Shuru
Apke Nagar Ki App…
“152 गांव एक मंच पर! जाम से उठी एकता की ऐसी गूंज, जिसने बदल दी माहौल की तस्वीर”
BS News Network
“152 गांव एक मंच पर! जाम से उठी एकता की ऐसी गूंज, जिसने बदल दी माहौल की तस्वीर”
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- “आज ग्राम पंचायत बादलपार में क्षेत्रीय सामाजिक विषयों को लेकर सर्व समाज की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों द्वारा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों—शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, नशा मुक्ति, एवं क्षेत्र के समग्र विकास—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने एवं आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी मिलकर सकारात्मक प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।” #सर्वसमाज1
- छिंदवाड़ा में शुरू डिजिटल जनगणना महा-अभियान 16 से स्वयं भरें फॉर्म नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार छिंदवाड़ा डिजिटल माध्यम से जनगणना का महा-अभियान आज रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक मोबाइल से स्व-गणना कर सकेंगे। घर बैठे स्मार्टफोन या कंप्यूटर से पोर्टल पर परिवार व मकान की जानकारी खुद दर्ज करें। नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार कर रहा जा रहा है सभी जिलेबसी से अपील की गई है सहयोग करें सटीक जनगणना सुनिश्चित करें।1
- बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!1
- घंसौर–केदारपुर मार्ग पर आंधी-तूफान से गिरा बरसों पुराना वृक्ष , यातायात बाधित घंसौर। क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के चलते तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। इसी दौरान आज 4 अप्रैल 2026 को घंसौर से केदारपुर मार्ग पर एक बरसों पुराना विशाल वृक्ष सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। वृक्ष गिरने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। ग्रामीणों की तत्परता से कुछ ही समय में मार्ग को साफ कर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- *हर कहानी में लोग आत्म हत्या लोग ऐसे ही नहीं करते किसी के पास इतने दुख होते है की* *मृत्यु उन्हें किसी सुख जैसी लगने लगती है*1
- “152 गांव एक मंच पर! जाम से उठी एकता की ऐसी गूंज, जिसने बदल दी माहौल की तस्वीर”1
- ग्रामीण अंचल बादलपार (कुरई क्षेत्र) में ग्रामीण युवा अजय कर्वेती एवं टीम द्वारा yatra vala YouTube चैनल के माध्यम से लगातार शॉर्ट फिल्म ओर ब्लॉग प्रस्तुत करते हुए अपना एक अलग अंदाज बया कर रहे हैं। वर्तमान में yatra vala YouTube पर जल्द सस्पेंस ड्रामा short story Web series के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी । जिसका शीर्षक _"परदेश"_ रखा गया है। जो ग्रामीण अंचल से शहरों में जाकर गलत कारोबार में फंसे युवाओं की कहानी को दर्शाएगा। जिसकी शूटिंग वर्तमान में ग्राम बादलपार और आसपास जारी है।1
- शनिवार की देर रात्री 11बजे ग्राम कालीमाटी पहाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक जबरदस्त टकरा गईं जिसमे लोकेश मसराम उम्र 20 वर्ष और उसका दोस्त बिरज टेकाम निवासी ग्राम वारी सवार थे!जो अपनी बाइक से देर रात्री लांजी से वारी की ओर जा रहे थे की ग्राम कालीमाटी पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक खडे ट्रैक्टर से जबरदस्त टकरा गए!टक्कर इतनी जबरदस्त थी की लोकेश मसराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं जबकि उसके दोस्त बिरज टेकाम को गंभीर घायल अवस्था मे उसे नाजुक हालत में गोंदिया रेफर किया गया है जो अब जिंदगी और मौत के बिच जंग लड़ रहा है! घटना की सूचना मिलते ही लांजी पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और पुरे घटनाक्रम की विस्तार से जाँच शुरू कर दी है!1