Shuru
Apke Nagar Ki App…
दियरा बजार में मेरी दुकान है दो सिपाही आए थे मेरे दुकान पर मरी गाड़ी का चालान काट रहे थे जबकि मेरी दुकान पर उस गाड़ी का सर्विस कर रहे थे और पैसा भी मांग रहे थे मोतिगरपुर थाने से आए थे
Sanchit pal
दियरा बजार में मेरी दुकान है दो सिपाही आए थे मेरे दुकान पर मरी गाड़ी का चालान काट रहे थे जबकि मेरी दुकान पर उस गाड़ी का सर्विस कर रहे थे और पैसा भी मांग रहे थे मोतिगरपुर थाने से आए थे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳1
- *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाए जाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल* सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।1
- #अंबेडकरनगर! जिले के कटेहरी विकासखंड क्षेत्र के इस गांव में नहीं हुआ विकास कार्य ग्रामीणों ने जताई नाराजगी!! पूरी खबर।।1
- जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 08.09.2026* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पलहीपुर स्थित सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण एवं गैर-परंपरागत आयोजन के संबंध में भ्रामक एवं जातिगत विद्वेष फैलाने के सम्बन्ध में की गयी पुलिस कार्यवाही एवं अपील-* दिनांक 04.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी रामनगर इमिलिया के ग्राम महेदवा मजरे पलहीपुर में गोरेलाल यादव द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की नियत से चबूतरा निर्माण कर उस पर आयोजन किए जाने के प्रयास की सूचना पर राजस्व टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण कार्य को रोकवाया गया था। आयोजको द्वारा स्वयं चबूतरे को हटा दिया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम के वापस आने के बाद आयोजकों द्वारा स्वयं भंडारे की सामग्री को फेंक दिया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, उसके बाद गोरेलाल यादव व उनके समर्थकों द्वारा भड़काऊं बयानबाजी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2026 को मु0अ0सं0- 467/2026, धारा 192/299/329(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। वर्तमान में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में असत्य एवं भ्रामक तथ्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन भ्रामक पोस्टों के माध्यम से समाज में असत्य जानकारी फैलाने तथा जातिगत विद्वेष उत्पन्न कर सामाजिक समरसता एवं शांति-व्यवस्था* को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द आज दिनाँक-08.09.2026 को थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर में मु0अ0सं0- 477/2026, धारा- 197,353(2) बीएनएस का पंजीकृत किया गया है। अतः आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन अथवा जातिगत विद्वेष फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स अथवा अन्य किसी माध्यम पर प्रसारित, पोस्ट अथवा शेयर न करें। *किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक वीडियो/पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा करना सामाजिक सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द, जातीय सद्भाव अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।*1
- मुसलमानों को सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करती हैं SP-BJP: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीश अहमद ने सुल्तानपुर में कहा, 2027 में लेंगे बदला सुल्तानपुर में 8 सितंबर को आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा बनाओ कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुलतानपुर की 188 विधानसभा के कस्बा पंचोपीरान में हुआ। इसमें भावी विधानसभा प्रत्याशी अनीश अहमद और भाईचारा के मंडल संयोजक सरताज खान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनीश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा के लोग मुसलमानों को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान अब पूरी तरह समझ गए हैं कि सभी पार्टियां उन्हें सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग करती हैं। अनीश अहमद ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। भाईचारा बनाओ कमेटी ने आजाद समाज पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरताज खान, जिला अध्यक्ष भाईचारा आदिल खान, वरिष्ठ नेता सेजल अम्बेडकर, सगीर अहमद, रईस अहमद, अनिल निषाद, भवानी निषाद, अरुण निषाद, शिवम् निषाद और चंद प्रकाश निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* *सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया। चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। वहीं, उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता, निवासी अलीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसआई संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया है। मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर में सड़क हादसे में दंपती और बेटे की मौत शव रखकर प्रदर्शन जारी, प्रशासन मनाने में जुटा; अलीपुर बाजार में शोक का माहौल, बंद सुल्तानपुर के अखंडनगर में एक दंपती और उनके बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम और एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार परिवार को समझाने में जुटे हैं। परिवार मुआवजे की मांग कर रहा है। तीन मौतों के कारण अलीपुर बाजार में गम का माहौल है और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। यह घटना मंगलवार सुबह अखंडनगर थानाक्षेत्र के नरवारी गेट के पास हुई। अलीपुर मिसिरपुर (नौसढ़आ गांव) के रहने वाले 23 साल के प्रदीप गुप्ता अपने पिता रामलौट (45 साल) और मां दुर्गावती (40 साल) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर कलान संस्थान की एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोपेड में सामने से टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता रामलौट और मां दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सीएचसी अखंडनगर भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आंबेडकर नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों ने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप गुप्ता के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दंपती का शव आंबेडकर नगर से घर पहुंचा। इसके बाद बेटे का शव सुल्तानपुर से 6 बजे के बाद घर आया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।1
- स्कूल वाहन के भीषण हादसे से माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।1