logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुसलमानों को सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करती हैं SP-BJP: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीश अहमद ने सुल्तानपुर में कहा, 2027 में लेंगे बदला सुल्तानपुर में 8 सितंबर को आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा बनाओ कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुलतानपुर की 188 विधानसभा के कस्बा पंचोपीरान में हुआ। इसमें भावी विधानसभा प्रत्याशी अनीश अहमद और भाईचारा के मंडल संयोजक सरताज खान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनीश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा के लोग मुसलमानों को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान अब पूरी तरह समझ गए हैं कि सभी पार्टियां उन्हें सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग करती हैं। अनीश अहमद ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। भाईचारा बनाओ कमेटी ने आजाद समाज पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरताज खान, जिला अध्यक्ष भाईचारा आदिल खान, वरिष्ठ नेता सेजल अम्बेडकर, सगीर अहमद, रईस अहमद, अनिल निषाद, भवानी निषाद, अरुण निषाद, शिवम् निषाद और चंद प्रकाश निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

13 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मुसलमानों को सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करती हैं SP-BJP: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीश अहमद ने सुल्तानपुर में कहा, 2027 में लेंगे बदला सुल्तानपुर में 8 सितंबर को आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा बनाओ कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुलतानपुर की 188 विधानसभा के कस्बा पंचोपीरान में हुआ। इसमें भावी विधानसभा प्रत्याशी अनीश अहमद और भाईचारा के मंडल संयोजक सरताज खान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनीश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा के लोग मुसलमानों को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप

लगाया कि मुसलमान अब पूरी तरह समझ गए हैं कि सभी पार्टियां उन्हें सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग करती हैं। अनीश अहमद ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। भाईचारा बनाओ कमेटी ने आजाद समाज पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरताज खान, जिला अध्यक्ष भाईचारा आदिल खान, वरिष्ठ नेता सेजल अम्बेडकर, सगीर अहमद, रईस अहमद, अनिल निषाद, भवानी निषाद, अरुण निषाद, शिवम् निषाद और चंद प्रकाश निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मॉडल जैसी दिखने वाली लड़की! समस्तीपुर स्टेशन पर 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार मॉडल जैसी दिखने वाली लड़की! समस्तीपुर स्टेशन पर 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार #Samastipur #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #75LitreLiquor #SamastipurNews #BiharViralNews #RailwayNews #LiquorNews #ViralVideo #BigBreakingNews #ACFirstClass #GirlArrested #KhabreinUttarPradeshKi
    1
    मॉडल जैसी दिखने वाली लड़की! समस्तीपुर स्टेशन पर 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
मॉडल जैसी दिखने वाली लड़की! समस्तीपुर स्टेशन पर 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
#Samastipur #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #75LitreLiquor #SamastipurNews #BiharViralNews #RailwayNews #LiquorNews #ViralVideo #BigBreakingNews #ACFirstClass #GirlArrested #KhabreinUttarPradeshKi
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश के बरेली में 4 करोड़ रुपए से बनी पानी टंकी नदी में समा गई* *नदी से थोड़ा दूर ही दूर टंकी बनाई गई थी, बाढ़ में वो दूरी भी खत्म हो गई* *70% घरों में टोटियां लग चुकी थी, पाइप लाइन बिछ गई थी* *उत्तर प्रदेश के बरेली में 4 करोड़ रुपए से बनी पानी टंकी नदी में समा गई* *नदी से थोड़ा दूर ही दूर टंकी बनाई गई थी, बाढ़ में वो दूरी भी खत्म हो गई* *70% घरों में टोटियां लग चुकी थी, पाइप लाइन बिछ गई थी*
    1
    *उत्तर प्रदेश के बरेली में 4 करोड़ रुपए से बनी पानी टंकी नदी में समा गई*

*नदी से थोड़ा दूर ही दूर टंकी बनाई गई थी, बाढ़ में वो दूरी भी खत्म हो गई*

*70% घरों में टोटियां लग चुकी थी, पाइप लाइन बिछ गई थी*
*उत्तर प्रदेश के बरेली में 4 करोड़ रुपए से बनी पानी टंकी नदी में समा गई*
*नदी से थोड़ा दूर ही दूर टंकी बनाई गई थी, बाढ़ में वो दूरी भी खत्म हो गई*
*70% घरों में टोटियां लग चुकी थी, पाइप लाइन बिछ गई थी*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरासिन पंचायत भवन बना शराबियों का अड्डा, गंदगी और अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान *बरासिन पंचायत भवन बना शराबियों का अड्डा, गंदगी और अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान* *बल्दीराय/सुलतानपुर*। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विकासखंड धनपतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बरासिन का पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन परिसर में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पंचायत भवन के आसपास घोर गंदगी, घास-फूस और कचरे का अंबार लगा हुआ है। भवन के अंदर भी साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही है। वहीं पंचायत भवन तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन मौजूदा स्थिति में यहां अव्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन परिसर की नियमित साफ-सफाई, गंदगी व घास-फूस हटाने, शराबियों के जमावड़े पर रोक लगाने तथा पंचायत भवन तक इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर पंचायत भवन की बदहाल व्यवस्था को कब तक दुरुस्त कराते हैं।
    1
    बरासिन पंचायत भवन बना शराबियों का अड्डा, गंदगी और अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान
*बरासिन पंचायत भवन बना शराबियों का अड्डा, गंदगी और अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान*
*बल्दीराय/सुलतानपुर*। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विकासखंड धनपतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बरासिन का पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन परिसर में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
पंचायत भवन के आसपास घोर गंदगी, घास-फूस और कचरे का अंबार लगा हुआ है। भवन के अंदर भी साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही है। वहीं पंचायत भवन तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन मौजूदा स्थिति में यहां अव्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन परिसर की नियमित साफ-सफाई, गंदगी व घास-फूस हटाने, शराबियों के जमावड़े पर रोक लगाने तथा पंचायत भवन तक इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर पंचायत भवन की बदहाल व्यवस्था को कब तक दुरुस्त कराते हैं।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल* सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    1
    *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल*
सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दियरा बजार में मेरी दुकान है दो सिपाही आए थे मेरे दुकान पर मरी गाड़ी का चालान काट रहे थे जबकि मेरी दुकान पर उस गाड़ी का सर्विस कर रहे थे और पैसा भी मांग रहे थे मोतिगरपुर थाने से आए थे
    1
    दियरा बजार में मेरी दुकान है दो सिपाही आए थे मेरे दुकान पर मरी गाड़ी का चालान काट रहे थे जबकि मेरी दुकान पर उस गाड़ी का सर्विस कर रहे थे और पैसा भी मांग रहे थे मोतिगरपुर थाने से आए थे
    user_Sanchit pal
    Sanchit pal
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • नदी किनारे बनी पानी की टंकी धसी जल जीवन मिशन के काम पर उठे सवाल बरेली। नदी किनारे जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी के नदी में समा जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टंकी का हिस्सा जमीन में धंसा नजर आ रहा है। इस दृश्य ने निर्माण की गुणवत्ता और स्थान चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल संदेश के अनुसार, नदी के किनारे पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन बारिश और नदी के बहाव के बीच टंकी के धंसने की तस्वीर सामने आई है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल की मिट्टी और नींव की मजबूती का उचित परीक्षण किया गया होता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। हालांकि वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस मामले में जल जीवन मिशन की कोई गलती नहीं है और इसे प्राकृतिक घटना बताया गया है। ऐसे में वास्तविक स्थिति क्या है, यह संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि नदी के किनारे टंकी निर्माण के लिए स्थल का चयन कैसे हुआ और निर्माण से पहले मिट्टी व नींव की तकनीकी जांच कराई गई थी या नहीं? विभागीय जांच के बाद ही जिम्मेदारी और नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
    1
    नदी किनारे बनी पानी की टंकी धसी जल जीवन मिशन के काम पर उठे सवाल
बरेली। नदी किनारे जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी के नदी में समा जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टंकी का हिस्सा जमीन में धंसा नजर आ रहा है। इस दृश्य ने निर्माण की गुणवत्ता और स्थान चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल संदेश के अनुसार, नदी के किनारे पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन बारिश और नदी के बहाव के बीच टंकी के धंसने की तस्वीर सामने आई है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल की मिट्टी और नींव की मजबूती का उचित परीक्षण किया गया होता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।
हालांकि वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस मामले में जल जीवन मिशन की कोई गलती नहीं है और इसे प्राकृतिक घटना बताया गया है। ऐसे में वास्तविक स्थिति क्या है, यह संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अब बड़ा सवाल यह है कि नदी के किनारे टंकी निर्माण के लिए स्थल का चयन कैसे हुआ और निर्माण से पहले मिट्टी व नींव की तकनीकी जांच कराई गई थी या नहीं? विभागीय जांच के बाद ही जिम्मेदारी और नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* दिनांक 04.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी रामनगर इमिलिया के ग्राम महेदवा मजरे पलहीपुर में गोरेलाल यादव द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की नियत से चबूतरा निर्माण कर उस पर आयोजन किए जाने के प्रयास की सूचना पर राजस्व टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण कार्य को रोकवाया गया था। आयोजको द्वारा स्वयं चबूतरे को हटा दिया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम के वापस आने के बाद आयोजकों द्वारा स्वयं भंडारे की सामग्री को फेंक दिया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, उसके बाद गोरेलाल यादव व उनके समर्थकों द्वारा भड़काऊं बयानबाजी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2026 को मु0अ0सं0- 467/2026, धारा 192/299/329(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। वर्तमान में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में असत्य एवं भ्रामक तथ्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन भ्रामक पोस्टों के माध्यम से समाज में असत्य जानकारी फैलाने तथा जातिगत विद्वेष उत्पन्न कर सामाजिक समरसता एवं शांति-व्यवस्था* को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द आज दिनाँक-08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर में मु0अ0सं0- 477/2026, धारा- 197,353(2) बीएनएस का पंजीकृत किया गया है। अतः आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन अथवा जातिगत विद्वेष फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स अथवा अन्य किसी माध्यम पर प्रसारित, पोस्ट अथवा शेयर न करें। *किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक वीडियो/पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा करना सामाजिक सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द, जातीय सद्भाव अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।*
    1
    जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक– 08.09.2026*
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक– 08.09.2026*
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-*
दिनांक 04.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी रामनगर इमिलिया के ग्राम महेदवा मजरे पलहीपुर में गोरेलाल यादव द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की नियत से चबूतरा निर्माण कर उस पर आयोजन किए जाने के प्रयास की सूचना पर राजस्व टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण कार्य को रोकवाया गया था। आयोजको द्वारा स्वयं चबूतरे को हटा दिया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम के वापस आने के बाद आयोजकों द्वारा स्वयं भंडारे की सामग्री को फेंक दिया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, उसके बाद गोरेलाल यादव व उनके समर्थकों द्वारा भड़काऊं बयानबाजी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2026 को मु0अ0सं0- 467/2026, धारा 192/299/329(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
वर्तमान में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में असत्य एवं भ्रामक तथ्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन भ्रामक पोस्टों के माध्यम से समाज में असत्य जानकारी फैलाने तथा जातिगत विद्वेष उत्पन्न कर सामाजिक समरसता एवं शांति-व्यवस्था* को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द आज दिनाँक-08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर में मु0अ0सं0- 477/2026, धारा- 197,353(2) बीएनएस का  पंजीकृत किया गया है।
अतः आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन अथवा जातिगत विद्वेष फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स अथवा अन्य किसी माध्यम पर प्रसारित, पोस्ट अथवा शेयर न करें।
*किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक वीडियो/पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा करना सामाजिक सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द, जातीय सद्भाव अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मां-बाप व भाई बड़े पिता के दाह संस्कार में शामिल होने से पूर्व गंवा बैठे जान, अब 4 बेटियों के आगे छाया अंधकार सुल्तानपुर के अखंडनगर थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। यह घटना नरवारी गेट के पास हुई, जब वे बड़े भाई के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे से पूरे बाजार में मातम पसर गया है। मृतक परिवार में अब चार बेटियां बची हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। मंगलवार शाम जब मां-बाप और भाई के शव घर पहुंचे, तो बेटियों की चीख सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। अलीपुर कांपा निवासी रामलवट (स्वर्गीय सुखू के बेटे), उनकी पत्नी दुर्गावती और 21 साल का बेटा प्रदीप अपनी टीवीएस लूना (नंबर UP 44 BW 3961) से हड़िया, आजमगढ़ जा रहे थे। वे एक दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नरवारी गेट के पास अखंडनगर की तरफ से आ रही विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलां की स्कूल बस (नंबर 9) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी लूना को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामलवट और दुर्गावती को सीएचसी अखंडनगर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। अंबेडकर नगर में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामलवट के साले कृष्ण मुरारी गुप्ता (निवासी सराय कल्याण, कादीपुर) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता श्री विश्वनाथ कॉलेज कलान की स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद रात को अलीपुर बाजार में परिवार वालों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हुए हैं। रामलवट नल्ली बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। प्रदीप रिक्शा चलाता था और उसकी भी शादी नहीं हुई थी। अब परिवार के सामने गरीबी का संकट खड़ा हो गया है। रामलवट की चार बेटियां हैं: शिवांगी (22 वर्ष), प्रिया (17 वर्ष), नंदिनी (15 वर्ष) और रिया (13 वर्ष)। सभी बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं।
    3
    मां-बाप व भाई बड़े पिता के दाह संस्कार में शामिल होने से पूर्व गंवा बैठे जान, अब 4 बेटियों के आगे छाया अंधकार 
सुल्तानपुर के अखंडनगर थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। यह घटना नरवारी गेट के पास हुई, जब वे बड़े भाई के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे से पूरे बाजार में मातम पसर गया है।
मृतक परिवार में अब चार बेटियां बची हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। मंगलवार शाम जब मां-बाप और भाई के शव घर पहुंचे, तो बेटियों की चीख सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
अलीपुर कांपा निवासी रामलवट (स्वर्गीय सुखू के बेटे), उनकी पत्नी दुर्गावती और 21 साल का बेटा प्रदीप अपनी टीवीएस लूना (नंबर UP 44 BW 3961) से हड़िया, आजमगढ़ जा रहे थे। वे एक दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
नरवारी गेट के पास अखंडनगर की तरफ से आ रही विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलां की स्कूल बस (नंबर 9) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी लूना को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल रामलवट और दुर्गावती को सीएचसी अखंडनगर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। अंबेडकर नगर में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक रामलवट के साले कृष्ण मुरारी गुप्ता (निवासी सराय कल्याण, कादीपुर) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता श्री विश्वनाथ कॉलेज कलान की स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद रात को अलीपुर बाजार में परिवार वालों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हुए हैं।
रामलवट नल्ली बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। प्रदीप रिक्शा चलाता था और उसकी भी शादी नहीं हुई थी। अब परिवार के सामने गरीबी का संकट खड़ा हो गया है।
रामलवट की चार बेटियां हैं: शिवांगी (22 वर्ष), प्रिया (17 वर्ष), नंदिनी (15 वर्ष) और रिया (13 वर्ष)। सभी बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.