*जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी* *मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*। एंकर = दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है। वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है। महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी। जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है । यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
*जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी* *मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*। एंकर = दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है। वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है। महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी। जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी
की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है । यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
- बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।2
- 🔹कोतवाली पुलिस की सतत कार्यवाही, नशे के कारोबार पर करारा प्रहार* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 26-27.03.2026 को नेशनल हाईवे स्थित सोना घाटी चौकी के पास कार्रवाई करते हुए एन्जॉय शेवरले वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए दो आरोपियों 1. *रामेश्वर विश्वकर्मा* एवं 2. *मुकेश जावलकर निवासी झल्लार* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 239/26 पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया तथा उक्त दोनों आरोपियों को पूर्व में ही माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। 🔹*मुख्य सप्लायर गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अहम सुराग जुटाते हुए गांजा सप्लाई करने वाले *मुख्य आरोपी राहुल पिता लच्छू परते, निवासी खापा खाना, झल्लार* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह *सब्जी की गाड़ी लेकर उड़ीसा जाता था तथा वापसी में गांजा लाकर अपने साथियों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराता* था। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही है। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि :– * अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। * समाज को नशामुक्त बनाने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। * किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें या नजदीकी पुलिस थाना में अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। *“नशे के विरुद्ध अभियान—बैतूल पुलिस आपके साथ”*1
- दिनदहाड़े एक शातिर चोर दुकान के सामने से दुकान मालिक के बेटे की साइकिल चुरा ले गया दुकान पर जब दो ग्राहकों को सामान देने में उनका बेटा व्यस्त था तभी मौका देखकर काली टीशर्ट पर जो लड़का दिख रहा है साइकिल ले जाता हुआ उसी ने चोरी करी है यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्मा हार्डवेयर नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास कि यह घटना है।2
- मध्य प्रदेश परासिया आदतन अपराधी के मकान में चला बुलडोजर मामला परासिया के शिवपुरी का परसिया परासिया विधानसभा के अंतर्गत आने1
- नयाखेड़ा बीट में मिला 4 माह के बाघ के शावक का शव, विभाग जांच में जुटा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र मटकुली अंतर्गत बीट नयाखेड़ा, कक्ष क्रमांक 460 में दिनांक 04.04.2026 की सायंकाल दो बाघों के दहाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर वनरक्षक नयाखेड़ा, परिक्षेत्र सहायक एवं अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा उस क्षेत्र के आसपास गश्ती की गई। रात्रि में वहां से मौका स्थल के पास जाकर देखा गया तो एक शावक मृत पाया गया | रात्रि होने के कारण मौका स्थल की निगरानी की गई तथा दिनांक 5.4.2026 को मौका स्थल का निरीक्षण करने पर बाघों के आपसी संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए तथा एक बाघ शावक का शव पाया गया। घटनास्थल के आसपास सूक्ष्म निरीक्षण करने पर अन्य बाघों की उपस्थिति के भी साक्ष्य प्राप्त हुए। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक (पिपरिया एवं पचमढ़ी); तहसीलदार पिपरिया तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शावक का शव परीक्षण कराया गया एवं तत्पश्चात नियमानुसार शवदाह किया गया। शव परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. अमित ओढ़ (रातापानी टाइगर रिजर्व) द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि शावक की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के हमले से हुई है। शावक की आयु लगभग चार माह पाई गई तथा उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। मौका स्थल पर मादा एवं नर बाघ के पदचिह्न मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शावक को अन्य बाघ द्वारा मारा गया है।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-समीपस्थ ग्राम नगतरा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित कृषक श्री रामबाबू पटेल द्वारा अपने ग्राम में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कन्या भोज में ग्राम की समस्त संप्रदाय की कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान भोजन कराए गए तथा दक्षिणा भी प्रदान की गई। भंडारा एवं कन्या भोज संपन्न होने के पश्चात आपके परिजन सर्वश्री कुलदीप पटेल, पवनदीप पटेल, जयदीप पटेल एवं डॉक्टर जयंत जायसवाल ने भोजन प्रसादी वितरित कर पुण्य कार्य किया।1
- कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर नें सयुंक्त टीम के साथ किया ओलावृष्टि क्षेत्र का दौरा। इस दौरान राजस्व, कृषि, पंचायत एवं उद्यानिकी विभाग का दल था शामिल। सर्वे दल नें परमंडल, चंदौरा, करपा पहुंचकर किसानों से किया संवाद, फसलों का लिया जायजा। किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कर राहत की कार्यवाही हुई तेज। बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसल को पंहुचा है नुकसान।1
- रीवा रीवा के तराई अंचल में ओले का कहर ओले से हरी और पकी दोनों फसल बर्बाद1
- ग्राम लाँघा बम्होरी की पुलिया के पास पिकअप वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर हुआ घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर में ग्राम लाँघा बम्होरी के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 GA 7671 कि चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मोहम्मद साहिल सिद्दीकी पिता मोहम्मद मुस्ताक सिद्दीकी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मालवीय थाना रेहटी जिला सीहोर ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1