logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगजनी से पीड़ित व्यापारीयो को व्यापारी संघ ने की आर्थिक मदद बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को 21–21 हजार की नगद सहायता राशि बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है। समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है। खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया। यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता। बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।

7 hrs ago
user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Journalist Betul, Madhya Pradesh•
7 hrs ago

आगजनी से पीड़ित व्यापारीयो को व्यापारी संघ ने की आर्थिक मदद बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को 21–21 हजार की नगद सहायता राशि बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है। समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है। खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया। यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता। बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल।जहां आज के दौर में लोग संसाधनों के अभाव का हवाला देकर समाजसेवा से पीछे हट जाते हैं, वहीं एक साधारण पान की दुकान चलाने वाले अनिल यादव अपने अदम्य साहस और सेवा भावना से समाज में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। “लाडो फाउंडेशन” के संस्थापक अनिल यादव यह साबित कर रहे हैं कि बदलाव के लिए पैसे नहीं, बल्कि सच्ची सोच और समर्पण जरूरी होता है। प्रधानमंत्री के सपनों को जमीनी हकीकत बना रहे अनिल यादव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “स्वच्छ भारत अभियान” जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को अनिल यादव अपने स्तर पर पूरी निष्ठा से साकार कर रहे हैं। एक छोटे से पान ठेले से जीवनयापन करने के बावजूद उनका योगदान किसी बड़े संगठन से कम नहीं है। “बेटियों के नाम से हो घर की पहचान” — बदल रही सोच अनिल यादव की अनूठी पहल “बेटियों के नाम से घर की पहचान” आज समाज में नई जागरूकता ला रही है। वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि अपने घरों के बाहर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाएं। यह छोटी सी पहल बेटियों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनकी बराबरी की पहचान स्थापित कर रही है। 10 वर्षों से सेवा, लेकिन नहीं मिली कोई सरकारी मदद “लाडो फाउंडेशन” पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद संस्था को शासन-प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। अनिल यादव अपने निजी खर्च और पान की दुकान से होने वाली सीमित आय से ही इस पूरे अभियान को चला रहे हैं। संघर्षों के बीच भी अटूट हौसला आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद अनिल यादव का हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। वे गांव-गांव जाकर लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूक करते हैं। साथ ही स्वच्छता के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर समाज को बेहतर दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के लिए बन चुके हैं प्रेरणा आज अनिल यादव उन लोगों के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं, जो यह सोचते हैं कि अकेले कुछ नहीं बदला जा सकता। उनकी छोटी सी पहल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। एक भावनात्मक संदेश अनिल यादव की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस सोच की कहानी है जो बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि गर्व मानते है। अगर ऐसे प्रयासों को समाज और प्रशासन का सहयोग मिले, तो निश्चित ही देश में बेटियों का सम्मान और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। “बेटियों को पहचान दीजिए, सम्मान खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा… क्योंकि जहां बेटियां मुस्कुराती हैं, वहीं सच्चा विकास होता है।”
    4
    बैतूल।जहां आज के दौर में लोग संसाधनों के अभाव का हवाला देकर समाजसेवा से पीछे हट जाते हैं, वहीं एक साधारण पान की दुकान चलाने वाले अनिल यादव अपने अदम्य साहस और सेवा भावना से समाज में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। “लाडो फाउंडेशन” के संस्थापक अनिल यादव यह साबित कर रहे हैं कि बदलाव के लिए पैसे नहीं, बल्कि सच्ची सोच और समर्पण जरूरी होता है।
प्रधानमंत्री के सपनों को जमीनी हकीकत बना रहे अनिल यादव
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “स्वच्छ भारत अभियान” जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को अनिल यादव अपने स्तर पर पूरी निष्ठा से साकार कर रहे हैं। एक छोटे से पान ठेले से जीवनयापन करने के बावजूद उनका योगदान किसी बड़े संगठन से कम नहीं है।
“बेटियों के नाम से हो घर की पहचान” — बदल रही सोच
अनिल यादव की अनूठी पहल “बेटियों के नाम से घर की पहचान” आज समाज में नई जागरूकता ला रही है। वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि अपने घरों के बाहर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाएं। यह छोटी सी पहल बेटियों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनकी बराबरी की पहचान स्थापित कर रही है।
10 वर्षों से सेवा, लेकिन नहीं मिली कोई सरकारी मदद
“लाडो फाउंडेशन” पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद संस्था को शासन-प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
अनिल यादव अपने निजी खर्च और पान की दुकान से होने वाली सीमित आय से ही इस पूरे अभियान को चला रहे हैं।
संघर्षों के बीच भी अटूट हौसला
आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद अनिल यादव का हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। वे गांव-गांव जाकर लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूक करते हैं। साथ ही स्वच्छता के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर समाज को बेहतर दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।
समाज के लिए बन चुके हैं प्रेरणा
आज अनिल यादव उन लोगों के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं, जो यह सोचते हैं कि अकेले कुछ नहीं बदला जा सकता। उनकी छोटी सी पहल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।
एक भावनात्मक संदेश
अनिल यादव की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस सोच की कहानी है जो बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि गर्व मानते है।
अगर ऐसे प्रयासों को समाज और प्रशासन का सहयोग मिले, तो निश्चित ही देश में बेटियों का सम्मान और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
“बेटियों को पहचान दीजिए, सम्मान खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा… क्योंकि जहां बेटियां मुस्कुराती हैं, वहीं सच्चा विकास होता है।”
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीवा रीवा के तराई अंचल में ओले का कहर ओले से हरी और पकी दोनों फसल बर्बाद
    1
    रीवा
रीवा के तराई अंचल में ओले का  कहर 
ओले से हरी और पकी दोनों फसल बर्बाद
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Betul Nagar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को 21–21 हजार की नगद सहायता राशि बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है। समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है। खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया। यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता। बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।
    1
    बैतूल दो दुकानों में आग लगने पर व्यापारी संगठन कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ,पीड़ितों को  21–21 हजार की नगद सहायता राशि
बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई।
लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में शहर के कई व्यापारी एकजुट हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर 21–21 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दोनों दुकानदारों को सौंपी, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
संभाग अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित कई व्यापारियों ने कहा कि दान केवल पैसे का नहीं होता, बल्कि यह किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने का हौसला देता है।
समाजसेवी राजेश मदान ने भी इस पहल को सच्ची मानव सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी पूजा है।
खास बात यह रही कि जहां एक ओर प्रशासन की मदद अभी तक नहीं पहुंची, वहीं व्यापारियों ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत सहायता पहुंचाकर भाईचारे और संवेदनशीलता का परिचय दिया।
यह घटना बताती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी संकट बड़ा नहीं होता।
बैतूल के व्यापारियों की यह पहल सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उन टूटे सपनों को फिर से संवारने की एक मजबूत शुरुआत है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    1
    Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
    2
    बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
*फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम*
पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
*गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह*
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है।
*एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा*
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया।
*तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी*
साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी।
विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया।
*इन धाराओं में मामला दर्ज*
थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
*पुलिस की अपील*
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि—
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें
शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें
संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें
आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें
आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुलताई पहुंची अपर कलेक्टर नें राजस्व कृषि उद्यानिकी विभाग के साथ परमंडल चदौरा करपा के किसानों से मिलकर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को देख कर ख़राब फसलो का सर्वे करने का निर्देश दिया.
    1
    मुलताई पहुंची अपर कलेक्टर नें राजस्व कृषि उद्यानिकी विभाग के साथ परमंडल चदौरा करपा के किसानों से मिलकर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को देख कर ख़राब फसलो का सर्वे करने का निर्देश दिया.
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • विकासखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन स्थल रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में जिले की सबसे बड़ी चैत्र यात्रा सम्पन्न हुई चलीं आ रही परम्परा अनुसार कुल 92 देवी भगतों ने गाड़ा खिंचकर अपनी मन्नत पूरी की। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की मन्नत पूरी होती है वह चैत्र में देवी भगत बनकर अपनी मन्नत उतारते हैं। पांच दिनों तक बनने वाले भगत ब्रह्मचारी व्रत का पालन करते हैं पांव में घुंघरू गले में माला और सोडगा धारण करते हैं वहीं खप्पर जलाकर मां रेणुका की आराधना करते हुए ग्राम भ्रमण करते हैं चैत्र के इस पांच दिन में भगतों द्वारा अलग-अलग अनुष्ठान सम्पन्न किए जाते हैं जिसे देखने हजारों लोग पहुंचते हैं वहीं आयोजित मेले में और रेणुका सिद्ध पीठ पर हजारों लोगों ने पहुंचकर दर्शन पुजा अर्चना की
    2
    विकासखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन स्थल रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में जिले की सबसे बड़ी चैत्र यात्रा सम्पन्न हुई चलीं आ रही परम्परा अनुसार कुल 92 देवी भगतों ने गाड़ा खिंचकर अपनी मन्नत पूरी की। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की मन्नत पूरी होती है वह चैत्र में देवी भगत बनकर अपनी मन्नत उतारते हैं। पांच दिनों तक बनने वाले भगत ब्रह्मचारी व्रत का पालन करते हैं पांव में घुंघरू गले में माला और सोडगा धारण करते हैं वहीं खप्पर जलाकर मां रेणुका की आराधना करते हुए ग्राम भ्रमण करते हैं चैत्र के इस पांच दिन में भगतों द्वारा अलग-अलग अनुष्ठान सम्पन्न किए जाते हैं जिसे देखने हजारों लोग पहुंचते हैं वहीं आयोजित मेले में और रेणुका सिद्ध पीठ पर हजारों लोगों ने पहुंचकर दर्शन पुजा अर्चना की
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी भर्ती: डुड़हा आंगनबाड़ी केंद्र 811 में 'डबल अंक' का खेल, अब कलेक्टर की चौखट पर न्याय की गुहार ​रामपुर बघेलान (सतना): मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया एक बड़े विवाद के घेरे में आ गई है। ग्राम पंचायत डुड़हा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 811 में चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मामला अब तूल पकड़ चुका है और जिला कलेक्टर के न्यायालय में इसकी सुनवाई जारी है। ​खाली प्रमाण पत्र पर मेहरबानी ​मुख्य विवाद अंकों के गलत आवंटन को लेकर है। अभ्यर्थी अर्चना तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने आवेदन के समय केवल बीपीएल (BPL) प्रमाण पत्र लगाया था, जिसके अंक उन्हें दे दिए गए। लेकिन धांधली की हद तब हो गई जब बिना किसी अन्य सहायक दस्तावेज के जिला समिति ने उन्हें दोबारा अतिरिक्त अंक दे दिए। नियमों के अनुसार, केवल भर्ती के समय संलग्न दस्तावेज ही मान्य होते हैं, फिर भी अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र को लाभ पहुँचाया गया। ​अधिकारियों की मिलीभगत और कार्रवाई की मांग ​शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है। जिला स्तर की समिति ने दस्तावेजों के सत्यापन में जानबूझकर लापरवाही की है ताकि चहेतों को नियुक्ति दिलाई जा सके। इस धांधली के विरुद्ध कलेक्टर न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है, जिसमें मांग की गई है कि: ​गलत तरीके से अंक हासिल करने वाली अर्चना तिवारी पर कठोर कार्रवाई हो। ​भर्ती प्रक्रिया में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल चिन्हित कर दंडित किया जाए। ​केंद्र क्रमांक 811 की चयन सूची को निरस्त कर पात्र उम्मीदवार को न्याय मिले। ​सोशल मीडिया के लिए हैशटैग: ​#SatnaNews #RampurBaghelan #Dudha #AnganwadiScam #SatnaCollector #CorruptionFreeMP #JusticeForDeserving #MPGovernance #GramPanchayat #SocialJustice #AdminReform #SatnaUpdate
    1
    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी भर्ती: डुड़हा आंगनबाड़ी केंद्र 811 में 'डबल अंक' का खेल, अब कलेक्टर की चौखट पर न्याय की गुहार
​रामपुर बघेलान (सतना):
मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया एक बड़े विवाद के घेरे में आ गई है। ग्राम पंचायत डुड़हा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 811 में चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मामला अब तूल पकड़ चुका है और जिला कलेक्टर के न्यायालय में इसकी सुनवाई जारी है।
​खाली प्रमाण पत्र पर मेहरबानी
​मुख्य विवाद अंकों के गलत आवंटन को लेकर है। अभ्यर्थी अर्चना तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने आवेदन के समय केवल बीपीएल (BPL) प्रमाण पत्र लगाया था, जिसके अंक उन्हें दे दिए गए। लेकिन धांधली की हद तब हो गई जब बिना किसी अन्य सहायक दस्तावेज के जिला समिति ने उन्हें दोबारा अतिरिक्त अंक दे दिए। नियमों के अनुसार, केवल भर्ती के समय संलग्न दस्तावेज ही मान्य होते हैं, फिर भी अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र को लाभ पहुँचाया गया।
​अधिकारियों की मिलीभगत और कार्रवाई की मांग
​शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है। जिला स्तर की समिति ने दस्तावेजों के सत्यापन में जानबूझकर लापरवाही की है ताकि चहेतों को नियुक्ति दिलाई जा सके। इस धांधली के विरुद्ध कलेक्टर न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है, जिसमें मांग की गई है कि:
​गलत तरीके से अंक हासिल करने वाली अर्चना तिवारी पर कठोर कार्रवाई हो।
​भर्ती प्रक्रिया में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल चिन्हित कर दंडित किया जाए।
​केंद्र क्रमांक 811 की चयन सूची को निरस्त कर पात्र उम्मीदवार को न्याय मिले।
​सोशल मीडिया के लिए हैशटैग:
​#SatnaNews #RampurBaghelan #Dudha #AnganwadiScam #SatnaCollector #CorruptionFreeMP #JusticeForDeserving #MPGovernance #GramPanchayat #SocialJustice #AdminReform #SatnaUpdate
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Betul Nagar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.