Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश परासिया आदतन अपराधी के मकान में चला बुलडोजर मामला परासिया के शिवपुरी का परसिया परासिया विधानसभा के अंतर्गत आने
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
मध्य प्रदेश परासिया आदतन अपराधी के मकान में चला बुलडोजर मामला परासिया के शिवपुरी का परसिया परासिया विधानसभा के अंतर्गत आने
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- “आज ग्राम पंचायत बादलपार में क्षेत्रीय सामाजिक विषयों को लेकर सर्व समाज की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों द्वारा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों—शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, नशा मुक्ति, एवं क्षेत्र के समग्र विकास—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने एवं आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी मिलकर सकारात्मक प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।” #सर्वसमाज1
- छपारा के युवाओं का 'क्लीन संडे' अभियान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रमदान कर पेश की मिसाल1
- 🔹 *प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा अपराध तक* 🔹 *सोशल मीडिया का जाल बना शोषण का हथियार – आरोपी सैनिक, बैतूल पुलिस की गिरफ्त में* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 22.04.2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि *आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा* ने वर्ष 2021 में *फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।* 🔹पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए *परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में* किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है। 🔹 *अपराध पंजीयन* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में आरोपी उस समय *मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा* पोस्ट पर हो गया। *🔹*विगत 1 वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा* कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था। 🔹सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुण क्षेत्र के पास से दबिश देकर बमुश्किल गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया। 🔹 *उल्लेखनीय भूमिका:* इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र, दीपेन्द्र, पंकज तथा थाना कोतवाली के आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध एवं महेश की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* :– पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की जाती है कि वे– * सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संपर्क रखें। * किसी भी प्रकार के प्रलोभन, विवाह के झांसे या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। * किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें। *आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।*1
- *सतना पुष्पराज कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का तांडव, देर रात शराब के नशे में किया जमकर पथराव और बावल, मोहल्ले में बिक रही अवैध शराब के चलते आए दिन होती है घटना, मोहल्ले वाले लोग हो रहे परेशान।*1
- बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- ग्रामीण अंचल बादलपार (कुरई क्षेत्र) में ग्रामीण युवा अजय कर्वेती एवं टीम द्वारा yatra vala YouTube चैनल के माध्यम से लगातार शॉर्ट फिल्म ओर ब्लॉग प्रस्तुत करते हुए अपना एक अलग अंदाज बया कर रहे हैं। वर्तमान में yatra vala YouTube पर जल्द सस्पेंस ड्रामा short story Web series के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी । जिसका शीर्षक _"परदेश"_ रखा गया है। जो ग्रामीण अंचल से शहरों में जाकर गलत कारोबार में फंसे युवाओं की कहानी को दर्शाएगा। जिसकी शूटिंग वर्तमान में ग्राम बादलपार और आसपास जारी है।1
- “152 गांव एक मंच पर! जाम से उठी एकता की ऐसी गूंज, जिसने बदल दी माहौल की तस्वीर”1
- 🔹कोतवाली पुलिस की सतत कार्यवाही, नशे के कारोबार पर करारा प्रहार* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 26-27.03.2026 को नेशनल हाईवे स्थित सोना घाटी चौकी के पास कार्रवाई करते हुए एन्जॉय शेवरले वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए दो आरोपियों 1. *रामेश्वर विश्वकर्मा* एवं 2. *मुकेश जावलकर निवासी झल्लार* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 239/26 पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया तथा उक्त दोनों आरोपियों को पूर्व में ही माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। 🔹*मुख्य सप्लायर गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अहम सुराग जुटाते हुए गांजा सप्लाई करने वाले *मुख्य आरोपी राहुल पिता लच्छू परते, निवासी खापा खाना, झल्लार* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह *सब्जी की गाड़ी लेकर उड़ीसा जाता था तथा वापसी में गांजा लाकर अपने साथियों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराता* था। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही है। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि :– * अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। * समाज को नशामुक्त बनाने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। * किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें या नजदीकी पुलिस थाना में अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। *“नशे के विरुद्ध अभियान—बैतूल पुलिस आपके साथ”*1