जा रही है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🌷आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था, हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं...
    1
    🌷आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था, हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं...
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुसलमानों को सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करती हैं SP-BJP: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीश अहमद ने सुल्तानपुर में कहा, 2027 में लेंगे बदला सुल्तानपुर में 8 सितंबर को आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा बनाओ कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुलतानपुर की 188 विधानसभा के कस्बा पंचोपीरान में हुआ। इसमें भावी विधानसभा प्रत्याशी अनीश अहमद और भाईचारा के मंडल संयोजक सरताज खान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनीश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा के लोग मुसलमानों को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान अब पूरी तरह समझ गए हैं कि सभी पार्टियां उन्हें सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग करती हैं। अनीश अहमद ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। भाईचारा बनाओ कमेटी ने आजाद समाज पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरताज खान, जिला अध्यक्ष भाईचारा आदिल खान, वरिष्ठ नेता सेजल अम्बेडकर, सगीर अहमद, रईस अहमद, अनिल निषाद, भवानी निषाद, अरुण निषाद, शिवम् निषाद और चंद प्रकाश निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
    2
    मुसलमानों को सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करती हैं SP-BJP: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीश अहमद ने सुल्तानपुर में कहा, 2027 में लेंगे बदला

सुल्तानपुर में 8 सितंबर को आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा बनाओ कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुलतानपुर की 188 विधानसभा के कस्बा पंचोपीरान में हुआ।
इसमें भावी विधानसभा प्रत्याशी अनीश अहमद और भाईचारा के मंडल संयोजक सरताज खान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर अनीश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा के लोग मुसलमानों को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान अब पूरी तरह समझ गए हैं कि सभी पार्टियां उन्हें सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग करती हैं।
अनीश अहमद ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। भाईचारा बनाओ कमेटी ने आजाद समाज पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
साथ ही, 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरताज खान, जिला अध्यक्ष भाईचारा आदिल खान, वरिष्ठ नेता सेजल अम्बेडकर, सगीर अहमद, रईस अहमद, अनिल निषाद, भवानी निषाद, अरुण निषाद, शिवम् निषाद और चंद प्रकाश निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। वांछित आरोपी 2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। 3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है। 4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। जब्त मुद्देमाल - विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/- - स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/- - मोबाइल फोन — ₹5,000/- - कुल — ₹8,17,260/- कार्रवाई करने वाली टीम: PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
    1
    मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई
जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ 
लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा
राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद
साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली।
मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया।
इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान।
वांछित आरोपी
2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान।
3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है।
4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है।
जब्त मुद्देमाल
- विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/-
- स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/-
- मोबाइल फोन — ₹5,000/-
- कुल — ₹8,17,260/-
कार्रवाई करने वाली टीम:
PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • *अयोध्या से मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, अमेठी में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।* *मानदेय वृद्धि, 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं मुख्यमंत्री ने।* अमेठी। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों के साथ-साथ अमेठी जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—माताओं और बच्चों—के स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, बाल विकास तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की गई। इसके साथ ही पोषण ट्रैक ऐप पर कार्य करने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही गणवेश के रूप में प्रदान की जाने वाली साड़ियों की संख्या में वृद्धि तथा अन्य कल्याणकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे पोषण माह एवं महिला-बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अमेठी जनपद में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाएं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी तथा इससे उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पोषण अभियान, मिशन शक्ति, बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    2
    *अयोध्या से मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, अमेठी में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।*

*मानदेय वृद्धि, 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं मुख्यमंत्री ने।*
अमेठी। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों के साथ-साथ अमेठी जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—माताओं और बच्चों—के स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, बाल विकास तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की गई। इसके साथ ही पोषण ट्रैक ऐप पर कार्य करने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही गणवेश के रूप में प्रदान की जाने वाली साड़ियों की संख्या में वृद्धि तथा अन्य कल्याणकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे पोषण माह एवं महिला-बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अमेठी जनपद में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाएं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी तथा इससे उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पोषण अभियान, मिशन शक्ति, बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सड़क हादसे में दंपती और बेटे की मौत शव रखकर प्रदर्शन जारी, प्रशासन मनाने में जुटा; अलीपुर बाजार में शोक का माहौल, बंद सुल्तानपुर के अखंडनगर में एक दंपती और उनके बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम और एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार परिवार को समझाने में जुटे हैं। परिवार मुआवजे की मांग कर रहा है। तीन मौतों के कारण अलीपुर बाजार में गम का माहौल है और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। यह घटना मंगलवार सुबह अखंडनगर थानाक्षेत्र के नरवारी गेट के पास हुई। अलीपुर मिसिरपुर (नौसढ़आ गांव) के रहने वाले 23 साल के प्रदीप गुप्ता अपने पिता रामलौट (45 साल) और मां दुर्गावती (40 साल) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर कलान संस्थान की एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोपेड में सामने से टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता रामलौट और मां दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सीएचसी अखंडनगर भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आंबेडकर नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों ने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप गुप्ता के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दंपती का शव आंबेडकर नगर से घर पहुंचा। इसके बाद बेटे का शव सुल्तानपुर से 6 बजे के बाद घर आया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
    1
    सुल्तानपुर में सड़क हादसे में दंपती और बेटे की मौत
शव रखकर प्रदर्शन जारी, प्रशासन मनाने में जुटा; अलीपुर बाजार में शोक का माहौल, बंद
सुल्तानपुर के अखंडनगर में एक दंपती और उनके बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम और एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार परिवार को समझाने में जुटे हैं। परिवार मुआवजे की मांग कर रहा है। तीन मौतों के कारण अलीपुर बाजार में गम का माहौल है और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं।
यह घटना मंगलवार सुबह अखंडनगर थानाक्षेत्र के नरवारी गेट के पास हुई। अलीपुर मिसिरपुर (नौसढ़आ गांव) के रहने वाले 23 साल के प्रदीप गुप्ता अपने पिता रामलौट (45 साल) और मां दुर्गावती (40 साल) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर कलान संस्थान की एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोपेड में सामने से टक्कर मार दी।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता रामलौट और मां दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सीएचसी अखंडनगर भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आंबेडकर नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों ने वहां दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक प्रदीप गुप्ता के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दंपती का शव आंबेडकर नगर से घर पहुंचा। इसके बाद बेटे का शव सुल्तानपुर से 6 बजे के बाद घर आया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.