फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ प्यार बना अपराध, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार बैतूल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ प्यार बना अपराध, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार बैतूल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश)
में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
- *सतना पुष्पराज कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का तांडव, देर रात शराब के नशे में किया जमकर पथराव और बावल, मोहल्ले में बिक रही अवैध शराब के चलते आए दिन होती है घटना, मोहल्ले वाले लोग हो रहे परेशान।*1
- बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।2
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- 🔹 *प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा अपराध तक* 🔹 *सोशल मीडिया का जाल बना शोषण का हथियार – आरोपी सैनिक, बैतूल पुलिस की गिरफ्त में* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 22.04.2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि *आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा* ने वर्ष 2021 में *फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।* 🔹पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए *परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में* किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है। 🔹 *अपराध पंजीयन* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में आरोपी उस समय *मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा* पोस्ट पर हो गया। *🔹*विगत 1 वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा* कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था। 🔹सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुण क्षेत्र के पास से दबिश देकर बमुश्किल गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया। 🔹 *उल्लेखनीय भूमिका:* इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र, दीपेन्द्र, पंकज तथा थाना कोतवाली के आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध एवं महेश की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* :– पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की जाती है कि वे– * सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संपर्क रखें। * किसी भी प्रकार के प्रलोभन, विवाह के झांसे या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। * किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें। *आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।*1
- बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को 21–21 हजार की नगद सहायता राशि बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है। समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है। खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया। यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता। बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।1
- ब्रेकिंग बैतूल बैतूल/ बैतूल में बारिश का कहर आठनेर, भैंसदेही क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि एक घंटे तक आंधी तुफान और ओलों के साथ हुई बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त बेर आकार के गिरे ओले घरों के उड़े छप्पर, किसानों के गेहूं को जबरदस्त नुक्सान3
- छिंदवाड़ा में शुरू डिजिटल जनगणना महा-अभियान 16 से स्वयं भरें फॉर्म नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार छिंदवाड़ा डिजिटल माध्यम से जनगणना का महा-अभियान आज रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक मोबाइल से स्व-गणना कर सकेंगे। घर बैठे स्मार्टफोन या कंप्यूटर से पोर्टल पर परिवार व मकान की जानकारी खुद दर्ज करें। नगर निगम कचरा संग्रहण वाहनों से प्रचार-प्रसार कर रहा जा रहा है सभी जिलेबसी से अपील की गई है सहयोग करें सटीक जनगणना सुनिश्चित करें।1
- *जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी* *मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*। एंकर = दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है। वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है। महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी। जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है । यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।2