Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूथ कांग्रेस की बैठक में जोश, पांढुर्णा दौरे की तैयारियाँ तेज पांढुर्णा:-वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर युवा संगठन सक्रिय, विधायक निलेश ऊईके की मौजूदगी में बनी रणनीति आदरणीय कमलनाथ जी, नकुलनाथ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रस्तावित पांढुर्णा दौरे को लेकर यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पांढुर्णा विधायक निलेश ऊईके विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान दौरे की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। युवा कार्यकर्ताओं में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
Roshan Kapse
यूथ कांग्रेस की बैठक में जोश, पांढुर्णा दौरे की तैयारियाँ तेज पांढुर्णा:-वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर युवा संगठन सक्रिय, विधायक निलेश ऊईके की मौजूदगी में बनी रणनीति आदरणीय कमलनाथ जी, नकुलनाथ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रस्तावित पांढुर्णा दौरे को लेकर यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पांढुर्णा विधायक निलेश ऊईके विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान दौरे की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। युवा कार्यकर्ताओं में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🔹 *प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा अपराध तक* 🔹 *सोशल मीडिया का जाल बना शोषण का हथियार – आरोपी सैनिक, बैतूल पुलिस की गिरफ्त में* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 22.04.2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि *आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा* ने वर्ष 2021 में *फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।* 🔹पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए *परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में* किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है। 🔹 *अपराध पंजीयन* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में आरोपी उस समय *मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा* पोस्ट पर हो गया। *🔹*विगत 1 वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा* कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था। 🔹सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुण क्षेत्र के पास से दबिश देकर बमुश्किल गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया। 🔹 *उल्लेखनीय भूमिका:* इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र, दीपेन्द्र, पंकज तथा थाना कोतवाली के आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध एवं महेश की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* :– पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की जाती है कि वे– * सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संपर्क रखें। * किसी भी प्रकार के प्रलोभन, विवाह के झांसे या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। * किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें। *आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।*1
- *सतना पुष्पराज कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का तांडव, देर रात शराब के नशे में किया जमकर पथराव और बावल, मोहल्ले में बिक रही अवैध शराब के चलते आए दिन होती है घटना, मोहल्ले वाले लोग हो रहे परेशान।*1
- बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।2
- बिछुआ विकास खंड के ग्राम खमरा स्थित माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विशेष 26 कांग्रेस समिति का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई, तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। 🔹 मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू जी, महासचिव विपिन कुमार उइके जी, आदिवासी प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष धनपत उइके, किसान कांग्रेस बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर इनवाती 🔹 युवक कांग्रेस प्रतिनिधि: विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष मनेशलाल उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे जी, अरुण उइके जी, सुखदयाल धुर्वे जी, राजेश धुर्वे जी, क्षितिज मिश्रा जी, राहुल डेहरिया जी, दीपक खड़से जी, जीत्तू इनवाती जी, अजय उइके जी 🔹 नगर कांग्रेस प्रतिनिधि: कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू जी, नगर कांग्रेस खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके जी 🔹 अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बड़ोंसा कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोंगरे जी, सुनील धुर्वे जी, मयंक चौरसिया जी, सियाराम साहू जी, अनिल डेहरिया जी, दिनेश चौहान जी, नरेन्द्र उइके जी, श्रीराम परतेती जी, मुकेश इनवाती जी, संतलाल उइके जी, युवराज सिंह ठाकुर जी, अर्जुन यादव जी एवं ब्लॉक बिछुआ के समस्त युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 📌 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य बातें: • कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। • बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई। • कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। • आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। • ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।1
- छिंदवाड़ा में शुरू डिजिटल जनगणना महा-अभियान 16 से स्वयं भरें फॉर्म नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार छिंदवाड़ा डिजिटल माध्यम से जनगणना का महा-अभियान आज रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक मोबाइल से स्व-गणना कर सकेंगे। घर बैठे स्मार्टफोन या कंप्यूटर से पोर्टल पर परिवार व मकान की जानकारी खुद दर्ज करें। नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार कर रहा जा रहा है सभी जिलेबसी से अपील की गई है सहयोग करें सटीक जनगणना सुनिश्चित करें।1
- मध्य प्रदेश परासिया आदतन अपराधी के मकान में चला बुलडोजर मामला परासिया के शिवपुरी का परसिया परासिया विधानसभा के अंतर्गत आने1
- बैतूल।जहां आज के दौर में लोग संसाधनों के अभाव का हवाला देकर समाजसेवा से पीछे हट जाते हैं, वहीं एक साधारण पान की दुकान चलाने वाले अनिल यादव अपने अदम्य साहस और सेवा भावना से समाज में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। “लाडो फाउंडेशन” के संस्थापक अनिल यादव यह साबित कर रहे हैं कि बदलाव के लिए पैसे नहीं, बल्कि सच्ची सोच और समर्पण जरूरी होता है। प्रधानमंत्री के सपनों को जमीनी हकीकत बना रहे अनिल यादव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “स्वच्छ भारत अभियान” जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को अनिल यादव अपने स्तर पर पूरी निष्ठा से साकार कर रहे हैं। एक छोटे से पान ठेले से जीवनयापन करने के बावजूद उनका योगदान किसी बड़े संगठन से कम नहीं है। “बेटियों के नाम से हो घर की पहचान” — बदल रही सोच अनिल यादव की अनूठी पहल “बेटियों के नाम से घर की पहचान” आज समाज में नई जागरूकता ला रही है। वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि अपने घरों के बाहर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाएं। यह छोटी सी पहल बेटियों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनकी बराबरी की पहचान स्थापित कर रही है। 10 वर्षों से सेवा, लेकिन नहीं मिली कोई सरकारी मदद “लाडो फाउंडेशन” पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद संस्था को शासन-प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। अनिल यादव अपने निजी खर्च और पान की दुकान से होने वाली सीमित आय से ही इस पूरे अभियान को चला रहे हैं। संघर्षों के बीच भी अटूट हौसला आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद अनिल यादव का हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। वे गांव-गांव जाकर लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूक करते हैं। साथ ही स्वच्छता के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर समाज को बेहतर दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के लिए बन चुके हैं प्रेरणा आज अनिल यादव उन लोगों के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं, जो यह सोचते हैं कि अकेले कुछ नहीं बदला जा सकता। उनकी छोटी सी पहल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। एक भावनात्मक संदेश अनिल यादव की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस सोच की कहानी है जो बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि गर्व मानते है। अगर ऐसे प्रयासों को समाज और प्रशासन का सहयोग मिले, तो निश्चित ही देश में बेटियों का सम्मान और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। “बेटियों को पहचान दीजिए, सम्मान खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा… क्योंकि जहां बेटियां मुस्कुराती हैं, वहीं सच्चा विकास होता है।”4
- 🔹कोतवाली पुलिस की सतत कार्यवाही, नशे के कारोबार पर करारा प्रहार* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 26-27.03.2026 को नेशनल हाईवे स्थित सोना घाटी चौकी के पास कार्रवाई करते हुए एन्जॉय शेवरले वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए दो आरोपियों 1. *रामेश्वर विश्वकर्मा* एवं 2. *मुकेश जावलकर निवासी झल्लार* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 239/26 पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया तथा उक्त दोनों आरोपियों को पूर्व में ही माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। 🔹*मुख्य सप्लायर गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अहम सुराग जुटाते हुए गांजा सप्लाई करने वाले *मुख्य आरोपी राहुल पिता लच्छू परते, निवासी खापा खाना, झल्लार* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह *सब्जी की गाड़ी लेकर उड़ीसा जाता था तथा वापसी में गांजा लाकर अपने साथियों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराता* था। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही है। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि :– * अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। * समाज को नशामुक्त बनाने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। * किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें या नजदीकी पुलिस थाना में अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। *“नशे के विरुद्ध अभियान—बैतूल पुलिस आपके साथ”*1