Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
मो इस्लाम
किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- इटौंजा में गोमती का कहर जारी प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम विशाख जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण लखनऊ/इटौंजा। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर, बहादुरपुर, हीरापुरवा लासा, अकडरिया, करौंदी,आदि दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित बताए जा रहे हैं।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज की मांग पर जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी (आईएएस) ने गोमती नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम राकेश सिंह सीडीओ डाक्टर सुरेश कुमार एसडीएम बीकेटी, आकाश कुमार तहसीलदार, शरद सिंह सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, ब्लॉक, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। *किसानों के सामने फसल बर्बादी का संकट* तिरंगा महराज के अनुसार बाढ़ के पानी से बड़े क्षेत्र में धान, उड़द और सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर खेत पूरी तरह जलमग्न हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। इसके अलावा कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग पर पानी भरने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *स्वास्थ्य और पशुओं को लेकर भी चिंता* जलभराव के कारण ग्रामीणों में बुखार, डायरिया, त्वचा संबंधी बीमारी समेत अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ गया है। वहीं पशुओं के लिए चारे और सुरक्षित स्थान की समस्या भी सामने आई है। पानी बढ़ने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुछ प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति और शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होने की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी।प्रशासन ने तेज किए राहत एवं बचाव के प्रयास निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेअधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था शुरू करने पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाने, चारे की व्यवस्था करने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। *सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग का भी डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान तिरंगा महाराज ने डाट-पुलिया और सड़क की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी*। जिलाधिकारी ने बारिश के बाद लासा गांव की तर्ज पर सड़क को ऊंचा कराने तथा उपलब्ध प्रशासनिक प्रावधानों के तहत निर्माण की संभावना पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। *फसल बीमा को लेकर भी उठी मांग* बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल बीमा संबंधी समस्या भी निरीक्षण के दौरान उठाई गई। तिरंगा महाराज ने किसानों के हित में फसल बीमा कराने की मांग रखी। प्रशासन की ओर से सोमवार तक संबंधित किसानों के दस्तावेज जुटाने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। *पुलिस प्रशासन ने भी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है* थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ओवरलोडिंग जोखिमपूर्ण आवागमन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है ड्यूटी लगा दी गई है *ग्रामीणों ने जताया आभार* प्रशासनिक टीम के गांवों में पहुंचने और समस्याओं का मौके पर जायजा लेने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत अधिकारियों और तिरंगा महाराज के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन की सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।तिरंगा महाराज ने कहा, आपदा की इस घड़ी में हम, हमारा भाजपा परिवार और समस्त पत्रकार बंधु पीड़ित किसानों और ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल पेश करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का है। हमारी प्राथमिकता है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों, किसानों और पशुपालकों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचें और उनका यथासंभव शीघ्र समाधान हो।प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक जोखिम न लेने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।1
- किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?1
- सच्चाई, साहस और एकता का पैगाम लेकर आगे बढ़ेगा पत्रकार संवाद मंच लखनऊ। पत्रकार संवाद मंच की ओर से सआदतगंज स्थित दरगाह हज़रत अब्बास में नवघोषित प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा दरगाह हज़रत अब्बास की ज़ियारत से हुई। इसके उपरांत पत्रकार साथियों ने फूल-मालाओं से उनका पुरजोर इस्तकबाल कर मुबारकबाद पेश की। पत्रकार संवाद मंच द्वारा मोहम्मद सिराज को प्रदेश अध्यक्ष तथा आमिर अब्बास को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी क्रम में प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष अरशद रजा तथा संगठन सचिव शाहरुख पठान की घोषणा भी की गई, जिनका भी फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया। स्वागत समारोह में उत्सव सिंह भी अपने साथियों के साथ विशेष रूप से पहुंचे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मौजूद पत्रकारों एवं संगठन के सदस्यों ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को दिल खोलकर बधाइयां दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद खान. ताजू ने कहा कि पत्रकार संवाद मंच किसी एक व्यक्ति का संगठन नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार का मंच है जो सच्चाई, ईमानदारी और अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह संगठन जितना मेरा है, उतना ही आप सभी पत्रकार भाइयों का है। हम इसके मालिक नहीं, बल्कि इसके सेवक हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार का दायित्व महज़ खबर लिखना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को बुलंद करना और भ्रष्टाचार तथा जनसमस्याओं को सामने लाना भी है। संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज में जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, अन्याय या जनहित से जुड़ा कोई विषय सामने आए, उसे पूरी निर्भीकता के साथ जिम्मेदारों और सरकार के संज्ञान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार संवाद मंच की असली ताकत उसकी एकता, साहस और सच के प्रति प्रतिबद्धता है। संगठन हर उस आवाज़ का मंच बनेगा, जो ईमानदारी और हक़ की बात करती है।1
- Ps ठाकुरगंज, युवक पर जानलेवा हमला,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, Ps ठाकुरगंज, युवक पर जानलेवा हमला 📍1
- लाल कुआं भेड़ी मंडी स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा हुए विराजमान लखनऊ के ऐतिहासिक श्री महाकालेश्वर मंदिर में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा हुए विराजमान *लखनऊ।* राजधानी के लाल कुआं भेड़ी मंडी स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह मंदिर सन 1645 का ऐतिहासिक शिव मंदिर है और साथ ही एक गुरुकुल भी है, जहां बच्चे शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी मंदिर परिसर में गणपति बप्पा को विराजमान किया गया है। आज गणेश चतुर्थी के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा का विसर्जन 16 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पहले दिन से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। जिस तरह महाराष्ट्र में गणेश उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, उसी तरह अब राजधानी लखनऊ के हर क्षेत्र में भी गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। इस पूजा-अर्चना की विशेष देख-रेख और जिम्मेदारी मंदिर के श्री दण्डी स्वामी देवेन्द्रानंद महाराज जी,श्री शंकरचेतन ब्रह्मचारी जी सह-संयोजक जय देव जी और अमरेश अग्रवाल उर्फ बंटी जी एवं बाबा जी सहित सभी भक्तगणों ने संभाली है।2
- लखनऊ: दुबग्गा में ‘मिट्टी का खेल’ बंद… अब LDA से बड़ा सवाल—खोदे गए प्लॉट का क्या होगा? लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में जॉगर्स चौराहे के पास, विकल्प हॉस्पिटल के सामने आवासीय प्लॉटों पर कथित तौर पर बिना अनुमति मिट्टी खोदने का मामला सामने आया था। मामले की वीडियो फुटेज के साथ खबर प्रकाशित की गई और प्रशासन को भी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर चल रहा मिट्टी का काम बंद हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। सवाल अब यह है कि जो प्लॉट आधा-अधूरा खोद दिया गया, उसका क्या होगा? 👉 क्या LDA मौके पर जांच करेगा? 👉 बिना अनुमति खुदाई हुई थी तो जिम्मेदार कौन है? 👉 मिट्टी किसने निकलवाई और किसके कहने पर निकलवाई गई? 👉 खोदे गए प्लॉट को सुरक्षित कराने की जिम्मेदारी किसकी है? 👉 क्या LDA यह भी जांच करेगा कि इतनी बड़ी खुदाई के लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं? 👉 मिट्टी से भरे वाहनों की भी जांच होगी या मामला सिर्फ काम बंद होने तक ही रहेगा? काम बंद होना कार्रवाई नहीं है। असली सवाल अब कार्रवाई का है। मामले से जुड़े वीडियो साक्ष्य, मिट्टी ले जाने वाली गाड़ियों के वीडियो और उनके नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर सके। अब देखना होगा कि LDA, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन सिर्फ मिट्टी का काम बंद करवाकर चुप बैठते हैं या बिना अनुमति खुदाई करने वालों और करवाने वालों की जिम्मेदारी भी तय करते हैं। अगर अनुमति थी तो सामने आए। अगर अनुमति नहीं थी तो कार्रवाई कब होगी?1
- जिलाधिकारी महोदय लखनऊ विशाख जी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इटौंजा जिलाधिकारी महोदय लखनऊ विशाख जी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इटौंजा1
- मल्हा माल में खनन माफिया बेलगाम: बिना रवन्ना के सुबह 4 बजे से दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, प्रशासन मौन *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ मल्हा माल* माल-मल्हां रोड पर सुबह 4 बजे से बिना रवन्ना दौड़ रहे मिट्टी भरे डंपर, हादसे को न्योता *मल्हां-माल।* माल-जेहटा रोड पर आज सुबह 4 बजे से ही मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर सूत्र बिना रवन्ना के दौड़ रहे हैं। ओवरलोड डंपरों से सड़कों पर मिट्टी गिर रही है, जिससे राहगीरों में हड़कंप मचा है। *वहीं सूत्रों की जानकारी के अनुसार रनियामऊ माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन हुआ*1